India
oi-Sohit Kumar
US-Israel Strikes: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) की मौत का असर कश्मीर घाटी में दिखने लगा है। इजरायली और अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत की खबर के बाद कश्मीर घाटी में भारी तनाव और मातम पसरा हुआ है। रविवार को श्रीनगर की सड़कों पर सैकड़ों कश्मीरी शिया मुसलमान विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे।
हाथों में खामेनेई की तस्वीरें और काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिया समुदाय के लिए ‘मर्जा-ए-तकलीद’ माने जाने वाले खामेनेई की मौत को प्रदर्शनकारियों ने ‘बर्बर शहादत’ करार दिया है।

श्रीनगर की सड़कों पर मातम
श्रीनगर में लोग खामेनेई की तस्वीरें, काले झंडे और ईरान के समर्थन वाले बैनर लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पारंपरिक शोक गीत (नौहा) भी गाए गए।
एक प्रदर्शनकारी ने ANI को बताया, ‘आज, हमारे प्रिय नेता, अली खामेनेई, बेरहमी से शहीद हो गए। हां, यह शोक जुलूस शहर के केंद्र में शांतिपूर्वक चल रहा है।’ एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हमें ईरान से खबर मिली है कि क्रांतिकारी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अब नहीं रहे। उन्हें अमेरिका और इजरायल ने बेरहमी से मार डाला है… हम सभी इस घटना से दुखी हैं।’
ईरान ने खामेनेई की मौत पर 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकारी मीडिया इस मौत को ‘गार्जियन की शहादत’ (Martyrdom of the Guardian) के रूप में पेश कर रहा है। तस्नीम न्यूज के अनुसार, खामेनेई रविवार तड़के अपने कार्यस्थल पर हमले का शिकार हुए। प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों में शहीद हो गए।’ वहीं, ‘टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि इस हमले में खामेनेई की बेटी, पोते, बहू और दामाद की भी मौत हो गई है।
ईरान के शहरों में जश्न और रजा पहलवी ने दिया संदेश
जहां एक ओर शोक है, वहीं CNN और फॉक्स न्यूज ने ईरान के कई शहरों से जश्न की खबरें दी हैं। सड़कों पर ‘इस्लामिक रिपब्लिक की मौत’ और ‘शाह जिंदाबाद’ के नारे सुने गए।
“आई लव यू, डोनाल्ड ट्रंप!”
टीवी पर दिखाए जा रहे लंदन में ईरानी दूतावास के बाहर इस्लामी शासन से आज़ाद हुए ईरानियों की खुशी के नज़ारे।
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 1, 2026 “>
निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने एक्स (X) पर लिखा, ‘मेरे साथी देशवासियों, हमारे समय का रक्तपिपासु तानाशाह, ईरान के हजारों बहादुर बेटे-बेटियों का हत्यारा अली खामेनेई इतिहास के पन्नों से मिट गया है। उनकी मृत्यु के साथ, इस्लामी गणराज्य वास्तव में अपने अंत तक पहुंच गया है और बहुत जल्द इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा। शासन के अवशेषों द्वारा खामेनेई के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का कोई भी प्रयास शुरू से ही विफल होना तय है।’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान के लोगों के लिए न्याय बताया। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ‘इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक, खामेनेई मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके रक्तपिपासु गुंडों के गिरोह ने मारा या अपंग किया है।
-

Iran पर महाप्रलय का VIDEO जारी, आसमान से बरसीं मिसाइलें, US ने जारी किया ‘नॉन-स्टॉप’ बमबारी का वीडियो!
-

US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?
-

Iran Israel War: तेल के लिए मचा हाहाकार, 20% सप्लाई ठप होने की कगार पर, कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल?
-

Khamenei Wife-Kids: जान बचाते भाग रहे खामेनेई की बीवी कौन? 6 बच्चों में कितने बेटे-बेटियां? परिवार कहां छिपा?
-

Iranian Soldiers Female: ईरान की सेना में महिलाएं कितनी ताकतवर, कितनी हिस्सेदारी? चौंकाने वाले आंकड़े और कहानी
-

Israel Iran War: इजरायल ने उड़ाया खामनेई का घर, 30 जगह धमाके, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ?
-

Israel-Iran War: ईरान ने दुबई के मशहूर Palm Jumeirah पर किया हमला, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन अटैक
-

US-Israel-Iran War: जंग के बीच क्या निशाने पर है बुर्ज खलीफा? हमले तेज होते ही खाली कराई गई सबसे ऊंची इमारत
-

Iran-Israel War 2026: इजरायल पर 400 मिसाइलें दाग चुके ईरान के पास अब कितनी बचीं? कौन-कितना मजबूत?
-

India Stand Iran Israel War: इजराइल या ईरान? जंग के मैदान में किसके साथ खड़ा होगा भारत, क्या कहता है इतिहास
-

Iran weapons 2026: फत्ताह से लेकर खैबर शिकन तक, इन घातक हथियारों के साथ ईरान कहर बनकर टूटेगा इजरायल पर
-

Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?
-

Iran-Israel War 2026: 6 देशों में 9 अमेरिकी बेस से कैसे ईरान की घेराबंदी? Trump-Netanyahu के टारगेट क्या-क्या?
-

Iran Missile Attacks: मिडिल ईस्ट में युद्ध का सायरन! ईरान ने 8 देशों पर किया हमला,अमेरिकी ठिकाने बने टारगेट
-

Israel Iran War के बीच मिडिल ईस्ट में उड़ानें ठप, IndiGo, Qatar Airways समेत इंटरनेशनल एयरलाइंस Flight रद्द

