International
oi-Divyansh Rastogi
US China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 104% का टैरिफ लागू कर दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आयात शुल्क है। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि चीन ने अपने जवाबी टैरिफ वापस नहीं लिए।
8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अगर, चीन 24 घंटे के भीतर अपने 34% रिटैलिएटरी टैरिफ वापस नहीं लेता, तो अमेरिका अतिरिक्त 50% टैरिफ लगा देगा। अब 9 अप्रैल से यह 104% का टोटल टैरिफ प्रभावी हो गया है।

एक हफ्ते में 10% से 104% तक पहुंचा टैरिफ
पिछले महीने तक अमेरिका, चीन पर केवल 10% टैरिफ लगा रहा था। लेकिन कुछ ही दिनों में यह बढ़ते-बढ़ते 104% तक पहुंच गया है, जो वैश्विक व्यापारिक इतिहास में एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है।
ट्रंप की चेतावनी और चीन की चुनौती
ट्रंप ने कहा, ‘चीन भी डील करना चाहता है, लेकिन उन्हें नहीं पता कहां से शुरू करें। हम उनके कॉल का इंतजार कर रहे हैं।’ वहीं, चीन ने अमेरिका के इस कदम को ‘ब्लैकमेल’ कहा और चेतावनी दी कि वे ‘अंत तक लड़ेंगे।’ चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई दोहरी गलती है और यह अमेरिका की ब्लैकमेलिंग प्रवृत्ति को दिखाती है।
ट्रंप की नई टैरिफ नीति क्या है?
ट्रंप की ‘पारस्परिक टैरिफ’ (Reciprocal Tariff) नीति के तहत, अमेरिका अब उतना ही टैरिफ लगाएगा जितना कोई देश अमेरिकी वस्तुओं पर लगाता है।
इसमें चीन के लिए –
- बेसलाइन टैरिफ: 10%
- पारस्परिक जवाबी टैरिफ: 44%
- अतिरिक्त टैरिफ (अब लागू): 50%
- टोटल = 104%
ग्लोबल इकोनॉमी पर असर
ट्रंप की इस नीति के चलते पहले ही वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट देखी जा चुकी है। कई निवेशक संभावित मंदी की आशंका से परेशान हैं। हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजारों में हाल ही में थोड़ा सुधार देखने को मिला है, लेकिन अस्थिरता बनी हुई है।
क्या हो सकता है आगे?
- चीन और अमेरिका के बीच कोई बड़ा समझौता फिलहाल दूर की बात लग रही है।
- वैश्विक व्यापार प्रणाली को लंबे समय तक असर झेलना पड़ सकता है।
- भारत और अन्य देशों के लिए यह एक अवसर और चुनौती दोनों हो सकता है।
-

Trump Tariff Market Effect: ‘दवा जैसी कड़वी लेकिन है जरूरी’, आखिर क्यों ट्रंप ने टैरिफ नीति पर कहा?
-

‘34% टैक्स हटाओ वरना, लगाएंगे 50% नए टैरिफ’, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी खुली चेतावनी, 9 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
-

Tariffs Impact on Apple: भारत बना iPhone का बड़ा एक्सपोर्ट सेंटर, टैरिफ से पहले खेला गेम! जानें फायदा?
-

‘क्या होगा, मैं नहीं बता सकता…पहले हमारे पास मूर्ख नेतृत्व था’, टैरिफ नीति पर अडिग ट्रंप का बाइडेन पर तंज
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी
-

KKR vs LSG Dream11: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

‘मैं सनोज मिश्रा के साथ होटल में 2 दिन थी’, मोनालिसा ने बताया डायरेक्टर का सच, क्या तबाह हुआ करियर?
-

रिटायर्ड कर्नल कैब में वक्फ कानून पर कर रहे थे चर्चा, ड्राइवर था मुस्लिम, उसने जो किया वो हैरान कर देगा
-

MI vs RCB Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी
-

मेरठ हत्याकांड में नया ट्विस्ट, मां बनने वाली है पति की ‘कातिल’ मुस्कान, प्रेग्नेंसी के बाद अब क्या होगा आगे?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात
-

PBKS vs CSK Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8th Apr: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs कोलकाता
-

Jaya Bachchan Video: पार्टी में महिला के साथ जया बच्चन ने की ऐसी हरकत, गुस्से से हुईं आग बबूला और फिर…

