Last Updated:
असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री का शपथ लिया है. हिमंता के साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ लिया. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित बीजेपी शासित सभी राज्यों के सीएम और देश के कद्दावर मंत्री और बीजेपी नेता शामिल हुए. लेकिन सबको हैरानी तब हुई जब भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए. गोर के गुवाहाटी पहुंचने पर किसको लगी मिर्ची?

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण में अमेरिकी राजदूत भी पहुंचे.
गुवाहाटी. असम के राजनीतिक इतिहास में आज यानी 12 मई 2026 का दिन एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस मौके पर गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित भव्य समारोह में न केवल देश के शीर्ष नेता बल्कि अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी शामिल हुईं. पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. लेकिन हैरानी तब हुई जब, अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल हुए. इसके लिए गोर मंगलवार सुबह ही गुवाहाटी पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. सोशल मिडिया पर सर्जियो गोर के किसी राज्य के सीएम के शपथग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लोग चटकारे ले रहे हैं.
एक्स यूजर रोशनी राय ने सर्जियो गोर के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक अमेरिकी राजदूत भारत की आंतरिक राजनीति में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रहा है कि वह भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से राज्यों की यात्रा कर रहा है? बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम चुनाव से ठीक पहले हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को सामने कर कई आरोप लगाए थे. इसके बाद सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले में पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी है.
#WATCH | Assam: US Ambassador to India Sergio Gor arrives in Guwahati to attend the Swearing-in Ceremony of Himanta Biswa Sarma-led Assam government pic.twitter.com/nSQmA3qMen

