Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Uddhav Thackeray Shiv Sena Split: सांसद गायब, फोन बंद, एकनाथ शिंदे का दिल्ली में डेरा, शिवसेना में आज ही होगा खेला, उधर उद्धव ने चली ममता वाली चाल
Hindi News

Uddhav Thackeray Shiv Sena Split: सांसद गायब, फोन बंद, एकनाथ शिंदे का दिल्ली में डेरा, शिवसेना में आज ही होगा खेला, उधर उद्धव ने चली ममता वाली चाल

HawkNewsBy HawkNewsJune 17, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े सियासी भूचाल की चरम पर है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के पार्टी से अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. हालात ऐसे हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सांसदों से फोन पर भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. कई सांसदों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं, जिससे मातोश्री की चिंता और बढ़ गई है.

खबर है कि उद्धव ठाकरे और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता खुद सांसदों को मनाने और पार्टी के साथ बनाए रखने की कोशिश में जुट गए हैं. इसी बीच दिल्ली में तेजी से बदलते घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है.

दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, बागियों के साथ होगी बैठक

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में इस संभावित टूट को ‘ऑपरेशन टाइगर’ की संज्ञा दी जा रही है. इस बीच शिवसेना चीफ और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं उनके बेटे और शिवसेना संसदीय दल के नेता श्रीकांत शिंदे के आज दिल्ली पहुंचने की संभावना है. बताया तो जा रहा है कि श्रीकांत शिंदे संसद की स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए वह दिल्ली आ रहे हैं. लेकिन इन दोनों नेताओं के दौरे को इसी ऑपरेशन टाइगर से जोड़कर देखा जा रहा है.

सूत्रों का दावा है कि उद्धव गुट के कुछ सांसद आज सुबह करीब 8:30 बजे श्रीकांत शिंदे के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक करेंगे. इस बैठक में शिंदे पिता-पुत्र भी मौजूद रहेंगे.

बताया जा रहा है कि इसके बाद कुछ सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात कर सकते हैं. चर्चा यह है कि पहले लोकसभा में एक अलग संसदीय समूह बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बाद में उस समूह का विलय शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना में कराया जा सकता है.

किन सांसदों के नाम चर्चा में?

सियासी गलियारों में जिन सांसदों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, उनमें संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव शामिल हैं. इसके अलावा राजाभाऊ वाजे का नाम भी संभावित बागियों की लिस्ट में जोड़ा जा रहा है.

हालांकि इनमें से कुछ सांसदों ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी छोड़ने की बात से इनकार किया है. नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे और मुंबई नॉर्थ ईस्ट के सांसद संजय दीना पाटिल ने कहा है कि वे उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े हैं.

उद्धव की सेना ने चली ममता वाली चाल

इस सारी अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने ममता बनर्जी वाली चाल चली है. पार्टी के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पार्टी के किसी भी सांसद के अलग गुट बनाने या किसी अन्य दल में विलय के दावे को मान्यता न दी जाए. ठीक इसी तरह का पत्र ममता बनर्जी की टीएमसी ने भी स्पीकर ओम बिरला को लिखा था.

इस पत्र में कहा गया है कि शिवसेना यूबीटी एक ही राजनीतिक दल है, और कानून की नजर में वही मान्य है. पार्टी ने कहा कि संसद में पार्टी का अस्तित्व मूल राजनीतिक दल से आता है, इसलिए अलग-अलग गुट बनाकर उसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं किया जा सकता.

सावंत ने अपने पत्र में कहा है कि संविधान की दसवीं अनुसूची में 2003 के संशोधन के बाद अलग गुट बनाने का प्रावधान समाप्त हो चुका है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी सांसद की वैधता राजनीतिक दल से आती है, न कि केवल संसदीय दल से. उन्होंने आग्रह किया कि यदि कोई समूह खुद को अलग गुट बताता है तो उसे किसी भी प्रकार की मान्यता, सुविधा या विशेष दर्जा न दिया जाए.

मातोश्री की बैठक से बढ़ा सस्पेंस

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने रविवार को मातोश्री में अपने सभी नौ लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई थी. लेकिन नौ में से केवल चार सांसद ही इस मीटिंग में व्यक्तिगत रूप से पहुंचे. बाकी सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या फोन के जरिए हिस्सा लिया. इसी बैठक के बाद राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे कि आखिर कई सांसद व्यक्तिगत रूप से क्यों नहीं पहुंचे. पार्टी ने इसे सामान्य बताया, लेकिन विरोधी खेमा इसे असंतोष का संकेत बता रहा है.

संजय देशमुख की मुलाकात से बढ़ी चर्चा

इसके बाद सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय देशमुख की दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और शिंदे गुट के नेता प्रतापराव जाधव से मुलाकात ने अटकलों को और हवा दे दी. हालांकि दोनों नेताओं ने कहा कि यह मुलाकात केवल क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर थी और इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इसे संभावित सियासी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

शिंदे गुट ने खोले दरवाजे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिंदे गुट के नेता प्रताप सरनाईक ने संकेत दिया है कि अगर उद्धव गुट के सांसद या विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा जताते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा.

सरनाईक ने कहा कि जो नेता बालासाहेब ठाकरे के विचारों में विश्वास रखते हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

संजय राउत का पलटवार

इस बीच दिल्ली पहुंचे शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने टूट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. राउत ने दावा किया कि कुछ लोगों को सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए प्रति सांसद 15 करोड़ रुपये तक की पेशकश की जा रही है. राउत ने यह भी कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी सांसद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विश्वास जताते हैं.

चौथी बरसी से पहले बढ़ी बेचैनी

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में इस टूट की चर्चा ऐसे समय जोर पकड़ रही है, जब ठीक चार पहले वर्ष 2022 में इसी वक्त एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दिया था. उस बगावत ने शिवसेना को दो हिस्सों में बांट दिया और महाराष्ट्र की राजनीति का चेहरा बदल दिया था.

अब सवाल यह है कि क्या इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है या फिर उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी को एकजुट रखने में सफल रहेंगे. फिलहाल दिल्ली में चल रही बैठकों और बंद मोबाइल फोन वाले सांसदों ने महाराष्ट्र की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ा दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGOA सरकार को AAP की अल्‍टीमेटम -31 जुलाई तक बिजली समस्‍या नहीं सुलझी तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन | Goa Power Crisis : AAP Warns of Statewide Protest Demands Free Electricity and 24×7 Suppl
Next Article Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? | Aaj Ka Mausam, 17 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert Delhi UP-Bihar, JK 21 States hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

मानसून में डूब जाएगी या बचेगी मक्के की फसल? कृषि एक्सपर्ट ने बताया रामबाण तरीका

June 17, 2026

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? | Aaj Ka Mausam, 17 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert Delhi UP-Bihar, JK 21 States hindi

June 17, 2026

GOA सरकार को AAP की अल्‍टीमेटम -31 जुलाई तक बिजली समस्‍या नहीं सुलझी तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन | Goa Power Crisis : AAP Warns of Statewide Protest Demands Free Electricity and 24×7 Suppl

June 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,636)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

मानसून में डूब जाएगी या बचेगी मक्के की फसल? कृषि एक्सपर्ट ने बताया रामबाण तरीका

June 17, 2026

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? | Aaj Ka Mausam, 17 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert Delhi UP-Bihar, JK 21 States hindi

June 17, 2026

Uddhav Thackeray Shiv Sena Split: सांसद गायब, फोन बंद, एकनाथ शिंदे का दिल्ली में डेरा, शिवसेना में आज ही होगा खेला, उधर उद्धव ने चली ममता वाली चाल

June 17, 2026

GOA सरकार को AAP की अल्‍टीमेटम -31 जुलाई तक बिजली समस्‍या नहीं सुलझी तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन | Goa Power Crisis : AAP Warns of Statewide Protest Demands Free Electricity and 24×7 Suppl

June 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

मानसून में डूब जाएगी या बचेगी मक्के की फसल? कृषि एक्सपर्ट ने बताया रामबाण तरीका

June 17, 2026

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? | Aaj Ka Mausam, 17 June 2026: IMD Weather Forecast Today, Heavy Rain Alert Delhi UP-Bihar, JK 21 States hindi

June 17, 2026

Uddhav Thackeray Shiv Sena Split: सांसद गायब, फोन बंद, एकनाथ शिंदे का दिल्ली में डेरा, शिवसेना में आज ही होगा खेला, उधर उद्धव ने चली ममता वाली चाल

June 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.