Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 3
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Twarakavi Chengal Prasad Success Story: 78 साल की उम्र में 12 घंटे पढ़ाई, ISRO से रिटायरमेंट के बाद पास की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
Hindi News

Twarakavi Chengal Prasad Success Story: 78 साल की उम्र में 12 घंटे पढ़ाई, ISRO से रिटायरमेंट के बाद पास की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

HawkNewsBy HawkNewsOctober 3, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:October 03, 2026, 08:20 IST

Twarakavi Chengal Prasad Success Story: 78 साल की उम्र में इसरो के पूर्व कर्मचारी त्वरकवि चंगल प्रसाद ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (TG ECET) में तीसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुके प्रसाद ने साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती.

78 की उम्र में 12 घंटे पढ़ाई, ISRO से रिटायरमेंट के बाद पास की कठिन परीक्षाZoom

Twarakavi Chengal Prasad Success Story: त्वरकवि चंगल प्रसाद ने एपीजे अब्दुल कलाम जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है

नई दिल्ली (Twarakavi Chengal Prasad). इरादे पक्के हों और सीने में कुछ नया सीखने की आग सुलग रही हो तो उम्र के फासले महज आंकड़ा बनकर रह जाते हैं. इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सिविल कंस्ट्रक्शन विंग से रिटायर हुए त्वरकवि चंगल प्रसाद ने. 78 साल की उम्र में जहां लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं उन्होंने तेलंगाना इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG ECET) में देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

त्वरकवि चंगल प्रसाद की कामयाबी इस बात की मिसाल है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती. इसरो के शुरुआती दिनों के गवाह रहे प्रसाद का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम रोमांचक नहीं है. कुछ लोग थोड़ी सी असफलता से घबरा जाते हैं. वहीं 78 की उम्र में रोज 12 घंटे किताबों से दोस्ती करना और इंजीनियरिंग की कठिन प्रवेश परीक्षा पास करना अकल्पनीय सा लगता है. उन्होंने साबित कर दिया कि जिद सच्ची हो तो मंजिल झुक ही जाती है. पढ़िए त्वरकवि चंगल प्रसाद की सक्सेस स्टोरी.

इसरो के शुरुआती दिनों से जुड़ा अनसुना सफर

त्वरकवि चंगल प्रसाद का जीवन भारत के अंतरिक्ष इतिहास के पन्नों से जुड़ा है. सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद 21 साल की उम्र में वह इसरो से जुड़ गए थे. उनकी गिनती संगठन के फाउंडिंग कर्मचारियों में होती है. इसरो में 35 साल के लंबे और शानदार सफर के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक पल जिए. श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च के दौरान लंबी शिफ्ट में काम करना हो या देश के शुरुआती लॉन्च पैड्स, ऑब्जर्वेटरी और तकनीकी इमारतों का ढांचा तैयार करना- प्रसाद ने हर जगह अपनी मेहनत की ईंट रखी.

दिग्गजों के साथ किया काम, रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थके

अपने करियर के दौरान त्वरकवि चंगल प्रसाद को देश के उन महान वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाया. उन्होंने ISRO के संस्थापक विक्रम साराभाई, भारत के ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और स्पेस साइंटिस्ट सतीश धवन जैसे महापुरुषों के साथ काम किया. इसरो से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद भी उनका वर्किंग और लर्निंग मोड बंद नहीं हुआ.

कोरोना काल में भी संभाली जिम्मेदारी

त्वरकवि चंगल प्रसाद ने दिल्ली, नेपाल और हैदराबाद की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट्स संभाले. वह कोविड-19 महामारी के दौर तक एक्टिव रूप से काम करते रहे. खाली बैठने के बजाय उन्होंने टेक्नोलॉजी के साथ-साथ प्राचीन वेदों का गहन अध्ययन भी शुरू किया. हैदराबाद के नाचाराम में रहने वाले प्रसाद के तीन बच्चे हैं. उनकी पोती डॉ. अनन्या गर्व से कहती हैं- दादाजी हमेशा से हमारे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं. उनका समर्पण हर दिन कुछ नया सिखाता है.

TG ECET परीक्षा क्या है?

तेलंगाना इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG ECET) मुख्य रूप से डिप्लोमा धारकों या BSc (मैथ्स) कर चुके उन प्रोफेशनल्स के लिए होती है, जो अपनी डिग्री को अपग्रेड करना चाहते हैं. इसके जरिए सीधे BE या बीटेक कोर्स के दूसरे वर्ष (लेटरल एंट्री) में एंट्री मिलती है. इसमें कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होती. इसी प्रावधान का फायदा उठाते हुए त्वरकवि चंगल प्रसाद ने वर्किंग प्रोफेशनल्स कोटे से इस परीक्षा में ताल ठोकी. एग्जाम से ठीक 2 महीने पहले उन्होंने अपनी कमर कसी और रोजाना 12 घंटे से ज्यादा समय तक पढ़ाई की.

त्वरकवि चंगल प्रसाद की इस लगन और अनुशासन ने साबित कर दिया कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह पक्के इरादों की दासी है.

About the Author

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

First Published :

October 03, 2026, 08:20 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख | PM Kisan Scam Alert Chechi Woman Loses Over Rs 1.51 Lakh to Fraudulent Link Sent on Mobile
Next Article ओमान में बैन,फिर भी उड़ा रहा था प्लेन! सामने आया नाम, कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की पूरी कुंडली | Who is Omani Co-Pilot Hamam Al-Hammami Background Flying Ban Attack Indian Captain Smit Machchhar
HawkNews
  • Website

Related Posts

ओमान में बैन,फिर भी उड़ा रहा था प्लेन! सामने आया नाम, कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की पूरी कुंडली | Who is Omani Co-Pilot Hamam Al-Hammami Background Flying Ban Attack Indian Captain Smit Machchhar

October 3, 2026

PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख | PM Kisan Scam Alert Chechi Woman Loses Over Rs 1.51 Lakh to Fraudulent Link Sent on Mobile

October 3, 2026

IMD Weather Today: 3 अक्टूबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश; UP, बिहार, MP में 50KM की आंधी का IMD अलर्ट; दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

October 3, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,162)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

ओमान में बैन,फिर भी उड़ा रहा था प्लेन! सामने आया नाम, कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की पूरी कुंडली | Who is Omani Co-Pilot Hamam Al-Hammami Background Flying Ban Attack Indian Captain Smit Machchhar

October 3, 2026

Twarakavi Chengal Prasad Success Story: 78 साल की उम्र में 12 घंटे पढ़ाई, ISRO से रिटायरमेंट के बाद पास की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

October 3, 2026

PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख | PM Kisan Scam Alert Chechi Woman Loses Over Rs 1.51 Lakh to Fraudulent Link Sent on Mobile

October 3, 2026

IMD Weather Today: 3 अक्टूबर को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश; UP, बिहार, MP में 50KM की आंधी का IMD अलर्ट; दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

October 3, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

ओमान में बैन,फिर भी उड़ा रहा था प्लेन! सामने आया नाम, कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की पूरी कुंडली | Who is Omani Co-Pilot Hamam Al-Hammami Background Flying Ban Attack Indian Captain Smit Machchhar

October 3, 2026

Twarakavi Chengal Prasad Success Story: 78 साल की उम्र में 12 घंटे पढ़ाई, ISRO से रिटायरमेंट के बाद पास की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

October 3, 2026

PM Kisan योजना के नाम पर ठगी! SMS में आए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़े डेढ़ लाख | PM Kisan Scam Alert Chechi Woman Loses Over Rs 1.51 Lakh to Fraudulent Link Sent on Mobile

October 3, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.