International
oi-Bhavna Pandey
Trump
Tariff
War:
अमेरिकी
राष्ट्रपति
डोनाल्ड
ट्रंप
ने
यूरोपीय
संघ
के
अधिकारियों
से
मंगलवार
को
चीन
पर
100%
तक
टैरिफ
लगाने
का
आग्रह
किया।
ट्रंप
ने
यूएन
से
कहा
अगर
युक्रेन
युद्ध
को
रोकना
है
तो
भारत
और
चाइन
पर
100
फीसदी
टैरिफ
लगा
दिया
जाए।
हालांकि
इस
सुझाव
को
यूरोपीय
यूनियन
(EU)
ने
सिरे
से
खारिज
कर
दिया
है।
यूरोपीय
यूनियन
ने
साफ
किया
है
कि
वह
टैरिफ
युद्ध
को
किसी
भी
देश
पर
प्रतिबंध
लगाने
का
जरिया
नहीं
मानता।
टैस
समाचार
एजेंसी
ने
वॉल
स्ट्रीट
जर्नल
की
रिपोर्ट
का
हवाला
देते
हुए
यह
जानकारी
दी।
रिपोर्ट
के
अनुसार,
ट्रंप
ने
यह
प्रस्ताव
मंगलवार
को
वाशिंगटन
में
अमेरिका
और
यूरोपीय
संघ
के
अधिकारियों
की
बैठक
में
युद्ध
राेकने
के
लिए
चीन
और
भारत
पर
100
फीसदी
टैरिफ
लगाने
का
सुझाव
दिया
था।
ऐसे
करके
अमेरिका
रूस
के
राष्ट्रपति
पुतिन
पर
दबाव
बनाना
चाहते
थे।

बता
दें
भारत
द्वारा
रूसी
तेल
खरीदने
और
चीन
द्वारा
रूसी
अर्थव्यवस्था
को
समर्थन
देने
से
रूस
मजबूत
बना
रहता
है।ट्रंप
इन
देशों
पर
आर्थिक
दबाव
बनाकर
रूस
को
कमजोर
करना
चाहते
थे।
अमेरिका
का
मानना
था
कि
अगर
ये
अनुरोध
मान
लिया
गया
तो
यूरोपीय
संघ
की
रणनीति
में
बदलाव
आएगा।
हालांकि
यूरोपीय
संघ
ने
अब
तक
टैरिफ
के
बजाय
प्रतिबंधों
के
माध्यम
से
रूस
को
अलग-थलग
करने
को
प्राथमिकता
दी
है।
UN
ने
अमेरिका
को
दिया
दो
टूक
जवाब
हालांकि,
यूरोपीय
संघ
ने
उनके
प्रस्ताव
को
ये
कहते
हुए
सिरे
से
नकार
दिया
है
कि,
टैरिफ
लगाना
उनके
लिए
दंडात्मक
उपाय
नहीं
है।
यूरोपीय
यूनियन
का
मानना
है
कि
व्यापार
नीति
को
राजनीतिक
विवादों
का
हथियार
नहीं
बनाया
जाना
चाहिए।
फिलहाल,
यूरोपीय
यूनियन
रूस
पर
19वें
चरण
की
नई
पाबंदियों
पर
काम
कर
रहा
है।
इस
चरण
में
रूस
की
मदद
कर
रही
कुछ
विदेशी
कंपनियों
को
निशाना
बनाने
की
तैयारी
है।
इसके
बावजूद,
यूरोपीय
यूनियन
के
भीतर
राजनीतिक
मतभेदों
के
कारण
तेल
और
गैस
की
खरीद
पर
अतिरिक्त
प्रतिबंध
लगने
की
संभावना
कम
है।
इससे
पहले,
फाइनेंशियल
टाइम्स
की
रिपोर्ट
में
बताया
गया
था
कि
EU
रूस
से
तेल
और
गैस
खरीदने
वाले
चीन
और
अन्य
तीसरे
देशों
पर
पाबंदियों
पर
चर्चा
कर
रहा
है।
रिपोर्ट
के
अनुसार,
7
सितंबर
से
यूरोपीय
अधिकारियों
और
राजनयिकों
के
बीच
बातचीत
शुरू
हुई
है,
जिसमें
इन
प्रतिबंधों
को
शामिल
करने
पर
विचार
किया
जा
रहा
है।
बातचीत
के
दौरान
चीन
के
खिलाफ
सेकेंडरी
सैंक्शन
का
मुद्दा
कई
बार
उठाया
गया।
ध्यान
रहे,
ट्रंप
अक्सर
रूस
से
तेल
खरीदने
के
लिए
भारत
और
चीन
पर
टैरिफ
लगाने
की
धमकी
देते
रहे
हैं।
ट्रंप
ने
भारत
पर
टैरिफ
में
25
प्रतिशत
अंक
की
बढ़ोतरी
की
थी,
आंशिक
रूप
से
क्रेमलिन
के
साथ
उसके
आर्थिक
संबंधों
के
कारण।
हालांकि,
उन्होंने
अभी
तक
उन
अधिक
दंडात्मक
विकल्पों
का
उपयोग
नहीं
किया
है
जिनकी
उन्होंने
बात
की
थी।
ट्रंप
ने
कई
बार
शिकायत
की
है
कि
यूरोप
ने
खुद
को
रूस
से
पूरी
तरह
अलग
नहीं
किया
है।
पिछले
साल
यूरोपीय
संघ
के
गैस
आयात
का
लगभग
19%
रूस
से
आया
था,
हालांकि
यूरोपीय
संघ
रूसी
ऊर्जा
पर
अपनी
निर्भरता
पूरी
तरह
समाप्त
करने
के
लिए
प्रतिबद्ध
है।
हालांकि,
इस
Trump
Tariff
War
के
बीच
मंगलवार
शाम
को,
ट्रंप
ने
एक
सोशल
मीडिया
पोस्ट
में
संकेत
दिया
कि
अमेरिका
वास्तव
में
भारत
के
साथ
व्यापार
बढ़ा
सकता
है।
उन्होंने
लिखा
कि
अमेरिका
और
भारत
दोनों
देशों
के
बीच
व्यापार
बाधाओं
को
दूर
करने
के
लिए
काम
कर
रहे
हैं।
उन्होंने
भारतीय
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
से
बात
करने
की
भी
उम्मीद
जताई।
-

Vice President Election से पहले INDIA ब्लॉक को झटका, तीन बड़ी पार्टियां वोटिंग में नहीं लेंगी हिस्सा
-

Vice President: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, मिले 452 वोट, विपक्षी उम्मीदवार का क्या रहा हाल
-

अपने राजमहल के ही कर्मचारी को दिल दे बैठी ये राजकुमारी, परिवार से छिपकर की थी शादी, फिल्मी है Love Story
-

धनश्री वर्मा ने ‘राइज एंड फॉल’ शो में जो कहा, उसे सुन एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे!
-

Nitish Katara Case: 23 साल जेल, पैरोल पर रचाई शादी, कौन है बाहुबली DP यादव के हत्यारे बेटे विकास की दुल्हनिया?
-

Gen-Z आंदोलन के अगुआ बालेन शाह कितने अमीर? नेपाल के PM की रेस में चल रहे हैं सबसे आगे
-

कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? चुनाव से पहले जान लीजिए वोटिंग का नंबर गेम, अलग-अलग राज्यों में कौन आगे?
-

VP Election: उपराष्ट्रपति चुनाव को ‘बायकॉट’ कर इन पार्टियों ने बदल दिया समीकरण, किसकी जीत हुई आसान
-

नेपाल में Gen-Z का प्रदर्शन हुआ और हिंसक, पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया
-

Red Fort Kalash Theft: लाल किला से चोरी हुए 1 करोड़ के कलश बरामद, यूपी के इस शहर में छुपा कर रखा था
-

‘अभी भी सब कुछ हो सकता है ठीक’, Sania Mirza की जुबां पर एक ही बात, खुद कबूली सच्चाई!
-

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: क्या 100 ‘अनिश्चित’ सांसद NDA की जीत पर लगा देंगे ग्रहण? विपक्ष ने बढ़ाई टेंशन

