International
oi-Kumari Sunidhi Raj
Tonga Earthquake: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, टोंगा के निकट 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके कारण प्रशांत द्वीपीय राष्ट्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। सोमवार की सुबह (स्थानिय समय) के अनुसार टोंगा के पास समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने पूरे क्षेत्र में चिंता पैदा कर दी है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र टोंगा के मुख्य द्वीप टोंगाटापू से करीब 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में स्थित था। इतनी तीव्रता के भूकंप से भारी नुकसान की आशंका रहती है, और इसी वजह से प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया।

सुनामी की चेतावनी जारी
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने इस भूकंप के बाद चेतावनी जारी की। चेतावनी में कहा गया कि भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर (185 मील) के दायरे में आने वाले तटवर्ती क्षेत्रों को खतरनाक सुनामी लहरों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: भारतीय सेना ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ में शामिल, म्यांमार में भूकंप के 2 दिन बाद अब क्या हैं हालात?
हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और तटीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
10 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का केंद्र
जर्मनी के भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (Geo Forschungs Zentrum) के अनुसार, यह भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
छोटे द्वीपों का देश, टोंगा
टोंगा एक पोलिनेशियन देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं। इसकी जनसंख्या लगभग 1 लाख है और ज्यादातर लोग मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर रहते हैं। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) की दूरी पर स्थित है।
टोंगा के प्राकृतिक सौंदर्य
टोंगा के ज्यादातर द्वीप सफेद रेतीले समुद्र तटों, कोरल रीफ्स और घने वर्षा वनों से भरे हुए हैं। मुख्य द्वीप टोंगाटापू के चारों ओर लैगून और चूना पत्थर की चट्टानें हैं। यहां की राजधानी नूकुआलोफा भी इसी द्वीप पर स्थित है, जहां बीच रिजॉर्ट्स, प्लांटेशन्स और ऐतिहासिक स्थल हाअमोंगा ‘आ माउई (Ha’amonga ʻa Maui) भी हैं, जिसे 1200 के दशक में बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: Earthquake in Myanmar Update: आखिर क्यों आ रहे म्यांमार में बार-बार भूकंप के झटके? पढ़िए क्या है कारण..
-

Bangkok: भूकंप से बैंकॉक मची हर तरफ तबाही, प्रेग्नेंट महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, Video वायरल
-

Myanmar Earthquake Update: म्यांमार में एक बार फिर कांपी धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप, लगातार आ रहे झटके
-

Earthquake in Myanmar: संकट के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, जानिए क्या है ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ ?
-

Myanmar: भूकंप से हाहाकार के बीच म्यांमार में फिर कांपी धरती, 5.1 रही तीव्रता, कल से अब तक तीन बार लगे झटके
-

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही, पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस हुए झटके
-

Earthquake in Myanmar: ‘भारत हर संभव मदद के लिए तैयार’,म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से पीएम मोदी चिंतित
-

Myanmar, Thailand Earthquake: बैंकॉक में आपातकाल की घोषणा, जानिए क्या होता है स्टेट ऑफ इमरजेंसी?
-

Myanmar earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को भेजी राहत सामग्री, चीन ने भी की मदद
-

78वें मंजिल पर Swimming Pool में नहा रहा था Couple, फिर जो हुआ…., Bangkok से सामने आया भूकंप का खौफनाक CCTV
-

Myanmar earthquake: म्यांमार में भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के पार, भारत समेत इन देशों ने भेजी मदद
-

Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 150 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
-

Earthquake in Myanmar Today: म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 7.2 रही तीव्रता

