Last Updated:
TMC Rebel MP Meeting LIVE Updates: दिल्ली का लुटियंस जोन इस समय पश्चिम बंगाल की राजनीति के सबसे बड़े ऐतिहासिक दलबदल का गवाह बन रहा है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की खुफिया ब…और पढ़ें

टीएमसी के बागी सांसदों का दिल्ली में महाजुटान लाइव कवरेज.
West Bengal Mamata Banerjee TMC Politics Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर हुआ विद्रोह अब पूरी तरह सतह पर आ चुका है. दिल्ली के लुटियंस जोन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास और फिर बंग भवन में होने जा रही ‘सीक्रेट डिनर डिप्लोमेसी’ के लिए बागी सांसदों का महाजुटान हो रहा है. लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) ओम बिरला को सौंपी गई चिट्ठी और सार्वजनिक हुए दस्तावेजों के अनुसार, टीएमसी के कुल 29 लोकसभा सांसदों में से 19 सांसदों के हस्ताक्षर सामने आ चुके हैं, जो दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई (2/3rd) के आंकड़े को पूरा करते हैं. टीएमसी के वरिष्ठतम सांसद सुदीप बंदोपाध्याय के भी पाला बदलने की खबर है, जिससे यह संख्या 20 तक पहुंच रही है. अब पार्टी की सांसद काकोली घोष ने कहा है कि 2 और सांसदों का समर्थन आ गया है. देखें कौन-कौन बागी सांसद हैं, जो आज की मीटिंग में पहुंच रहे हैं.
1- डॉ. काकोली घोष दस्तिदार (बारासात): इस पूरे बागी गुट का मुख्य चेहरा और लोकसभा में खुद को ‘चीफ व्हिप’ के तौर पर पेश कर रही हैं.
2- शताब्दी रॉय (बीरभूम): चार बार की वरिष्ठ सांसद, जिन्हें बागी गुट का ‘डिप्टी लीडर’ बनाया गया है.
3- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण): ममता बनर्जी की बेहद पुरानी और तीन बार की वफादार सांसद, जिनका बागी खेमे में जाना चौंकाने वाला है.
4- सायोनी घोष (जादवपुर): अभिनेत्री से सांसद बनीं और अभिषेक बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली सायोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला है.
5- यूसुफ पठान (बहरामपुर): पूर्व भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने अधीर रंजन चौधरी को हराया था, अब ममता का साथ छोड़ चुके हैं.
6- दीपक अधिकारी उर्फ देव (घाटाल): बांग्ला सिनेमा के सुपरस्टार और तीन बार के सांसद.
7- रचना बनर्जी (हुगली): प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेत्री और पहली बार की सांसद.
8- जून मालिया (मेदिनीपुर): लोकप्रिय अभिनेत्री और पहली बार लोकसभा पहुंचीं सांसद.
9- प्रसुन बंद्योपाध्याय (हावड़ा): पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और वरिष्ठ सांसद.
10- जगदीश बर्मा बसुनिया (कूचबिहार): उत्तर बंगाल का बड़ा राजनैतिक चेहरा.
11- खलीलुर्रहमान (जंगीपुर): मुर्शिदाबाद जिले के कद्दावर नेता.
12- अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद): दो बार के सांसद, जिन्होंने हाल ही में सुवेंदु अधिकारी की तारीफ भी की है.
13- बापी हलदर (मथुरापुर): पहली बार के सांसद.
14- डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व): पहली बार की सांसद.
15- असित कुमार मल (बोलपुर): वीरभूम इलाके के वरिष्ठ नेता.
16- अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा): बांकुड़ा से सांसद.
17- मिताली बैग (आरामबाग): पहली बार की महिला सांसद.
18- कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम): आदिवासी बहुल क्षेत्र के बड़े नेता.
19- पार्थ भौमिक (बैरकपुर): ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री और नवनिर्वाचित सांसद.
20- सुदीप बंदोपाध्याय (कोलकाता उत्तर) भी शनिवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा के रणनीतिकारों से मिल चुके हैं, जिससे वे इस बागी गुट के 20वें सबसे बड़े स्तंभ बनकर उभरे हैं.
दिल्ली में यह बैठक पहले बागी गुट का मुख्य चेहरा बनीं सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तिदार के सरकारी आवास पर तय की गई थी, लेकिन सुरक्षा और भारी राजनीतिक सस्पेंस को देखते हुए ऐन वक्त पर इसके आयोजन की जगह बदली भी जा सकती है. इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद अधिकांश बागी सांसदों का जुटना शुरू हो गया है. एक-एक कर बागी गुट के सांसदों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है. पहले इस गुट की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम सुवेंदु अधिकारी की भी शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने इस बैठक से अपने आप को दूर कर लिया है.
TMC Rebel MP Meeting LIVE Updates: सुदीप बंदोपाध्याय भी पहुंचे भूपेंद्र यादव के घर! दिल्ली में टीएमसी का ‘पावर सेंटर’ पूरी तरह ध्वस्त
TMC Rebel MP Meeting LIVE Updates: ममता बनर्जी को अब तक का सबसे तगड़ा झटका लगा है. टीएमसी संसदीय दल के नेता और सबसे वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय भी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली आवास पर पहुंच चुके हैं. सायोनी, माला और प्रसून के बाद सुदीप की एंट्री से साफ है कि तृणमूल कांग्रेस अब दो-फाड़ हो चुकी है.
TMC Political Crisis LIVE Updates: दिल्ली में ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, भूपेंद्र यादव के घर पहुंचीं सायोनी घोष, माला रॉय और प्रसून बनर्जी!
TMC Political Crisis LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है. कोलकाता में सीआईडी मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में जहां अभिषेक बनर्जी से जाली हस्ताक्षर मामले में मैराथन पूछताछ चल रही है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वजूद को खत्म करने वाला सबसे बड़ा धमाका हो चुका है. रविवार शाम ठीक 4:15 बजे टीएमसी की सबसे मुखर सांसद सायोनी घोष (Saayoni Ghosh), हावड़ा से सांसद प्रसून बनर्जी (Prasun Banerjee) और कोलकाता दक्षिण की कद्दावर नेता माला रॉय (Mala Roy) केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ रणनीतिकार भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पहुंच चुकी हैं.
TMC Political Crisis LIVE Updates: भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी राय पहुंची, देंखे क्या कहा
TMC Political Crisis LIVE Updates: भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी राय पहुंची
TMC Political Crisis LIVE Updates: ‘काबा गर्ल’ सायोनी घोष के बदले सुर: ममता के संकटकाल में दिल्ली पहुंचीं जादवपुर की सांसद, पुराने बयानों पर घिरीं
TMC Political Crisis LIVE Updates: लुटियंस दिल्ली में इस समय चर्चा गरम है कि ममता बनर्जी के साथ अब केवल 8 वफादार सांसद ही चट्टान की तरह खड़े हैं. बाकी के 20 लोकसभा सांसद पाला बदलने को पूरी तरह तैयार हैं. इसके अलावा, कोलकाता में कल्याण बनर्जी ने भी पिछले कुछ दिनों से अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाकर गेंद सीधे ममता बनर्जी के पाले में डाल दी है, जिससे दिल्ली में मौजूद बागियों के हौसले बुलंद हैं. टीएमसी की फायर ब्रांड सांसद काबा गर्ल के नाम से मशहूर सायोनी घोष भी पाला बदल ली है. बागियों की मीटिंग में हिस्सा लेने जब घोष दिल्ली पहुंची तो उन्होंने भी बड़ा दांव खेल दिया.
Delhi: TMC MP Saayoni Ghosh arrives at Delhi Airport.
She says, “I will not respond to you. I will only respond to the people of my constituency” pic.twitter.com/qom6h6b1o5
— IANS (@ians_india) June 14, 2026

