Last Updated:
ममता बनर्जी ने टीएमसी का घोषणापत्र जारी करते हुए ‘द्वारे चिकित्सा’ (घर-द्वार चिकित्सा) योजना शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे. इसके अलावा, हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ आधुनिक बनाया जाएगा. प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए आने वाले दिनों में राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नई नगर पालिकाएं बनाने का वादा भी किया गया है.

ममता बनर्जी ने घोषणापत्र पेश किया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है. ममता बनर्जी ने इस बार ‘द्वारे सरकार’ की तर्ज पर ‘द्वारे चिकित्सा’ (घर-द्वार चिकित्सा) योजना शुरू करने का सबसे बड़ा वादा किया है. उन्होंने घोषणा की कि राज्य के हर बूथ पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. इसके साथ ही प्रशासनिक सुधारों को गति देते हुए उन्होंने राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नई नगर पालिकाएं बनाने का भी संकल्प लिया है. शिक्षा के क्षेत्र में हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से लैस कर आधुनिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
About the Author
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

