Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » TMC Crisis Live: अभिषेक बनर्जी के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, TMC विधयाक मदन मित्रा के घर ED की रेड
Hindi News

TMC Crisis Live: अभिषेक बनर्जी के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, TMC विधयाक मदन मित्रा के घर ED की रेड

HawkNewsBy HawkNewsJune 13, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

LIVE: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, MLA दन मित्रा के घर ED की रेड

Last Updated:June 13, 2026, 10:16 IST

TMC Crisis Live News: पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस का संकट अब सबसे बड़े मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. पार्टी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर खुद को ‘रियल TMC’ के रूप में…और पढ़ें

LIVE: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, MLA दन मित्रा के घर ED की रेडZoom

तृणमूल कांग्रेस में बगावत गहराती जा रही है.

TMC Crisis Live Updates: तृणमूल कांग्रेस यानी TMC अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजर रही है. जिस पार्टी ने बंगाल की राजनीति में सालों तक मजबूत पकड़ बनाए रखी, अब उसी पार्टी के ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत के सुर मजबूत हो गए हैं. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पार्टी के कई सांसद अब खुद को ‘असली TMC’ बताने की तैयारी में हैं. सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से होने वाली मुलाकात को सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे ममता बनर्जी की राजनीति के लिए सबसे कठिन परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं अभिषेक बनर्जी के घर शनिवार सुबह को पुलिस पहुंची है. साथ ही नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है.

दिलचस्प बात यह है कि यह बगावत सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं है. सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच असंतोष लगातार बढ़ता दिख रहा है. कई नेता खुले मंच से अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. पार्टी के अंदर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक लड़ाई में बदलती नजर आ रही है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ‘रियल TMC’ कौन है और पार्टी पर असली नियंत्रण किसका रहेगा?

तृणमूल कांग्रेस के भीतर यह संकट उस समय और गहरा गया जब वरिष्ठ नेता और वकील कल्याण बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने अभिषेक पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और यहां तक कह दिया कि वह अब उनका कानूनी प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे. कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के सामने भी सीधी चुनौती रख दी. उन्होंने कहा कि पार्टी को अब तय करना होगा कि वह उनके साथ खड़ी है या फिर अभिषेक बनर्जी के साथ.

दूसरी तरफ काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में एक बड़ा गुट खुलकर सामने आ गया है. इस गुट का दावा है कि करीब 20 सांसद उनके साथ हैं और वही असली तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं. यही गुट सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर आधिकारिक मान्यता की मांग करेगा.

बागी सांसदों की दिल्ली में बड़ी रणनीति

  • सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी रविवार को दिल्ली में बागी सांसदों से मुलाकात करेंगे. इससे राजनीतिक हलकों में अटकलें और तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
  • काकोली घोष दस्तिदार पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो उनका गुट बीजेपी नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने के लिए तैयार है. यही वजह है कि अब यह मामला सिर्फ TMC का अंदरूनी विवाद नहीं रह गया, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.
  • तृणमूल कांग्रेस को हाल के दिनों में लगातार झटके लगे हैं. राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और संसद दोनों से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले सुखेंदु शेखर राय भी पार्टी छोड़ चुके हैं. इसके बाद कई सांसद बागी खेमे में शामिल होते दिखाई दिए.
  • बागी गुट में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, देव अधिकारी, सताब्दी रॉय और माला रॉय जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी के भीतर असंतोष अब छोटे स्तर तक सीमित नहीं रहा.

क्या ममता बनर्जी संभाल पाएंगी पार्टी?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह संकट ममता बनर्जी के लिए सिर्फ संगठनात्मक चुनौती नहीं है, बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत से भी जुड़ गया है. अगर बड़ी संख्या में सांसद अलग गुट बनाते हैं तो इसका असर 2026 के बंगाल चुनावों पर भी पड़ सकता है.

अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात पर टिकी है. यही बैठक तय कर सकती है कि तृणमूल कांग्रेस में असली ताकत किसके पास है और बंगाल की राजनीति किस दिशा में जाएगी.

TMC Crisis Live: कई घंटे की तलाशी के बाद अभिषेक बनर्जी के घर से निकली पुलिस टीम

टीएमसी संकट लाइव: सालबोनी थाने की पुलिस, जो तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पहुंची थी, कई घंटे तक जांच और तलाशी के बाद वहां से लौट गई. सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की गई. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और बड़ी संख्या में TMC कार्यकर्ता व मीडिया कर्मी आवास के बाहर मौजूद रहे. हालांकि जांच से जुड़ी पूरी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस सुमित रॉय से जुड़े मामले में पूछताछ और सबूत जुटाने पहुंची थी. इस दौरान ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पर मौजूद रहीं.

TMC Crisis Live: दिल्ली में बागी नेताओं से मिल सकते हैं सुवेंदु अधिकारी

टीएमसी संकट लाइव: पश्चिम बंगाल की सियासत में जारी हलचल के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रविवार को एक बार फिर दिल्ली दौरे पर आ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक वह राजधानी में TMC के बागी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार को सुवेंदु अधिकारी सभी बागी सांसदों के साथ लोकसभा स्पीकर से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिससे बंगाल की राजनीति में हलचल और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

TMC Crisis Live: नगर पालिका भर्ती घोटाले में मदन मित्रा से जुड़े 7 ठिकानों पर ED की रेड

टीएमसी संकट लाइव: तृणमूल कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों के मुताबिक ED की कोलकाता यूनिट नगर निकायों में कथित अनियमित नियुक्तियों की जांच कर रही है. जांच एजेंसी का दावा है कि अब तक जुटाए गए सबूतों से संकेत मिले हैं कि मदन मित्रा ने कथित तौर पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के बदले बिचौलियों के जरिए नकदी और सोना रिश्वत के रूप में लिया. जांच में कामरहाटी नगर पालिका समेत कई निकायों में 125 से ज्यादा कथित अवैध नियुक्तियों से उनका नाम जोड़ा गया है. ED की टीम अब पैसों के लेनदेन, भर्ती प्रक्रिया और बिचौलियों की भूमिका से जुड़े अतिरिक्त सबूत जुटाने में लगी है.

TMC Crisis Live: सालबोनी जमीन घोटाला केस में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस

टीएमसी संकट लाइव: पश्चिम बंगाल में शनिवार सुबह ही राजनीतिक हलचल तब तेज हो गई जब सालबोनी थाने की पुलिस तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची. यह कार्रवाई कथित जमीन घोटाला मामले की जांच से जुड़ी बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम शुक्रवार रात कोलकाता पहुंची और करीब 2 बजे अभिषेक बनर्जी के घर गई. यह घटनाक्रम पूर्व मेदिनीपुर विधायक और TMC जिला अध्यक्ष सुजॉय हाजरा की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद सामने आया है. हाजरा पर सालबोनी जमीन घोटाले में शामिल होने का आरोप है और उनके खिलाफ कानून की नौ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है. सूत्रों का कहना है कि हाजरा से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कोलकाता पहुंची और जांच के तहत अभिषेक बनर्जी के आवास तक गई.

TMC Crisis Live: सिग्नेचर स्कैम में अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष को CID का समन

टीएमसी संकट लाइव: तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. कथित सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामले में CID ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ नेता कुणाल घोष को समन भेजा है. सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी को रविवार को एक बार फिर भवानी भवन स्थित CID मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं TMC के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुणाल घोष को भी उसी दिन जांच एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल में TMC पहले से ही अंदरूनी बगावत और राजनीतिक दबाव का सामना कर रही है. सिग्नेचर फर्जीवाड़ा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और जांच एजेंसी इस केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. अब अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष को समन भेजे जाने से बंगाल की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है.

TMC Crisis Live: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, मदन मित्रा के आवास पर ED की दस्तक

टीएमसी संकट लाइव: तृणमूल कांग्रेस में जारी सियासी संकट के बीच शनिवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक सालबोनी थाने की पुलिस रात करीब 3 बजे TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची. हालांकि पुलिस के इस दौरे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. इसके कुछ देर बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी भी सुबह करीब 4 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी वरिष्ठ TMC नेता मदन मित्रा के आवास पर पहुंचकर कार्रवाई की. लगातार हो रही इन घटनाओं ने पार्टी के भीतर चल रहे संकट और बागी सांसदों के दबाव के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है. फिलहाल अधिकारियों की ओर से पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिकी हमले में मरने वाले 3 भारतीय कौन थे? मौत पर क्या कर रही मोदी सरकार? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या कहता है? | Who was Aditya Sharma, Shivanand Chaurasia Patnala Suresh killed in US Navy Attack what is international law explained
Next Article Hormuz: भारतीय नाविकों की मौत के बाद आर-पार के मूड में सरकार! जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाई लताड़ | hormuz strait dispute indian sailors killed jaishankar slams us secretary marco rubio World news hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Hormuz: भारतीय नाविकों की मौत के बाद आर-पार के मूड में सरकार! जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाई लताड़ | hormuz strait dispute indian sailors killed jaishankar slams us secretary marco rubio World news hindi

June 13, 2026

अमेरिकी हमले में मरने वाले 3 भारतीय कौन थे? मौत पर क्या कर रही मोदी सरकार? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या कहता है? | Who was Aditya Sharma, Shivanand Chaurasia Patnala Suresh killed in US Navy Attack what is international law explained

June 13, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Monsoon Heavy Rainfall Alert: 60KM की रफ्तार से धूल भरी आंधी का अलर्ट, 17 राज्यों में तूफान और बारिश

June 13, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,545)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Hormuz: भारतीय नाविकों की मौत के बाद आर-पार के मूड में सरकार! जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाई लताड़ | hormuz strait dispute indian sailors killed jaishankar slams us secretary marco rubio World news hindi

June 13, 2026

TMC Crisis Live: अभिषेक बनर्जी के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, TMC विधयाक मदन मित्रा के घर ED की रेड

June 13, 2026

अमेरिकी हमले में मरने वाले 3 भारतीय कौन थे? मौत पर क्या कर रही मोदी सरकार? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या कहता है? | Who was Aditya Sharma, Shivanand Chaurasia Patnala Suresh killed in US Navy Attack what is international law explained

June 13, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Monsoon Heavy Rainfall Alert: 60KM की रफ्तार से धूल भरी आंधी का अलर्ट, 17 राज्यों में तूफान और बारिश

June 13, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Hormuz: भारतीय नाविकों की मौत के बाद आर-पार के मूड में सरकार! जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री को लगाई लताड़ | hormuz strait dispute indian sailors killed jaishankar slams us secretary marco rubio World news hindi

June 13, 2026

TMC Crisis Live: अभिषेक बनर्जी के घर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, TMC विधयाक मदन मित्रा के घर ED की रेड

June 13, 2026

अमेरिकी हमले में मरने वाले 3 भारतीय कौन थे? मौत पर क्या कर रही मोदी सरकार? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या कहता है? | Who was Aditya Sharma, Shivanand Chaurasia Patnala Suresh killed in US Navy Attack what is international law explained

June 13, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.