Last Updated:
Tiger shroff Attack Reason: टाइगर श्रॉफ रविवार शाम जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन इस फायरिंग में घायल हो गया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए हमले की वजह भी बताई है…
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है.
हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ उस समय जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन इस फायरिंग में घायल हो गया.
इस हमले के बाद जूहु की सड़क पर सनसनी फैल गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की घटना के बारे में जानकारी ली है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
वहीं
इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित कुमार गर्ग ने बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना उस समय हुई, जब वह गाड़ी में बैठकर वापस जा रहे थे. टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. डीसीपी मोहित कुमार गर्ग के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने करीब 15 टीमें गठित की हैं. फॉरेंसिक टीम ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
पुलिस ने फिलहाल यह बताने से इनकार किया है कि फायरिंग में कितने राउंड गोलियां चलीं. डीसीपी ने बताया कि इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं. ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है. वह सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं. वहीं दूसरे घायल मिस्टर चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों कराया हमला?
इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताते हुए इस शख्स ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें उसने लिखा है, ‘आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हममन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था, पर इसको बात समझ नहीं आई. इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच’
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग में भी आया था नाम
अनिल पंडित का नाम इससे पहले जून 2026 में दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर हुई फायरिंग के बाद भी चर्चा में आया था. उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें सलमान खान के साथ गुरु रंधावा के संबंधों का हवाला देते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …

