Last Updated:
THE World University Rankings 2026: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में लगातार 10वें साल यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड नंबर 1 पर है. इस साल कोई भी भारतीय संस्थान टॉप 100 में भी जगह नहीं बना पाया है.
THE World University Rankings 2026: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 10वें साल नंबर 1 पर हैनई दिल्ली (THE World University Rankings 2026). टाइम्स हायर एजुकेशन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 जारी कर दी है. इस साल भी यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ओवरऑल 98.2 स्कोर के साथ नंबर 1 पर है. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड लगातार 10वें साल इस पोजिशन पर है. लेकिन इस साल किसी भी भारतीय संस्थान को टॉप रैंक में शामिल होने का अवसर नहीं मिला है. यहां तक कि टॉप 100 में भी कोई भारतीय संस्थान नहीं है. हालांकि कई भारतीय संस्थान टॉप 201 से 1000 तक की रैंक पर हैं.
टॉप 10 में आगे है US, लेकिन ओवरऑल दर्ज की गई गिरावट
इस रैंकिंग में अमेरिका का दबदबा टॉप 10 में बना हुआ है. अमेरिका की 7 यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल हैं. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) दूसरे स्थान पर है. वहीं, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी टीचिंग और रिसोर्स क्वॉलिटी में सुधार के चलते संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.
अमेरिकी संस्थानों की व्यापक गिरावट
टॉप10 में मजबूत पकड़ के बावजूद अमेरिकी उच्च शिक्षा क्षेत्र व्यापक स्तर पर चिंताजनक रुझान दिखा रहा है: पिछले साल की तुलना में टॉप 20 में 6 और टॉप 100 में 3 अमेरिकी विश्वविद्यालय कम हैं. टॉप 500 में अमेरिकी संस्थानों की कुल संख्या 102 है. यह अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट है. यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो (15वें), कोलंबिया यूनिवर्सिटी (20वें) जैसे प्रमुख संस्थानों सहित 25 अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने अब तक की अपनी सबसे कम रैंकिंग दर्ज की है.
दुनिया देख रही है यूके की ताकत
यूके ने टॉप पर अपनी ताकत बनाए रखी है. रैंकिंग में ऑक्सफोर्ड (1), कैम्ब्रिज (संयुक्त 3) और इंपीरियल कॉलेज लंदन (8) शामिल हैं. रैंक किए गए 105 यूके विश्वविद्यालयों में से 27% की रैंक में गिरावट आई है. यूके में पहली बार टॉप 500 में 50 से सिर्फ 49 यूनिवर्सिटी हैं. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (52वें) सहित 12 विश्वविद्यालय की रैंकिंग में काफी गिरावट दर्ज की गई है.
टॉप रैंकिंग से गायब एशियाई संस्थान
इस रैंकिंग में एशिया के संस्थान कई सालों से मजबूत पकड़ बनाए हुए थे. लेकिन इस साल इनकी रैंकिंग में गिरावट आई है.
- चीन के Elite Institues की रैंकिंग स्टेबल है. 21% चीनी विश्वविद्यालयों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है.
- दक्षिण कोरिया के विश्वविद्यालयों ने रिसर्च क्वॉलिटी में शानदार वृद्धि दिखाई है. यहां के 4 संस्थान टॉप 100 की लिस्ट में हैं.
- टोक्यो विश्वविद्यालय 26वें स्थान पर है. यह उसकी अब तक की सबसे हाई रैंक है.
- हांगकांग के 6 विश्वविद्यालय शीर्ष 200 में हैं.
- इंडोनेशिया ने औसत स्कोर में सबसे ज्यादा सुधार दिखाया. यहां के 35 विश्वविद्यालय रैंकिंग में शामिल हैं. 1 दशक पहले की तुलना में यह बड़ी वृद्धि है.
भारतीय संस्थानों की रैंकिंग
| संस्थान का नाम | रैंक |
| आईआईएससी | 201-250 के बीच |
| जामिया मिलिया इस्लामिया | 401-500 के बीच |
| बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | 501-600 के बीच |
| आईआईटी इंदौर | 501-600 के बीच |
| महात्मा गांधी विश्वविद्यालय | 501-600 के बीच |
| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय | 601-800 के बीच |
About the Author
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi… और पढ़ें

