Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
The Kerala Story 2 Controversy: फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में Kerala High Court ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और फिल्म मेकर्स को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई एक याचिका पर सुनवाई के बाद की गई, जिसमें फिल्म को दिए गए सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की गई है।

याचिका कन्नूर जिले के चिट्टारिपरम्बा निवासी श्रीदेव नम्बूथिरी की ओर से दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म बिना ठोस प्रमाण के पूरे केरल राज्य को नेगिटिव रूप में पेश करती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि ट्रेलर से स्पष्ट है कि कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। अधिकतर घटनाएं उत्तर भारत में घटित होती हैं। इसके बावजूद, शीर्षक और कुछ दृश्य केरल को गलत संदर्भ में पेश करते हैं, जिससे राज्य की छवि प्रभावित हो सकती है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म मेकर्स ने कथित आशंकाओं को वास्तविकता की तरह दिखाने की कोशिश की है। याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी काल्पनिक या अनुमानित भय को पूरे राज्य से जोड़ना उचित नहीं माना जा सकता।
यह फिल्म 2023 में आई The Kerala Story का सीक्वल है और 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली है। इसमें Ullka Gupta, Aditi Bhatia और Aishwarya Ojha प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी अमरनाथ झा और Vipul Amrutlal Shah ने लिखी है, जबकि निर्देशन Kamakshya Narayan Singh ने किया है।
इसी बीच, केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने भी फिल्म के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और इसे राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बताया है। हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड और निर्माता कंपनी से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी, जिस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हैं।
The reports regarding the release of a sequel to the hate-mongering film The Kerala Story should be seen with utmost gravity. Having already seen through the communal agenda and blatant lies of the first part, Kerala will once again reject this attempt to demonise our secular…
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) February 19, 2026 “>
-

Salim Khan की हालत नाजुक,क्या हुआ सलमान खान के पिता को? कैसे पहुंचे वेंटिलेटर पर? पूरा सच आया सामने
-

Do Deewane Seher Mein Review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में पनपती एक मासूम और फ्रेश प्रेम कहानी, पढ़ें रिव्यू
-

The Kerala Story 2 प्रोपेगैंडा या हकीकत? ट्रेलर रिलीज होते ही क्यों भड़का विवाद, जानें क्यों मचा बवाल
-

30 करोड़ रुपये की धोखधड़ी मामले में विक्रम भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, रखी बड़ी शर्त
-

‘उसने शाम को बुलाया, सारे मर्द बैठे और फिर’, शक्तिमान की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, फेमस हीरो की खोली पोल
-

Salim Khan Health: लीलावती अस्पताल से सलमान खान का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, क्यों रोने लगे सुपरस्टार?
-

Salim Khan Health पर फैमिली डॉक्टर का बड़ा अपडेट, सर्जरी को लेकर शॉकिंग खुलासा, जानें कैसी है हालत?
-

Sidharth Malhotra Caste: सिंधी एक्ट्रेस से शादी करने वाले सिद्धार्थ किस जाति-समुदाय से?
-

Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के लिए ये क्या कह दिया? ऐसा मैसेज हुआ वायरल
-

फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी, वॉशरूम में चोरी-छिपे बनाया गया फेमस एक्ट्रेस का वीडियो, फिर हुआ ऐसा कांड
-

O Romeo BO Collection Day 6: छठे दिन ठहरी ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हुई ऐसी हालत, जानें कमाई
-

O Romeo BO Collection Day 5: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का नहीं चल पाया जादू, जानें 5वें दिन की कमाई

