Entertainment
oi-Purnima Acharya
The Kerala Story 2 Anurag Kashyap: कामाख्या नारायण सिंह की डायरेक्टेड और विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ आगामी 27 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब से ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हआ है, इस फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने ‘द केरल स्टोरी 2’ को कहा ‘प्रोपेगैंडा मूवी’
ट्रेलर के एक सीन में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है। इसके बाद ही फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने मूवी पर रिएक्शन दिया है और इसे ‘प्रोपेगैंडा’ कहा है।

अनुराग कश्यप ने ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर दिया शॉकिंग बयान
-अनुराग कश्यप, जो फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में शामिल होने के लिए कोच्चि में मौजूद थे, उनसे पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर देखा है। उन्होंने जवाब दिया- ‘द केरल स्टोरी’ बकवास मूवी है। ये बकवास प्रोपेगैंडा है। पूरी तरह बकवास। ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास पिक्चर है। इसे बकवास कहते हैं।
-अनुराग कश्यप ने आगे कहा- वह बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है। वह बस पैसे के बारे में जानता है।
केरल के CM ने ‘द केरल स्टोरी 2’ की जमकर की बुराई
-कुछ दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की जमकर बुराई की थी। विजयन ने कहा था- हमें मिलकर केरल को, जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है, आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए।
-सीएम ने कहा था- ये हम सबकी जिम्मेदारी है कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज्म और भाईचारे की वैल्यूज को बनाए रखकर इसे खारिज करें।
Reporter: Whats your view on The Kerala Story 2?
Anurag Kashyap: It a bullshit propaganda movie, the movie tries to divide people and spread hatred,the maker is a greedy bootlicker.
He goes on saying “Aise to log Khichdi bhi nahi khilate jaisa movie mein Beef khila rahe hai”😂 pic.twitter.com/c6TlxSBbJL
— Nehr_who? (@Nher_who) February 22, 2026 “>
27 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है ‘द केरल स्टोरी 2’
‘द केरल स्टोरी 2’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेशन मिला है। ये फिल्म आगामी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कही ऐसी बात
-हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक बयान में फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा था कि ये मूवी इंडियन लीगल सिस्टम के सच्चे केस पर आधारित है। उन्होंने कहा था- जब हम ‘द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड’ जैसी फिल्म बनाते हैं, तो हम चाहते थे कि ये हमारे पूरे इंडिया के हालात को और ज्यादा दिखाए।
-विपुल अमृतलाल शाह ने कहा- हमने जो तीन कहानियां चुनीं, हम सिर्फ उनकी कहानियां नहीं बता सकते थे। हमने दूसरी लड़कियों की जिंदगी से कई घटनाएं लीं और उन्हें उनकी कहानियों का हिस्सा बनाया। नतीजतन ये तीन लड़कियों की कहानी है लेकिन इसमें कई दूसरी कहानियों की झलक भी है।
-

The Kerala Story 2: Goes Beyond के मेकर्स पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- ‘बकवास’
-

जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने कहा- दुआ मांगों, कैसी है हालत?
-

फिर से वेंटिलेटर पर Salim Khan, कब होंगे डिस्चार्ज? क्यों नहीं हो रहा हेल्थ में सुधार? डॉक्टरों ने क्या कहा?
-

‘हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं?’ अन्नू कपूर के बेबाक बोल, एक्टर ने विस्फोटक अंदाज में बताई अपनी मंशा
-

शकीरा के दीवानों के लिए खुशखबरी, 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार, जानिए पूरा शेड्यूल
-

रामायण के ‘अंगद’ आखिर कहां हैं? कभी रावण का दरबार हिला दिया था, आज गुमनामी में जी रहे बशीर खान की अनकही कहानी
-

IND vs SA: सुपर-8 से पहले भारत को मिली बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी को लगी चोट? टीम में मची खलबली
-

Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड
-

Sophie Shine Caste: किस जाति-धर्म को मानती हैं शिखर धवन की मंगेतर? क्या पहले से शादीशुदा थी सोफी शाइन!
-

Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट
-

Bihar News: ‘पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए’, मैथिली ठाकुर के ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव
-

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में जल्द आएगी 22वीं किस्त, लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
-

UGC Fake University List 2026: स्टूडेंट अलर्ट! 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली नंबर-1, बिहार जीरो
-

Pakistan vs New Zealand: पाक-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे किया जाएगा रद्द? जोरदार बारिश से बिगड़ा मामला
-

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच? BCCI का बड़ा ऐलान

