चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। हालात युद्ध जैसे हो गए हैं। इस बीच पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरडीएक्स के साथ दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ये आतंकी चंडीगढ़ में एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इन आतंकियों को सेक्टर-39 के पास जीरी मंडी के जंगल से पकड़ा। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
चंडीगढ़ को उड़ाने की साजिश
पुलिस उनसे पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किसके लिए काम करते थे और उनका मकसद क्या था। यह दोनों आतंकी हैप्पी पसिया के गुर्गे बताई जा रहे हैं, जो की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने और कोई ब्लास्ट करने की फिराक में आए थे। अब इन्होंने चंडीगढ़ में हमला करना था या पंजाब में, इसको लेकर पुलिस जांच में जुड़ गई है। पूछताछ में अभी तक यह सामने आया है कि मास्टरमाइंड का सिर्फ दोनों को आदेश आना था और इसके बाद ही दोनों को हमला करना था।

स्कूलों में छुट्टियां घोषित
वहीं चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आपातस्थिति के लिए आरक्षित रखने और सभी गांवों में सायरन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। चंडीगढ़ के स्कूलों में भी दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार उकसाने वाली हरकतें कर रहा है। गुरुवार की रात, पाकिस्तान ने जम्मू और कई सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। हालांकि, भारत ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया। जवाब में, भारत ने लाहौर और इस्लामाबाद पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।