India
oi-Sumit Jha
Terrorist Abdul Rehman Killed in Faridabad Jail: हरियाणा की फरीदाबाद जिला जेल में एक बड़ी सुरक्षा चूक के बीच हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। अयोध्या में आतंकी साजिश रचने के आरोप में बंद 19 वर्षीय रहमान पर उसी जेल में बंद कैदी अरुण चौधरी ने जानलेवा हमला किया।
बताया जा रहा है कि सिर पर जोरदार प्रहार कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। जेल के भीतर हुई इस हत्या ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

Terror Killed in Faridabad Jail: कौन था अब्दुल रहमान
अब्दुल रहमान को 2 मार्च को गुजरात एटीएस और फरीदाबाद पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाली गांव से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से दो जिंदा बम बरामद हुए थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ था कि रहमान अयोध्या में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसकी उम्र महज 19 साल थी और उसे बेहद खतरनाक मानते हुए हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था।
ये भी पढे़ं: Faridabad Crime: फरीदाबाद में इंसानियत हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के बहाने महिला से रेप कर सड़क किनारे फेंका
Arun Chaudhary Faridabad Jail: सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
रहमान की हत्या का आरोपी अरुण चौधरी पहले जम्मू-कश्मीर की जेल में बंद था, जहां से उसे हाल ही में फरीदाबाद शिफ्ट किया गया था। वह भी हाई सिक्योरिटी बैरक का हिस्सा था। अब सबसे बड़ा सवाल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है कि कड़े पहरे के बावजूद यह खूनी संघर्ष कैसे हुआ? पुलिस अब अरुण चौधरी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और किसी अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
ये भी पढे़ं: Who is Hafiz Abdul Rauf: आतंकी अब्दुल रऊफ ने धमकी भरा वीडियो जारी कर उगला जहर- ‘दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे’
अयोध्या दहलाने की रची थी साजिश
अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी महज एक सामान्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक बड़े आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने का परिणाम थी। गुजरात एटीएस ने फरीदाबाद पुलिस के साथ मिलकर जब उसे दबोचा, तो उसके पास से बरामद दो जिंदा बमों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी थी। सुरक्षा एजेंसियों के पास पुख्ता इनपुट थे कि वह अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर देश में सांप्रदायिक तनाव और दहशत फैलाने की फिराक में था। 19 साल की उम्र में इतनी बड़ी और खौफनाक साजिश रचने वाले रहमान को इसीलिए हाई-सिक्योरिटी जेल के ‘अति सुरक्षित’ बैरक में रखा गया था। हालांकि, जेल की सलाखें उसे कानूनी सजा मिलने से पहले ही मौत के साये से नहीं बचा सकीं। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उसकी हत्या के पीछे अयोध्या साजिश से जुड़ी कोई रंजिश थी या फिर यह दो कैदियों के बीच अचानक उपजा विवाद था।
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Gold Rate Today: लो जी…अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Weather Delhi-NCR: धूप में सुकून ढूंढ रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बुरी खबर, आने वाली एक बड़ी आफत!
-

BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: रितु तावड़े की क्या है जाति? बीएमसी मेयर चुनाव में होंगी बीजेपी की उम्मीदवार
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
-

BMC का नया डिप्टी मेयर संजय शंकर घाडी कौन? क्या है जाति? परिवार, संपत्ति से राजनीति तक की पूरी कहानी
-

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में ही आएंगे 2000 रुपये? अफवाहों के बीच जानें क्या है 22वीं किस्त की सच्चाई
-

देश छोड़ जाने वाले थे सिराज, तभी सूर्या ने कॉल करके रोका और टीम में किया शामिल, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
-

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच खेलने के बदले पाकिस्तान ने मांगीं ये तीन रियायतें, मैच पर सस्पेंस बरकरार

