Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Tamil Nadu Government Formation Live: थलापति विजय का सीएम बनना तय, जादुई आंकड़ा पूरा करने समर्थन में आई ये पार्टी, मगर शर्तों के साथ
Hindi News

Tamil Nadu Government Formation Live: थलापति विजय का सीएम बनना तय, जादुई आंकड़ा पूरा करने समर्थन में आई ये पार्टी, मगर शर्तों के साथ

HawkNewsBy HawkNewsMay 9, 2026No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Tamil Nadu Government Formation Live News: तमिलनाडु की राजनीति इस समय किसी हाई-वोल्टेज थ्रिलर से कम नहीं दिख रही. अभिनेता से नेता बने विजय ने चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया, लेकिन सत्ता का दरवाजा अब भी पूरी तरह नहीं खुला है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बहुमत के स्पष्ट आंकड़े का हवाला देते हुए फिलहाल सरकार बनाने की मंजूरी नहीं दी है. इसके बाद अब टीवीके कैंप में नई रणनीति तैयार हो रही है. पार्टी का फोकस अब फ्लोर टेस्ट पर है. कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीएम के समर्थन के बाद टीवीके अपने नंबर मजबूत होने का दावा कर रही है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय जल्द ही शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर सकते हैं. दूसरी तरफ AIADMK और DMK के बीच संभावित समझौते की अटकलों ने राज्य की राजनीति को और रोमांचक बना दिया है. इधर VCK कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में विजय समर्थक जुटने लगे हैं.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है. टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया, लेकिन बहुमत से दूर रह गई. बाद में कांग्रेस ने समर्थन दिया, जबकि वाम दल और वीसीके भी टीवीके के साथ खड़े दिखाई दिए. इसके बावजूद राजभवन ने अभी तक सरकार गठन को लेकर हरी झंडी नहीं दी. टीवीके का तर्क है कि देश में पहले भी कई बार सबसे बड़ी पार्टी को फ्लोर टेस्ट का मौका दिया गया है. इसी आधार पर अब विजय अपने सहयोगियों के साथ रणनीति बनाने में जुटे हैं. उधर AIADMK के बीजेपी से दूरी बनाने की खबरों ने राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं.

टीवीके सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी कर रही है. विजय लगातार सहयोगी दलों के संपर्क में हैं और निर्दलीय विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश भी तेज हो गई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगले 48 घंटे तमिलनाडु की सत्ता की दिशा तय कर सकते हैं. अगर टीवीके बहुमत साबित करने में सफल रहती है तो विजय राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं अगर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कोई अप्रत्याशित समझौता होता है तो तमिलनाडु की राजनीति में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें:

Tamil Nadu Government Formation Live: किस शर्त पर वीसीके पार्टी ने विजय को समर्थन देने का वादा किया है

Tamil Nadu Government Formation Live: वीसीके के एक सीनियर नेता ने मीडिया को बताया कि हमारी पार्टी बीती रात विजय को सपोर्ट करने के फैसले पर चर्चा करती रही. पार्टी बैठक काफी देर तक चलती रही. हमारी पार्टी में लेफ्ट पार्टियों के उलट बिना शर्त सपोर्ट देने के बजाय एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने का सुझाव है.

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: विजय के लिए संकट मोचक बनी वीसीके, समर्थन देने का किया वादा

Tamil Nadu Government Formation Live Updates:विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने सी. जोसेफ विजय को अपना सपोर्ट देने और उनकी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की लीडरशिप में सरकार बनाने का ऐलान करने का फैसला किया है. वीसीके के एक टॉप लीडर ने एक अंग्रेजी मीडिया से बात करते हुए बताया. बता दें कि वीसीके के पास दो सीटें हैं. पार्टी प्रेसिडेंट टी. थिरुमावलवन जल्द ही यह ऐलान करेंगे, जिससे पार्टी के रुख को लेकर रहस्य से पर्दे हट जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, पहले टीवीके द्वारा मांगे गए फॉर्मेट में सपोर्ट लेटर जमा किया जाएगा ताकि गवर्नर विजय को सरकार बनाने के लिए बुला सकें.

Tamil Nadu Government Formation Live Updates:तमिलनाडु के राज्यपाल BJP के इशारे पर काम कर रहे: TVK का आरोप

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: तमिलगा वेत्री कड़म (TVK) नेता टी सेल्वम ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की जनता ने विजय और टीवीके को जनादेश दिया है, लेकिन दूसरी पार्टियां सरकार गठन की प्रक्रिया में राजनीति कर रही हैं. उन्होंने राज्यपाल आर वी अर्लेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल का काम केवल संवैधानिक. प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है, न कि विधानसभा के बाहर बहुमत तय करना. सेल्वम ने कहा कि राज्यपाल को टीवीके को सरकार बनाने के लिए बुलाकर सदन में बहुमत साबित करने का मौका देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ‘बीजेपी-आरएसएस के मुखपत्र’ की तरह काम कर रहे हैं और अपने संवैधानिक दायित्व के बजाय बीजेपी के निर्देशों पर चल रहे हैं.

Vijay New Government Formation News Live Update: पद और मंत्रालय मांगने की खबरों को VCK ने बताया झूठ

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: विदुथलाई चिरुथैगल काची के महासचिव डॉ. डी रविकुमार ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पार्टी सरकार गठन के समर्थन के बदले विभिन्न पदों और मंत्रालयों की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी रिपोर्टें पूरी तरह सच के विपरीत हैं और मीडिया से अपील की कि इन पर भरोसा न किया जाए. रविकुमार ने इन खबरों को पार्टी की छवि खराब करने और उसे ‘बदनाम’ करने की कोशिश बताया.

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: VCK दफ्तर के बाहर जुटे विजय समर्थक, TVK को समर्थन की उम्मीद

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन देने पर जारी चर्चाओं के बीच VCK कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में विजय समर्थक जुट गए. समर्थकों को उम्मीद है कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) सरकार गठन की प्रक्रिया में TVK का साथ देगी. इस दौरान कई समर्थक अभिनेता-राजनेता विजय की एक झलक पाने के लिए भी वहां मौजूद रहे.

Vijay New Government Formation News Live Update: TVK को समर्थन पर थिरुमावलवन का फैसला ही होगा अंतिम: VCK

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के विधायक वन्नियारसु ने कहा कि तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने पर पार्टी वही रुख अपनाएगी, जो VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन तय करेंगे. उन्होंने कहा कि नेता का फैसला ही पार्टी का आधिकारिक स्टैंड होगा. वन्नियारसु ने कहा कि जनता ने VCK को सत्ता और शासन में हिस्सेदारी का अवसर दिया है और पार्टी हमेशा तमिलनाडु के अधिकारों और कल्याण के लिए खड़ी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का विरोध केवल राजनीतिक रहा है, किसी के खिलाफ व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. साथ ही उन्होंने राज्यपाल शासन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में जनता का शासन जारी रहना चाहिए और राज्यपाल की मौजूदा कार्रवाई संविधान के खिलाफ है.

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु में VCK बनी किंगमेकर, विजय की सत्ता की चाबी अब थिरुमावलवन के हाथ?

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से ऐसी रही है जहां छोटी दिखने वाली पार्टियां भी सत्ता का पूरा खेल बदल देती हैं और इस बार यही भूमिका निभा रही है विदुथलाई चिरुथैगल काची. महज दो सीटें जीतने वाली यह पार्टी अब एक्टर से नेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के भविष्य का फैसला करती दिखाई दे रही है. 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद TVK बहुमत से दूर है और ऐसे में VCK का समर्थन विजय के लिए ऑक्सीजन जैसा बन गया है. लेकिन तमिलनाडु की राजनीति फिल्मों की स्क्रिप्ट जितनी आसान नहीं है. यहां हर समर्थन की राजनीतिक कीमत होती है और थोल थिरुमावलवन वही कीमत तय करते नजर आ रहे हैं. डिप्टी सीएम पद और अहम मंत्रालयों की मांग ने विजय की सरकार बनाने की राह को और मुश्किल बना दिया है.

पढ़ें पूरी खबर: तमिलनाडु की एक सीट वाली वो पार्टी, जो एक्टर विजय के करियर को कर सकती है फ्लॉप

Tamil Nadu Government Formation Live: कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु शिफ्ट किए जाने की खबरों से डीके शिवकुमार ने किया इनकार

Vijay New Government Formation News Live Update: डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु में जारी राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने की खबरों को खारिज कर दिया है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी व्यवस्था की कोई जानकारी नहीं है और न ही कांग्रेस हाईकमान या पार्टी नेताओं ने इस संबंध में उन्हें कुछ बताया है. उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक नहीं भेजा गया है. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.’

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: TVK को समर्थन पर आज अहम बैठक करेंगे वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: थोल थिरुमावलवन आज अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं, जिसमें विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) की ओर से सरकार गठन के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक तय करेगी कि पार्टी विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को औपचारिक समर्थन देगी या नहीं. तमिलनाडु में बहुमत के समीकरण को देखते हुए VCK का फैसला सरकार गठन की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है.

Vijay New Government Formation News Live Update: टीवीके-वीसीके गठबंधन पर बातचीत जारी, मजबूत साझेदारी की उम्मीद: स्पूर्थी अरुण

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग समन्वयक डॉ. स्पूर्थी अरुण ने चेन्नई में कहा कि विजय की पार्टी और विदुथलाई चिरुथैगल काची के बीच बातचीत अभी जारी है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा काफी हद तक समान है और अगर यह साझेदारी बनती है तो यह एक मजबूत समर्थन साबित हो सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्टियों का साथ आना तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगा.

Tamil Nadu Government Formation Live: सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर विजय, अब VCK पर टिकी नजरें

Vijay New Government Formation News Live Update: विजय की TVK तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए अब सिर्फ एक सीट दूर रह गई है. 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई. पार्टी को फिलहाल कांग्रेस के 5, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 2 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के 2 विधायकों का समर्थन हासिल है, जिससे विजय खेमे की कुल संख्या 117 तक पहुंच गई है. बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और अब सबकी नजर विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) पर टिकी है, जिसके पास 2 विधायक हैं. यदि वीसीके समर्थन देती है तो विजय का बहुमत आसानी से पूरा हो जाएगा और सरकार बनाने का दावा मजबूत हो जाएगा.

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: राष्ट्रपति शासन और BJP की एंट्री रोकने के लिए टीवीके को समर्थन- CPM

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव पी शन्मुगम ने कहा कि CPM और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी रोकने और राष्ट्रपति शासन की संभावना को टालने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि दोनों दल यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बीजेपी ‘पिछले दरवाजे’ से तमिलनाडु में प्रवेश न कर सके. शन्मुगम ने बताया कि जोसेफ विजय ने दोनों वामपंथी दलों को पत्र लिखकर समर्थन मांगा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि वामदल सरकार में शामिल नहीं होंगे, बल्कि केवल स्थिर सरकार सुनिश्चित करने और दोबारा चुनाव टालने के लिए बाहर से समर्थन दे रहे हैं.

Vijay New Government Formation News Live Update: फर्जी समर्थन पत्र विवाद पर पुलिस दफ्तर पहुंचे TTV दिनाकरन

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: TTV दिनाकरन ने आरोप लगाया है कि विजय की पार्टी TVK ने विधायक कामराज के समर्थन पत्र की ‘फर्जी कॉपी’ राज्यपाल को सौंपी है. इसी मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) महासचिव दिनाकरन गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे. वहीं TVK ने विधायक कामराज का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘स्वेच्छा और खुशी’ से TVK को समर्थन देने वाला पत्र लिखा था और यह कदम AMMK महासचिव की मंजूरी से उठाया गया था.

Tamil Nadu Government Formation Live: तमिलनाडु में फिर फंसा सत्ता का खेल, विजय के शपथग्रहण पर नया सस्पेंस

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त पूरी तरह सांप-सीढ़ी के खेल जैसी हो गई है. कभी थलापति विजय की TVKकी सरकार बनती दिखती है तो कभी DMK और AIADMK के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा तेज हो जाती है. पहले खबर आई कि विजय शुक्रवार को सरकार बनाकर शपथ लेंगे, लेकिन देर रात राजनीतिक समीकरण फिर बदल गए. दरअसल, टीवीके के 118 विधायकों के बहुमत का दावा पेश करने के कुछ घंटों बाद ही समर्थन को लेकर नया संशय पैदा हो गया. Indian Union Muslim League ने विजय को समर्थन देने से इनकार कर दिया, जबकि विदुथलाई चिरुथैगल काची ने अपना फैसला टालते हुए समर्थन के बदले कड़ी शर्तें रख दीं. ऐसे में अब तक राज्यपाल की ओर से विजय को सरकार बनाने का औपचारिक न्योता नहीं मिला है और तमिलनाडु में सत्ता का समीकरण एक बार फिर अनिश्चित हो गया है.

पढ़ें पूरी खबर: Thalapathy Vijay TVK: थलापति के शपथ पर ग्रहण ! 116, 117, 118…विजय के साथ आधी रात को खेल, तमिलनाडु में अब क्या होगा?

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु के सत्ता समीकरण में VCK की एंट्री, विजय के लिए बन सकती है गेमचेंजर

विजय नई सरकार का गठन लाइव अपडेट: तमिलनाडु में सरकार गठन की जंग के बीच विदुथलाई चिरुथैगल काची अब सत्ता के गणित में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है. विजय की TVK, कांग्रेस और वामदलों के समर्थन के साथ 234 सदस्यीय विधानसभा में प्रभावी रूप से 117 विधायकों के आंकड़े तक पहुंच चुकी है. ऐसे में VCK के दो विधायकों का समर्थन विजय खेमे को बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े के पार पहुंचा सकता है. हालांकि वामदलों ने संकेत दिए हैं कि वीसीके भी वही फैसला ले सकती है जो वे करेंगे, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु में DMK-AIADMK गठबंधन की अटकलें तेज, EPS को मिला AMMK का समर्थन

Tamil Nadu Government Formation Live Updates: तमिलनाडु में त्रिशंकु जनादेश के बाद DMK और AIADMK के बीच संभावित समझौते की चर्चाएं तेज हो गई हैं. चुनाव में डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं. इस बीच शुक्रवार को अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम ने AIADMK महासचिव ईडप्पादी के पलानीस्वामी का समर्थन करते हुए राज्यपाल से उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की. एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि उनकी पार्टी के एकमात्र निर्वाचित विधायक भी इसी रुख के साथ हैं.

Tamil Nadu Government Formation Live: कल तक सरकार नहीं बनी तो तमिलनाडु में क्या होगा?

Vijay New Government Formation News Live Update: तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है और ऐसे में सरकार गठन के लिए राजनीतिक दलों के पास बेहद कम समय बचा है. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को सरकार बनाने का पहला मौका मिल सकता है, लेकिन विजय की पार्टी अभी भी 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से पीछे है. अगर TVK बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर DMK या AIDMK के नेतृत्व वाले किसी वैकल्पिक गठबंधन को मौका दे सकते हैं. वहीं यदि कोई भी दल या गठबंधन बहुमत साबित करने में असफल रहता है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की जा सकती है, जिसके बाद विधानसभा भंग कर छह महीने के भीतर नए चुनाव कराए जा सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘मां, माटी, मानुष’ से ‘पोरिबर्तन’ तक, Brigade Parade Ground के मंच पर क्या-क्या दिखा? इतिहास भी है दिलचस्प | Bengal New CM-poriborton-theme-bengal-politics-brigade-parade-ground-explained
Next Article Suvendu Adhikari Bengal CM: शेख हसीना की पार्टी ने सुवेंदु को बताया ‘जननेता’, भेजा खास पैगाम! | suvendu adhikari west bengal cm bangladesh awami league reaction sheikh hasina party message
HawkNews
  • Website

Related Posts

Suvendu Adhikari Bengal CM: शेख हसीना की पार्टी ने सुवेंदु को बताया ‘जननेता’, भेजा खास पैगाम! | suvendu adhikari west bengal cm bangladesh awami league reaction sheikh hasina party message

May 9, 2026

‘मां, माटी, मानुष’ से ‘पोरिबर्तन’ तक, Brigade Parade Ground के मंच पर क्या-क्या दिखा? इतिहास भी है दिलचस्प | Bengal New CM-poriborton-theme-bengal-politics-brigade-parade-ground-explained

May 9, 2026

हाथ जोड़े, घुटनों के बल बैठे, फिर हुए नतमस्‍तक… PM मोदी का बंगाल को अनोखा सलाम – pm modi bow before west Bengal people say thanks for landslide win

May 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,732)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Suvendu Adhikari Bengal CM: शेख हसीना की पार्टी ने सुवेंदु को बताया ‘जननेता’, भेजा खास पैगाम! | suvendu adhikari west bengal cm bangladesh awami league reaction sheikh hasina party message

May 9, 2026

Tamil Nadu Government Formation Live: थलापति विजय का सीएम बनना तय, जादुई आंकड़ा पूरा करने समर्थन में आई ये पार्टी, मगर शर्तों के साथ

May 9, 2026

‘मां, माटी, मानुष’ से ‘पोरिबर्तन’ तक, Brigade Parade Ground के मंच पर क्या-क्या दिखा? इतिहास भी है दिलचस्प | Bengal New CM-poriborton-theme-bengal-politics-brigade-parade-ground-explained

May 9, 2026

हाथ जोड़े, घुटनों के बल बैठे, फिर हुए नतमस्‍तक… PM मोदी का बंगाल को अनोखा सलाम – pm modi bow before west Bengal people say thanks for landslide win

May 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Suvendu Adhikari Bengal CM: शेख हसीना की पार्टी ने सुवेंदु को बताया ‘जननेता’, भेजा खास पैगाम! | suvendu adhikari west bengal cm bangladesh awami league reaction sheikh hasina party message

May 9, 2026

Tamil Nadu Government Formation Live: थलापति विजय का सीएम बनना तय, जादुई आंकड़ा पूरा करने समर्थन में आई ये पार्टी, मगर शर्तों के साथ

May 9, 2026

‘मां, माटी, मानुष’ से ‘पोरिबर्तन’ तक, Brigade Parade Ground के मंच पर क्या-क्या दिखा? इतिहास भी है दिलचस्प | Bengal New CM-poriborton-theme-bengal-politics-brigade-parade-ground-explained

May 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.