India
oi-Pallavi Kumari
Tamil Nadu Election Date: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। तारीखों का औपचारिक ऐलान भले अभी बाकी हो, लेकिन चुनाव आयोग ने संकेत दे दिया है कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चेन्नई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने साफ कहा कि आयोग पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौजूद है और हर स्तर पर चुनावी व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की जा चुकी है।
तैयारी की मैराथन मीटिंग्स (Electoral Preparedness)
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कलेक्टरों, एसपी, डीआईजी, आईजी और करीब 24 प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठकों का दौर चला। राज्य सरकार, मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ भी विस्तृत समीक्षा की गई। मकसद साफ है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हों।

ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संदर्भ भी जोड़ा। हाल ही में 72 देशों की भागीदारी वाले सम्मेलन में तमिलनाडु की ऐतिहासिक ‘कुडावोलाई’ व्यवस्था का जिक्र किया गया, जो 10वीं सदी से प्रचलित थी। उन्होंने इसे राज्य की लोकतांत्रिक विरासत बताया और मतदाताओं से अपील की कि चुनाव को उत्सव की तरह मनाएं।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar says, “Tamil Nadu has 234 Assembly constituencies, out of which 188 are General, 44 are Schedule Caste, and 2 are Schedule Tribe… The special intensive revision which was carried out in Tamil Nadu… pic.twitter.com/2eKimEQqaR
— ANI (@ANI) February 27, 2026 “>
234 सीटें, 5.67 करोड़ मतदाता (Tamil Nadu Voter Data)
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 27 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। आयोग का दावा है कि इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित या एक से अधिक जगह नाम दर्ज कराने वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए, ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र शामिल न रहे।
फिलहाल राज्य में कुल 5 करोड़ 67 लाख मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 89 लाख महिला और 2 करोड़ 77 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। 7,617 ट्रांसजेंडर मतदाता और 81 से 85 वर्ष आयु वर्ग के करीब 4 लाख वरिष्ठ नागरिक भी वोट डालेंगे।
75 हजार बूथ, 100% वेबकास्टिंग (Polling Arrangements)
चुनाव आयोग लगभग 75 हजार मतदान केंद्र बनाएगा, जिनमें 44 हजार ग्रामीण इलाकों में होंगे। हर बूथ पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। औसतन एक बूथ पर 756 मतदाता होंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया सहज और भीड़ रहित रहे।
राज्य में 258 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र, 47 दिव्यांग प्रबंधित बूथ और लगभग 265 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।
युवाओं पर खास फोकस (Youth Voters)
आगामी चुनावों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। कॉलेजों में अभियान चलाने के लिए 3,060 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 18 से 19 वर्ष के 12.5 लाख से अधिक नए मतदाता और 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1 करोड़ युवा इस बार लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे।
कुल मिलाकर तस्वीर साफ है कि तमिलनाडु चुनावी मोड में प्रवेश कर चुका है। अब निगाहें सिर्फ तारीखों के औपचारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो कभी भी सामने आ सकता है।
-

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी AMMK, सीएम स्टालिन पर बोले- ‘वो अभी से डरे हुए हैं’
-

वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न, होली से पहले बदलेगी फिजा! 1 मार्च से दस्तक देगा नया संकट
-

MLA Umashankar Singh Bahu: कौन हैं BSP के इकलौते विधायक की बहू? शादी पर मायावती ने दिया था खास ‘तोहफा’!
-

Swami Avimukteshwarananda: कौन हैं IPS Ajay Pal Sharma? लगा था बीवी को धोखा देने का आरोप, क्यों हो रही चर्चा?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
-

Hyderabad Bengaluru Highway: हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचेंगे 5 घंटे में, NH-44 अपग्रेड का मेगा ब्लूप्रिंट तैयार
-

बेंगलुरु में पर्पल और ग्रीन लाइनों पर भीड़भाड़ होगी कम, इस महीने से शुरू हो रही तीन और नम्मा मेट्रो
-

Surya Grahan 2026: इस दिन लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दुनिया में छाएगा अंधेरा
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में तपती धूप से पहले कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
-

IND vs ZIM: संजू सैमसन नहीं बल्कि 32 साल का खिलाड़ी करेगा रिंकू को रिप्लेस? भारत की संभावित प्लेइंग XI
-

ICC T20 World Cup Points Table Super 8: सुपर आठ में भारत-पाक की खराब स्थिति, ताजा अंक तालिका में फेरबदल
-

Ajit Pawar की पत्नी सुनेत्रा पवार के लिए ये क्या बोल गए नाना पाटेकर? प्लेन क्रैश पर एक्टर का शॉकिंग खुलासा
-

कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड, Who Won Yesterday’s Match T20 World Cup 2026
-

कौन हैं NCERT डायरेक्टर दिनेश प्रसाद? किस जाति से? जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, किताब विवाद क्या है?

