Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Tahawwur Rana News LIVE: तहव्‍वुर राणा के ख‍िलाफ एनआईए ने रखे कौन-कौन से सबूत, मांगी 20 द‍िन की रिमांड, जानें बहस में क्‍या-क्‍या हुआ- tahawwur rana india extradition live updates 26 11 mumbai attack mastermind news nia tihar jail
Hindi News

Tahawwur Rana News LIVE: तहव्‍वुर राणा के ख‍िलाफ एनआईए ने रखे कौन-कौन से सबूत, मांगी 20 द‍िन की रिमांड, जानें बहस में क्‍या-क्‍या हुआ- tahawwur rana india extradition live updates 26 11 mumbai attack mastermind news nia tihar jail

HawkNewsBy HawkNewsApril 10, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Tahawwur Rana News LIVE: मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के 17 साल बाद आज मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर हुसैन राणा भारत आ गया है. एनआईए ने उसे ग‍िरफ्तार कर पट‍ियाला हाउस कोर्ट में पेश क‍िया और 20 द‍िन की रिमांड मांगी है. एनआईए ने कोर्ट को बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी नंबर 1 डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा से पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी. हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा, जिसमें बताया क‍ि इस हमले के ल‍िए क‍िस तरह की चीजों की जयरत है. उसमें सामान और पैसों का ब्‍यौरा द‍िया गया था. एनआईए ने बताया क‍ि इसी ईमेल में हेडली ने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया. दिल्ली लीगल सर्विसेज से एडवोकेट पीयूष सचदेवा तहव्वुर राणा की ओर से दलीलें रख रहे हैं. कोर्ट ने फ‍िलहाल फैसला सुरक्ष‍ित रख लिया है.

इससे पहले तहव्‍वुर राणा की पहली तस्‍वीर सामने आई है, जिसमें वह सफेद दाढ़ी, काले चश्मे और भूरे लबादे में नजर आ रहा है. एनआईए ने खुद यह तस्‍वीर जारी की है. एनआईए के अफसर दोनों ओर से उसका हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.  मुंबई आतंकी हमलों में 175 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है. पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है 64 वर्षीय राणा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा की पहली तस्‍वीर आई सामने, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया

Tahawwur Rana News LIVE Update: मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा की पहली तस्‍वीर सामने आई है. इसमें वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहा है. उसकी आंखों पर चश्मा है और भूरा लबादा ओढ़े हुए है. उसके दोनों हाथों को एनआईए के अफसरों ने पकड़ा हुआ. यह तस्‍वीर खुद एनआईए ने जारी की है. उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा की कस्‍टडी पर बहस पूरी, कोर्ट ने सुरक्ष‍ित रखा फैसला

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा की कस्‍टडी पर पट‍ियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. एनआईए ने 20 दिन की कस्‍टडी मांगी है. कोर्ट ने फ‍िलहाल फैसला सुरक्ष‍ित रख ल‍िया है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए ने तहव्‍वुर राणा की 20 द‍िन की रिमांड मांगी

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा को कोर्ट में पेश करने के बाद एनआईए ने उसके ख‍िलाफ कई सबूत सौंपे और 20 द‍िन की रिमांड मांगी. एनआईए ने कहा क‍ि हमें उस ईमेल की तह तक जाना है और जानना है क‍ि कैसे मुंबई पर आतंकी हमले को अंजाम द‍िया गया. कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे और क‍िस तरह हमला क‍िया गया.

Tahawwur Rana News LIVE Update: क्‍या था वो पूरा ईमेल, जिसमें हुआ था मुंबई हमले का जिक्र

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए ने कोर्ट को बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी नंबर 1 डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा से पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी. हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा, जिसमें बताया क‍ि इस हमले के ल‍िए क‍िस तरह की चीजों की जयरत है. उसमें सामान और पैसों का ब्‍यौरा द‍िया गया था. एनआईए ने बताया क‍ि इसी ईमेल में हेडली ने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया.

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए ने तहव्‍वुर राणा के ख‍िलाफ पेश क‍िए पुख्‍ता सबूत, मांगी रिमांड

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए ने तहव्‍वुर राणा की कस्‍टडी मांगते हुए उसके द्वारा भेजे गए ईमेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश क‍िए. एनआईए ने अदालत से कहा कि इस भयावह योजना का पता लगाने के लिए हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है. एनआईए घातक आतंकवादी हमलों के योजनाकार के रूप में उसकी भूमिका की भी जांच करेगी.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा की ओर से कौन कर रहा पैरवी

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा को पट‍ियाला हाउस कोर्ट में पेश कर द‍िया गया है. उसकी ओर से लीगल सर्विसेज से एडवोकेट पीयूष सचदेवा दलीलें रख रहे हैं. जबक‍ि NIA की तरफ से कोर्ट में वकील दयानन कृष्णनन ने कोर्ट में दलील रखी है. जज को पूरे केस की जानकारी दी जा रही है. तहव्‍वुर राणा के मेड‍िकल की भी जानकारी दी गई है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा की बंद कमरे में हो रही पेशी

Tahawwur Rana News LIVE Update: पट‍ियाला हाउस कोर्ट में इन कैमरा प्रोसीडिंग (बंद कमरे में) हो रही है. अदालत में तहव्वुर राणा ,लीगल सर्विस अथॉरिटी से मुहैया कराया गए अपने वकील और NIA की लीगल टीम के अलावा जज और उनके स्टाफ अदालत में मौजूद हैं.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा की पट‍ियाला हाउस कोर्ट में पेशी

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए ने तहव्‍वुर राणा को पट‍ियाला हाउस कोर्ट में पेश कर द‍िया है. अंदर सुनवाई चल रही है. एनआईए उसकी 30 द‍िन की रिमांड मांग सकती है. इसके बाद कोर्ट क्‍या फैसला देता है, यह देखना होगा.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा को लेकर पट‍ियाला हाउस कोर्ट पहुंची एनआईए

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए की टीम तहव्‍वुर राणा को लेकर पट‍ियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है. थोड़ी देर बार उसे कोर्ट में पेश क‍िया जाएगा. उसकी रिमांड पर बहस होगी. पुल‍िस ने पूरे कोर्ट को घेर रखा है. क‍िसी को भी जाने की परमिशन नहीं दी गई है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा को एयरपोर्ट से लेकर निकली एनआईए

Tahawwur Rana News LIVE Update: मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा को लेकर एनआईए की टीम निकल चुकी है. उसे सामने की नहीं, बल्‍क‍ि पीछे के गेट से ले जाया गया है ताक‍ि क‍िसी को पता न चले. उसे एनआईए कोर्ट में पेश क‍िया जाएगा. पट‍ियाला हाउस कोर्ट से एनआई उसकी रिमांड मांगेगी.

Tahawwur Rana News LIVE Update: ज‍िस हवाई जहाज से आ रहा था तहव्‍वुर राणा, उस पर पीएमओ की थी पलपल नजर

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनएसजी अधिकारियों की एक टीम ने राणा को उसी समय अपने कब्‍जे में ले ल‍िया, जब अमेर‍िकी अफसरों ने उसे सौंपा. एनएसजी टीम ने पूरी उड़ान के दौरान उसे यूं ही बैठाए रखा. फ्लाइट ट्रैकर्स पर पता लगाने से बचने के लिए विमान के लिए एक डमी कोड तैयार किया गया था. इतना ही नहीं, पीएमओ की पलपल उस पर नजर थी.

Tahawwur Rana News LIVE Update: मैंने दो आतंक‍ियों को ढेर कर द‍िया…एनएसजी कमांडो ने सुनाई उस वक्‍त की कहानी

Tahawwur Rana News LIVE Update: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पूर्व NSG कमांडो और शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता पीवी मनेश उस वक्‍त की कहानी बयां की. पीवी मनेश उस ऑपरेशन का ह‍िस्‍सा थे, जिसने आतंक‍ियों से लोहा ल‍िया. उन्‍होंने कहा, उस ऑपरेशन में मैं NSG कमांडो में से एक था… मैंने ओबेरॉय होटल में दो आतंकवादियों को मार गिराया… मैं उस दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में घायल हो गया और मेरे सिर में 3 छर्रे घुस गए थे. एक छर्रा अभी भी मेरे सिर के अंदर है, इसे निकाला नहीं जा सका. मेरे शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है… मैं विकलांग हो गया हूं… लेकिन मुझे इसका बुरा नहीं लगता, मैं खुश हूं… मुझे अपने काम पर गर्व है… राणा को भारत वापस लाया जा रहा है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: यूएपीए में हुई तहव्‍वुर राणा की ग‍िरफ्तारी

Tahawwur Rana News LIVE Update: NIA ने गुरुवार शाम 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई. यूएपीए के तहत उसकी ग‍िरफ्री की गई है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा को सीधे कोर्ट लेकर जा रही एनआईए

Tahawwur Rana News LIVE Update:एनआईए तहव्‍वुर राणा को लेकर सीधे पट‍ियाला हाउस कोर्ट जा रही है. कुछ ही देर में एनआई कोर्ट में उसकी पेशी होगी. वहां एनआईए के अफसर तहव्‍वुर राणा की 30 द‍िन की रिमांड मांग सकते हैं. कोर्ट क‍ितने द‍िन की रिमांड देता है, अब उस पर नजर रहेगी.

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनएसजी के कमांडो भी गए थे तहव्‍वुर राणा को लेने के ल‍िए

Tahawwur Rana News LIVE Update:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई. राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक विशेष विमान में NSG और NIA की टीमों द्वारा नई दिल्ली लाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. हवाई अड्डे पर NIA की जांच टीम ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, मुख्य रूप से शिकागो (अमेरिका) में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को विमान से उतरते ही गिरफ्तार किया.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा की 30 द‍िन की रिमांड मांग सकती है एनआईए

Tahawwur Rana News LIVE Update: एनआईए कुछ ही देर में तहव्‍वुर राणा को कोर्ट में पेश करेगी. सूत्रों के मुताबिक, एनआई कोर्ट से तहव्‍वुर राणा को 30 द‍िन की रिमांड मांग सकती है. इसके बाद मुंबई पुल‍िस भी रिमांड लेगी और बाद में अन्‍य एजेंसियां भी तहव्‍वुर राणा की रिमांड मांग सकती हैं. क्‍योंक‍ि इसमें क्राइम से लेकर मनी लॉन्‍ड्र‍िंग तक की बात सामने आई है.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्वुर राणा पूछताछ के लिए एनआईए हेडक्वार्टर में रहेगा

Tahawwur Rana News LIVE Update:आतंकी तहव्वुर राणा पूछताछ के लिए एनआईए हेडक्वार्टर में रहेगा. उसे लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी के हेडक्वार्टर में तैयारी की गई है. डॉग स्क्वायड ने मुआयना किया है. साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी जरूरी ड्रिल कर रहा है.

Tahawwur Rana News LIVE Update:तहव्‍वुर राणा का प्रत्‍यर्पण देश के ल‍िए निर्णायक क्षण- पूर्व कानून मंत्री अश्व‍िनी कुमार

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा, मुझे लगता है कि तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण इस देश के लिए एक निर्णायक क्षण है. यह पूरे देश की और सभी सरकारों की सफलता है, जिन्होंने एक नृशंस आतंकी हमले के दोषी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अथक प्रयास किए हैं. मुझे लगता है कि यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसमें या तो श्रेय लेने या दोष देने का खेल होना चाहिए. यह देश की सफलता है. यह पीड़ितों के लिए न्याय की पुष्टि है और यह उन कानूनी प्रक्रियाओं का भी संकेत है, जिनके माध्यम से लगातार भारतीय सरकारों ने आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए काम किया है.

Tahawwur Rana News LIVE Update: एकनाथ शिंदे ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्‍या कहा

Tahawwur Rana News LIVE Update: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया,देश पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से बधाई देता हूं. करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा हुई थी. उसके मुताबिक अमेरिका ने देश के सबसे बड़े अपराधी को भारत में प्रत्यर्पित किया. इसके लिए मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी बधाई देता हूं. इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमले के लिए जिम्मेदार तहव्वुर राणा को कड़ी सजा मिलेगी.

Tahawwur Rana News LIVE Update: तहव्‍वुर राणा की ओर से कोर्ट में कौन रखेगा दलीलें? आ गई पूरी डिटेल

दिल्ली लीगल सर्विसेज से एडवोकेट पीयूष सचदेवा तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे हैं. वह तहव्‍वुर राणा की ओर से कोर्ट में दलीलें रखेंगे. इसके बाद ही आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleSuccess Story,25 हजार खर्च कर तीन महीने में कमाया 1,50,000! बेबी कॉर्न की खेती ने बदली किसान की किस्मत, जानें – baby corn farming in katihar changed fortunes of farmers they started earning bumper profits
Next Article 2008 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया; एनआईए ने हिरासत बढ़ाने की मांग की | तहव्वुर राणा दिल्ली की अदालत में पेश, एनआईए ने 20 दिन की हिरासत मांगी
HawkNews
  • Website

Related Posts

Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 1 की मौत-200 से ज्यादा घायल | Puri Jagannath Rath Yatra Stampede Reason One Dead More Than 100 Injured News Hindi

July 16, 2026

रामनगरी का ‘वो’ शिव मंदिर, जहां मत्था टेकने से भर जाती है सूनी गोद! स्वयं राजा दशरथ ने किया था अभिषेक

July 16, 2026

MP News: FAITH कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का न्योता, बोले- पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं वाला राज्य | मध्य प्रदेश FAITH कॉन्क्लेव 2026 में प्रमुख पर्यटन और निवेश गंतव्य के रूप में उभरा

July 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,333)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 1 की मौत-200 से ज्यादा घायल | Puri Jagannath Rath Yatra Stampede Reason One Dead More Than 100 Injured News Hindi

July 16, 2026

रामनगरी का ‘वो’ शिव मंदिर, जहां मत्था टेकने से भर जाती है सूनी गोद! स्वयं राजा दशरथ ने किया था अभिषेक

July 16, 2026

MP News: FAITH कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का न्योता, बोले- पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं वाला राज्य | मध्य प्रदेश FAITH कॉन्क्लेव 2026 में प्रमुख पर्यटन और निवेश गंतव्य के रूप में उभरा

July 16, 2026

Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशिफल आज बनेगा ‘VVV’ त्रिकोण, खुलेंगे आय के नए मार्ग; यहां बरतें सावधानी

July 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, 1 की मौत-200 से ज्यादा घायल | Puri Jagannath Rath Yatra Stampede Reason One Dead More Than 100 Injured News Hindi

July 16, 2026

रामनगरी का ‘वो’ शिव मंदिर, जहां मत्था टेकने से भर जाती है सूनी गोद! स्वयं राजा दशरथ ने किया था अभिषेक

July 16, 2026

MP News: FAITH कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का न्योता, बोले- पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं वाला राज्य | मध्य प्रदेश FAITH कॉन्क्लेव 2026 में प्रमुख पर्यटन और निवेश गंतव्य के रूप में उभरा

July 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.