International
oi-Divyansh Rastogi
Sunita Williams Returns: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद आखिरकार सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी कर ली। 19 मार्च की तड़के 3:27 AM (भारतीय समय) पर उनका स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल मैक्सिको की खाड़ी में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) कर गया।
Dragon कैप्सूल को रिकवरी पोत द्वारा सफलतापूर्वक पानी से बाहर निकाला गया। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले निक हेग, फिर बुच विल्मोर और आखिर में सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया। सभी चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ पाए गए। सुनीता की वापसी पर सामने आया ट्रंप का रिएक्शन?

Donald Trump Elon Musk Reaction: ‘वादा किया, वादा निभाया’
व्हाइट हाउस की ओर से X (पूर्व में ट्विटर) कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वादा किया, वादा निभाया! 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज वे सुरक्षित अमेरिका की खाड़ी में उतर गए। उधर, एलन मस्क (SpaceX के संस्थापक) ने कहा कि NASA और SpaceX टीमों को सफल स्प्लैशडाउन के लिए बधाई! एक और अंतरिक्ष यात्री की सुरक्षित वापसी के लिए शानदार काम किया गया।
कैसे फंसे थे अंतरिक्ष में?
5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल से 8 दिन के मिशन पर रवाना हुए थे। लेकिन हीलियम लीक और तकनीकी खराबियों के कारण स्टारलाइनर वापस नहीं आ सका। नासा ने SpaceX के Crew Dragon से उनकी वापसी की योजना बनाई, लेकिन इसमें भी देरी होती रही। आखिरकार 19 मार्च 2025 को उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।
9 महीने में क्या-क्या किया?
- 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा की। 195 मिलियन किमी (121 मिलियन मील) की यात्रा की।
- महिला अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया।
- अंतरिक्ष स्टेशन पर पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रयोगों और मरम्मत कार्यों में व्यस्त रहीं।
भारत में जश्न, गुजरात के झूलासन में आरती और पटाखे
सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर उनके पैतृक गांव झूलासन (गुजरात) में जश्न मनाया गया। लोगों ने आरती की, मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी गईं।
9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी इतिहास में दर्ज हो गई। यह मिशन NASA और SpaceX के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। भारत और अमेरिका में जश्न का माहौल है और उनकी सफलता भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए एक नई प्रेरणा बन गई है।
-

Sunita Williams को लेकर आ रहे ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्ट की लैडिंग को लेकर क्या है खतरे? सावधान हैं NASA वैज्ञानिक
-

Sunita Williams Live Updates: इतने बजे धरती पर आ जाएंगी सुनीता विलियम्स, ऐसे देखें लाइव कवरेज
-

Sunita Williams को क्यों स्ट्रेचर पर बैठाकर लाया गया बाहर? क्यों अपने पैरों पर नहीं चल पा रहीं
-

Sunita Williams की लैंडिंग सीधे समुद्र में ही क्यों? NASA ने क्यों चुनी 7 स्प्लेशडाउन साइट्स?
-

9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स को NASA कितना देगा पेमेंट? कितनी है सैलरी, जानें सबकुछ
-

Sunita Williams: अंतरिक्ष से धरती पर कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स? अब NASA ने बताई कंफर्म तारीख
-

Sunita Williams को धरती पर लाने निकला ड्रैगन कैप्सूल क्या है? चीन से क्या कनेक्शन? हैरान करने वाले हैं Facts
-

Sunita Williams से पहले किसने लंबा वक्त स्पेस में बिताया? 7 हजार पृथ्वी के चक्कर काट 14 माह बाद धरती पर लौटे
-

NASA की सुनीता विलियम्स और बुच विलमोरी की 9 महीने बाद ड्रैगन यान से धरती पर हो रही वापसी, जानें हर अपडेट
-

Sunita Williams के बाल हमेशा क्यों खुले रहते हैं, अंतरिक्ष यात्री कैसे अपने बाल करते हैं शैंपू?
-

Sunita Williams: ‘सुनिता’ के स्वागत के लिए भारत तैयार, पीएम मोदी ने देश की बेटी को लिखा पत्र
-

पाकिस्तान में दिखा एलन मस्क का हमशक्ल, वीडियो हुआ वायरल, ट्रंप का डुप्लीकेट भी आया था कुल्फी बेचता नजर!
-

Sunita Williams Village: सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर झुलासन गांव में ‘दिवाली’, गांववालों ने कही दिल की बात
-

Video: ‘गोली लगने के बाद भी वो अमेरिका के लिए…’, ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती पर PM मोदी ने खोला बड़ा राज
-

भारत-US की दोस्ती में लगा तड़का! PM मोदी Truth Social से जुड़े, Trump से कहा- धन्यवाद मित्र

