Sonia Gandhi Book Live: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आते ही सियासी घमासान का नया मुद्दा बन गई है. 10 नवंबर से बिना किसी लॉन्च कार्यक्रम के उपलब्ध हुई इस किताब पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है. कांग्रेस इसे सोनिया गांधी के जीवन का निजी और ईमानदार दस्तावेज बता रही है. लेकिन मामला अब किताब के पन्नों तक सीमित नहीं है. बीजेपी नेताओं के हमलों के बीच दिल्ली में 12 नवंबर को विरोध प्रदर्शन भी हुआ. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और 1984 दंगा पीड़ित परिवारों से जुड़े लोग गुरुद्वारा रकाबगंज में जुटे और प्रदर्शन किया. विरोध करने वालों का कहना है कि किताब में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सवालों पर सच सामने आना चाहिए. ऐसे में सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है.
हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस मेमॉयर में 544 पेज और सात चैप्टर हैं. पहले एडिशन की एक लाख प्रतियां छापी गई हैं. कवर पर लगी तस्वीर 1966 में राजीव गांधी ने खींची थी. किताब के शुरुआती पन्ने पर इसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके बच्चों रेहान-मिराया को समर्पित किया गया है. सोनिया गांधी ने साफ कहा है कि यह राजनीतिक किताब नहीं बल्कि उनकी निजी यात्रा है. इसमें आपातकाल के बाद कांग्रेस की हार से लेकर संजय गांधी और इंदिरा गांधी की मौत तक के अनुभव दर्ज हैं. राजीव गांधी की हत्या और खुद सोनिया के कैंसर से जूझने का जिक्र भी है. इस बीच बीजेपी नेता राम कदम और पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने किताब को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस नेता दानम नागेंद्र ने कहा है कि सोनिया ने अपनी किताब में पुरानी घटनाओं पर अफसोस और अपने विचार खुलकर रखे हैं. इस पूरे विवाद से जुड़े हर अपडेट पर हमारी नजर बनी हुई है.
November 12, 202617:26 IST
Sonia Gandhi Book LIVE: भूटान के राजा के कमरे में खुल गया था गुप्त दरवाजा, सोनिया गांधी को इंदिरा गांधी से पड़ी थी डांट
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ में भूटान दौरे से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि एक बार अनजाने में उनसे ऐसी गलती हो गई थी, जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें डांट लगाई थी. सोनिया गांधी के मुताबिक, भूटान दौरे के दौरान वह इंदिरा गांधी और आईएफएस अधिकारी टीएन कौल की बेटी प्रीति कौल के साथ थीं. सभी भूटान के राजा के महल में ठहरे थे.
कालीन के नीचे मिला था गुप्त दरवाजा
सोनिया ने बताया कि इंदिरा गांधी की सचिव उषा आंटी ने उन्हें कमरे में मौजूद एक ट्रैपडोर के बारे में बताया था. यह दरवाजा कालीन से ढका था. सुरक्षा प्रमुख ने इसे खोलने से मना किया था. लेकिन आधिकारिक डिनर के बाद सोनिया और प्रीति ने जिज्ञासावश दरवाजा खोल दिया. नीचे से तेज रोशनी आई और आवाजें सुनाई दीं. दरअसल, वह रास्ता भूटान के राजा के कमरे में खुलता था. इसकी जानकारी इंदिरा गांधी को दी गई. उन्होंने दोनों को डांटा. हालांकि, बाद में वह इस घटना पर हंस भी पड़ीं. सोनिया और प्रीति ने उनसे माफी भी मांगी थी.
November 12, 202616:43 IST
Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर विपुल गोयल का हमला, बोले- कांग्रेस किताबों से लोगों को भ्रमित कर रही
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 1984 की घटनाओं का जिक्र करके किताब के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. गोयल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही. उस दौरान इन मुद्दों पर नेताओं को अपनी बात रखने का मौका था. उन्होंने कहा कि किताब में कुछ लिख देने से कोई बात प्रामाणिक नहीं हो जाती. गोयल ने कांग्रेस नेताओं को अकाल तख्त जाकर माथा टेकने और पीड़ित परिवारों से संवाद करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है.
November 12, 202616:17 IST
Sonia Gandhi Book LIVE: सैम पित्रोदा बोले- सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर छलके आंसुओं का सम्मान करता हूं
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में बाबरी मस्जिद को लेकर छलके आंसुओं का जिक्र है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा है कि उन्होंने अभी यह किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन अगर उस समय सोनिया गांधी की आंखों में आंसू थे तो वह उनका सम्मान करते हैं. IANS को दिए गए विशेष साक्षात्कार में पित्रोदा से पूछा गया कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय वह रो पड़ी थीं. क्या उनकी नजर में वो ‘राष्ट्रीय शर्म’ का विषय था? इस पर पित्रोदा ने कहा, “मैंने उनकी किताब नहीं देखी है. उन्हें जो लिखना है, वह लिखेंगी. यह उनकी किताब है. मैं इस पर टिप्पणी करने वाला कौन होता हूं? उन्होंने कुछ लिखा है, मैं उसका सम्मान करता हूं. अगर उस समय उनकी आंखों में आंसू थे, तो मैं उसका सम्मान करता हूं. इसका मतलब यह नहीं है कि कहीं और उनकी आंखों में आंसू नहीं रहे होंगे.”
November 12, 202615:51 IST
Sonia Gandhi Book LIVE: उपेंद्र कुशवाहा ने सोनिया गांधी पर कसा तंज
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) के विमोचन के बाद सियासत गरमा गई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गांधी की नई किताब में नीतीश कुमार के जिक्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अभी यह किताब नहीं पढ़ी है. हालांकि, मीडिया के माध्यम से जो बातें सामने आई हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस अगर अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करती है, तो यह एक अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समय रहते यह समझ आ गया था कि इंडिया गठबंधन देश के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाएगा. इसी वजह से उन्होंने इस गठबंधन से किनारा कर लिया था. पढ़ें पूरी खबर
November 12, 202614:58 IST
Sonia Gandhi Book Live: ‘किताब में राजीव गांधी को लेकर सोनिया ने झूठ लिखा है’
Sonia Gandhi Book Live: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरमीत सिंह कालका ने कहा, “सोनिया गांधी ने जो राजीव गांधी को लेकर इसमें बातें लिखी हैं वह सरासर झूठ है. अगर काला अध्याय था तो इतने सालों से माफी क्यों नहीं मांगी. मैं पंजाब में कांग्रेस के सिख नेताओं से कहना चाहूंगा कि आपकी जो अध्यक्ष हैं वह किस तरह से झूठ बोल रही हैं.
November 12, 202614:47 IST
Belonging: A Journey of Love – सोनिया गांधी की किताब को किया आग के हवाले
Sonia Gandhi Book Live: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में सिख समुदाय सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ जला रहा है. यह विरोध-प्रदर्शन दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से किया गया. प्रधान हरमीत सिंह कालका के साथ साथ सिख समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
November 12, 202613:50 IST
Sonia Gandhi Book Live: मां पर BJP-RSS के आरोपों पर प्रियंका गांधी का पलटवार
सोनिया गांधी की किताब लाइव: सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारत में उनकी मां के पूरे जीवन के दौरान बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में तरह-तरह की बातें कहीं. उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए और मनगढ़ंत कहानियां भी गढ़ी गईं. इसके बावजूद सोनिया गांधी चुप रहीं. प्रियंका ने कहा कि अब उनकी मां अपनी कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है. उन्होंने खुशी जताई कि बीजेपी के नेता सोनिया गांधी की किताब पढ़ने के लिए तैयार हैं. प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ फैलाया गया और अब वह अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं.
November 12, 202612:49 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: राहुल गांधी को बताया अच्छा प्रधानमंत्री उम्मीदवार, बोले- उनमें लोगों की चिंता करने वाला दिल है
2029 के लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सैम पित्रोदा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पहले से हर पद के लिए पूरी तरह योग्य नहीं होता. जिम्मेदारी निभाते हुए ही इंसान सीखता और आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त अनुभव, शिक्षा और समझ है. पित्रोदा के मुताबिक राहुल गांधी अच्छे प्रधानमंत्री साबित हो सकते हैं क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है. उन्हें गरीबों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों की चिंता है. उन्होंने राहुल गांधी को सत्ता और मुनाफे के बजाय लोगों और पर्यावरण की फिक्र करने वाला नेता बताया. राहुल के विदेश दौरों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए पित्रोदा ने कहा कि खबरों और विचारों की कोई सीमा नहीं होती. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चर्चा का विषय विश्वविद्यालय ने तय किया था. कांग्रेस की ओर से विषय नहीं चुना गया था.
November 12, 202612:48 IST
Sonia Gandhi Book Live: राहुल गांधी पर हमलों को बताया डर का नतीजा, जॉर्ज सोरोस से मुलाकात की खबरों को कहा झूठ
सोनिया गांधी की किताब लाइव: राहुल गांधी के विदेश दौरों और विदेशी ताकतों से कथित मुलाकातों को लेकर बीजेपी के आरोपों पर पित्रोदा ने कहा कि ये सभी बातें झूठ और बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि भारत के बाहर किसी से भी ऐसी बातचीत नहीं की जाती जो देश के खिलाफ हो. पित्रोदा ने जॉर्ज सोरोस के साथ राहुल गांधी और अपनी कथित मुलाकात की तस्वीर को फर्जी बताया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सोरोस से कभी मुलाकात नहीं की. पित्रोदा के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए उनके खिलाफ एक संगठित अभियान चलाया जा रहा है और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन की बात करना भारत के खिलाफ बोलना नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी पर हो रहे हमलों को लेकर कहा कि वह ऐसे नेता हैं जिनसे बीजेपी डरती है. पित्रोदा ने राहुल गांधी को सरल, ईमानदार और समझदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन्हें बिना जाने निशाना बनाना सही नहीं है.
November 12, 202612:46 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: बैलेट पेपर पर पित्रोदा बोले- चुनाव प्रक्रिया पर भरोसे का संकट, कुछ समय के लिए हो सकता है समाधान
सोनिया गांधी की किताब लाइव: भारत में चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग पर सैम पित्रोदा ने कहा कि इस मामले का फैसला अदालतों को करना है. संविधान में ऐसे मुद्दों को सुलझाने का एक तरीका दिया गया है और उसी का इस्तेमाल होना चाहिए. हालांकि उन्होंने माना कि देश की चुनाव प्रक्रिया पर लोगों के भरोसे में कमी आई है. पित्रोदा ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं है कि जो वोट वह डाल रहे हैं वही वोट गिना भी जा रहा है. उनके मुताबिक चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा दोबारा कायम करने के लिए इसकी समीक्षा जरूरी है. उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए बैलेट पेपर इस भरोसे के संकट का समाधान हो सकता है.
November 12, 202612:27 IST
Sonia Gandhi Book Live: देश में बढ़ते गुस्से पर बोले- लोगों के पास प्यार से बात करने का समय नहीं
सोनिया गांधी की किताब लाइव: राजीव गांधी की सुरक्षा और उनके परिवार को हमेशा रही सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर पित्रोदा ने कहा कि भारत जैसे बड़े और विविधता वाले देश में सुरक्षा को लेकर चुनौतियां हमेशा रहेंगी. उन्होंने देश के मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि आज हर कोई गुस्से में है. लोगों के पास प्यार और सम्मान से बात करने का समय नहीं है. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों पर बेहतर जिंदगी पाने का दबाव है. हर कोई जल्दी अमीर बनना चाहता है और समाज में शांति की कमी है. पित्रोदा ने कहा कि किसी से असहमत होने का मतलब यह नहीं है कि उसके साथ गाली-गलौज की जाए या उसके परिवार को निशाना बनाया जाए.
November 12, 202612:27 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: भारत नहीं आने की वजह बताई, बोले- पत्नी की तबीयत ठीक नहीं
सोनिया गांधी की किताब लाइव: भारत नहीं आने और किसी तरह के डर की वजह से दूरी बनाए रखने के सवाल पर सैम पित्रोदा ने साफ कहा कि उन्हें भारत आने से कोई डर नहीं है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती और उनके पैरों में काफी दर्द है. वह 85 साल के हैं और अमेरिका में दोनों पति-पत्नी अकेले रहते हैं. उनके बच्चे कैलिफोर्निया में हैं और वे साल में एक बार उनसे मिलने जाते हैं. पित्रोदा ने कहा कि पारिवारिक वजहों से उन्होंने यात्रा करना काफी कम कर दिया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला लंबित नहीं है और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है.
November 12, 202612:27 IST
Sonia Gandhi Book Live: ऑपरेशन ब्लू स्टार पर BJP के सवालों को बताया गैरवाजिब
सोनिया गांधी की किताब लाइव: ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े सोनिया गांधी के कथन पर बीजेपी की आपत्ति को लेकर पित्रोदा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसे सवाल उठा रही है जैसे उसे उन घटनाओं की पूरी जानकारी हो. पित्रोदा ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग उस समय मौजूद थे उन्हें शायद सब पता नहीं था लेकिन जो वहां मौजूद ही नहीं थे वे सब कुछ जानते हैं. उन्होंने कहा कि टीवी पर बैठकर लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलते हैं. उनके मुताबिक किसी को यह समझना चाहिए कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अपने अनुभव और समझ के आधार पर बातें लिखी हैं.
November 12, 202612:27 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर बोले- यह उनकी किताब है, उन्हें लिखने का पूरा हक
सोनिया गांधी की किताब लाइव: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर कहा कि उन्होंने अभी यह किताब नहीं पढ़ी है. उनके पास फिलहाल इसकी कॉपी भी नहीं है. इसलिए वह किताब के बारे में जो कुछ कह रहे हैं वह मीडिया में आई खबरों और दोस्तों से हुई बातचीत पर आधारित है. पित्रोदा ने कहा कि यह सोनिया गांधी की अपनी किताब है और उन्होंने वही लिखा है जिसे लिखना उचित समझा. किसी दूसरे व्यक्ति को यह कहने का अधिकार नहीं है कि उन्हें किताब में क्या लिखना चाहिए था और क्या नहीं. उन्होंने कहा कि किसी की किताब पर सवाल उठाने से पहले उसके प्रति सम्मान दिखाना चाहिए.
Sam Pitroda Exclusive: Sonia Gandhi की किताब पर क्या बोल गए सैम पित्रोदा? | Rahul Gandhi | N18V
“भारत मेरा भी देश है… मुझे भारत पर गर्व है … आप ही नहीं है जिसको भारत पर गर्व है … हम किसी से नहीं मिलते है भारत के खिलाफ चर्चा करने के लिए .. ये सब झूठ है इसका कोई सबूत नहीं है”-सैम पित्रोदा
@sampitroda @arunsingh4775 @INCIndia #News18India
— News18 India (@News18India) November 12, 2026
November 12, 202611:37 IST
Sonia Gandhi Book Live: सोनिया गांधी की किताब पर डी. राजा ने की परिवार के रिश्तों की तारीफ
सोनिया गांधी की किताब लाइव: सीपीआई के महासचिव डी. राजा ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्ग: अ जर्नी ऑफ लव’ की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि किताब का शुरुआती हिस्सा पढ़ने से गांधी परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन दिखाई देता है. डी. राजा के मुताबिक राजनीतिक सत्ता के शीर्ष पर रहने के बावजूद परिवार के सदस्यों के बीच एक मजबूत रिश्ता था. उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेम का यह भाव सराहने योग्य है.
#WATCH | Delhi | On CPP chairperson Sonia Gandhi’s memoir, ‘Belonging: A Journey of Love’, CPI General Secretary D. Raja says, “…The initial part what I have read, it shows the affectionate, loving relationship they had within their family… Even though they were in the top echelons of political power, they had a family… The bond among the family members is something to appreciate…”
— ANI (@ANI) November 12, 2026
November 12, 202611:31 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: सोनिया-राजीव की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने का ऐलान
सोनिया गांधी की किताब लाइव: आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वी. गुरुनाधम ने कहा कि तेलंगाना की राजनीति के चर्चित कांग्रेस नेता जग्गा रेड्डी ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फिल्म भविष्य में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है. आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जग्गा रेड्डी से अपील की है कि फिल्म बनाने से पहले वे सोनिया गांधी की सहमति लें और कहानी को आकर्षक अंदाज में पर्दे पर पेश करें. गुरुनाधम ने यह भी कहा कि फिल्म को कम समय में पूरा किया जाए और 2027 के चुनाव से पहले रिलीज किया जाए ताकि पार्टी को इसका फायदा मिल सके.
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh | APCC Vice President V. Gurunadham says, “Our Congress leader Jagga Reddy, a renowned personality in Telangana politics, has announced that he is going to make a film based on the content and narrative of the love story of Sonia Gandhi and Rajiv Gandhi… The Andhra Pradesh Congress Committee is applauding and praising him for taking such a tremendous decision, which will be a huge asset to the Congress party in the future all over the country. The APCC requests that he take the consent of Sonia Gandhi and make the film in an attractive manner to help the Congress party throughout India as well… It should be completed in a short timeframe and released before the 2027 elections.”
— ANI (@ANI) November 12, 2026
November 12, 202611:26 IST
Sonia Gandhi Book Live: रकाबगंज में दोपहर 2:30 बजे होगा विरोध प्रदर्शन
सोनिया गांधी की किताब लाइव: सोनिया गांधी की किताब के विरोध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और 1984 दंगा पीड़ित परिवारों से जुड़े लोग आज गुरुद्वारा रकाबगंज में प्रदर्शन करेंगे. यह विरोध दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा. प्रदर्शनकारी ‘सच की दीवार’ के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे. किताब में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े संदर्भों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
November 12, 202611:25 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: राम कदम बोले- सोनिया गांधी पर बायोपिक बने तो पूरा सच दिखाया जाए
सोनिया गांधी की किताब लाइव: महाराष्ट्र बीजेपी नेता राम कदम ने सोनिया गांधी पर बायोपिक बनाए जाने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बायोपिक जरूर बननी चाहिए लेकिन उसमें पूरा सच दिखाया जाना चाहिए. राम कदम ने सोनिया गांधी की किताब के लिए विदेशी प्रकाशक चुने जाने और 1968 में राजीव गांधी से शादी के करीब 15 साल बाद भारतीय नागरिकता लेने के फैसले का जिक्र किया. उन्होंने उस दौर के कथित घोटालों और 1984 के सिख विरोधी हिंसा को भी बायोपिक में शामिल करने की मांग की.
November 12, 202611:25 IST
Sonia Gandhi Book Live: कांग्रेस नेता दानम नागेंद्र ने बीजेपी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
सोनिया गांधी की किताब लाइव: तेलंगाना के कांग्रेस नेता और अयोग्य घोषित विधायक दानम नागेंद्र ने सोनिया गांधी की किताब का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने आपातकाल और पंजाब तथा दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर अपना अफसोस जाहिर किया है. नागेंद्र के मुताबिक इंदिरा गांधी ने भी इन घटनाओं पर खेद जताया था और राजीव गांधी हमेशा ऐसी घटनाओं के खिलाफ थे. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने किताब में अपने मन की बातें रखी हैं और पारदर्शिता दिखाई है. इसके बावजूद बीजेपी इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है तो यह उसका फैसला है.
November 12, 202611:23 IST
Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सोनिया गांधी की किताब लाइव: बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को मुस्लिम लीग की बी टीम बनने से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि पार्टी वोट बैंक की राजनीति कर रही है. भंडारी ने अपनी पोस्ट में राजीव गांधी के दौर से लेकर सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले यूपीए शासन तक कांग्रेस की राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया. उनकी यह टिप्पणी सोनिया गांधी की किताब को लेकर जारी विवाद के बीच आई है.

