Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, November 11
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावर
Hindi News

Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावर

HawkNewsBy HawkNewsNovember 11, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावर

Last Updated:November 11, 2026, 07:51 IST

Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. किताब की चर्चा सोशल मीडिया पर भी तेज है. कोई सोनिया गांधी को प्रेरणा बता रहा है तो कोई उनके संस्मरण …और पढ़ें

सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावरZoom

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love पर सोशल मीडिया से सियासत तक बहस छिड़ी है. (फाइल फोटो)

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) बाजार में आते ही चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. किताब को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल है कि राजनीति से लेकर पत्रकारिता तक हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं. कोई इसे सोनिया गांधी के लंबे राजनीतिक सफर और निजी जिंदगी को समझने का मौका बता रहा है तो कोई इसके बहाने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साध रहा है. X पर #Belonging ट्रेंड कर रहा है. कांग्रेस समर्थक और पार्टी के नेता किताब की तारीफ में पोस्ट लिख रहे हैं. वहीं विरोधी खेमा इसके कुछ कथित दावों और ऐतिहासिक घटनाओं के जिक्र पर सवाल उठा रहा है. यानी किताब अभी पूरी तरह पढ़ी भी नहीं गई है लेकिन इस पर सियासी बहस जरूर तेज हो गई है. किसी ने सोनिया गांधी को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया है तो किसी ने किताब के भीतर लिखी बातों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

November 11, 202607:51 IST

Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी ने आत्मकथा में खोला 2004 का राज: वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री

सोनिया गांधी की किताब लाइव: वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने X पर लिखा कि लंबे समय से यह झूठ परोसा जा रहा था कि 2004 में सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने से तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मना कर दिया था. जबकि कलाम खुद इस दावे को पहले ही गलत बता चुके थे. अब सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में पूरे घटनाक्रम का विस्तार से जिक्र करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नहीं बनने का फैसला उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कर लिया था.

लंबे समय से झूठ परोसा जा रहा था २००४ में सोनिया गांधी को प्रधान मंत्री बनाने से राष्ट्रपति कलाम ने मना किया था।हालांकि कलाम ने पहले ही इसे ग़लत बताया था अब आत्मकथा में सोनिया ने पूरे घटनाक्रम का ब्योरा विस्तार से देकर बताया कि ये फ़ैसला उन्होंने चुनाव नतीजों से पहले कर लिया था ।

— विनोद अग्निहोत्री Vinod Agnihotri (@VinodAgnihotri7) November 10, 2026

November 11, 202607:48 IST

Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: इंदिरा गांधी के आंसुओं पर भी फूलका ने जताया संदेह

सोनिया गांधी की किताब लाइव: सोनिया गांधी के संस्मरण में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद की भावनात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र होने की बात पर भी एचएस फूलका ने सवाल उठाए. फूलका ने कहा कि इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आने वाली बात उन्हें सही नहीं लगती. उन्होंने सितंबर में जस्टिस तारकुंडे की टीम की ओर से तैयार की गई तथ्य-जांच रिपोर्ट का हवाला दिया. फूलका के मुताबिक इस रिपोर्ट में वास्तविक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी शामिल थी. उन्होंने दावा किया कि टीम के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था और रिपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. फूलका ने कहा कि अगर वास्तविक तथ्यों को देखा जाए तो उन्हें इंदिरा गांधी के पछतावे या आंसुओं का कोई प्रमाण नहीं मिलता. उन्होंने इस प्रतिक्रिया को ‘मगरमच्छ के आंसू’ तक कह दिया. हालांकि फूलका ने साफ किया कि वह किताब पढ़ने के बाद ही इस मामले में अपनी बात विस्तार से रखेंगे.

November 11, 202607:47 IST

Sonia Gandhi Book LIVE: 1984 के दंगों पर लिखी बात को लेकर एचएस फूलका ने उठाए सवाल

सोनिया गांधी की किताब लाइव: बीजेपी नेता एचएस फूलका ने सोनिया गांधी की किताब में 1984 के सिख विरोधी दंगों और सेना की तैनाती से जुड़े कथित विवरण पर सवाल उठाए हैं. फूलका ने कहा कि उन्हें मीडिया से कई फोन आए और बताया गया कि सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि 31 अक्टूबर को ही सेना बुला ली गई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने किताब खरीद ली है और संबंधित अंश पढ़कर देखेंगे कि उसमें वास्तव में क्या लिखा है. फूलका के मुताबिक यदि किताब में ऐसा लिखा गया है तो यह आधिकारिक रिकॉर्ड के खिलाफ है. उन्होंने दावा किया कि आयोग और सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार सेना को 1 नवंबर की शाम बुलाया गया था और वह 2 नवंबर की शाम दिल्ली पहुंची थी. फूलका ने मिश्रा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में 5,000 सैनिक उपलब्ध थे लेकिन उन्हें तैनात नहीं किया गया. उनके अनुसार अगर सेना को तैनात किया जाता तो करीब 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने कहा कि किताब का संबंधित हिस्सा पढ़ने के बाद वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे.

November 11, 202607:46 IST

Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: CJP के सौरव दास ने भी खरीदी किताब

सोनिया गांधी की किताब लाइव: कॉक्रोच जनता पार्टी के सौरव दास ने सोनिया गांधी की किताब खरीदने के बाद उनके राजनीतिक सफर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि किताब के जारी होने की खबर मिलते ही उन्हें इसे पढ़ने की उत्सुकता हुई. उनके मुताबिक देश के कई लोग इस किताब का इंतजार कर रहे थे और वह भी उनमें शामिल हैं. सौरव दास ने कहा कि सोनिया गांधी ने वर्षों के दौरान बहुत कुछ सहा है और कई लोगों के लिए वह मजबूती का प्रतीक रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी की विचारधारा या राजनीतिक पार्टी चाहे जो हो लेकिन देश की राजनीति और विकास में सोनिया गांधी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी प्रमुख राजनीतिक पार्टी ने अपना काम जारी रखा. सौरव दास ने सोनिया गांधी के सफर को असाधारण बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

November 11, 202607:44 IST

Sonia Gandhi Book LIVE: राजदीप सरदेसाई ने किताब पढ़ने पर किया तंज

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी सोनिया गांधी की किताब को लेकर X पर पोस्ट किया. उनका पोस्ट खास अंदाज में लिखा गया था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है इस किताब को पढ़ने के बाद उन्हें कोई राष्ट्रविरोधी या ‘दिमागी नक्सली’ करार नहीं देगा. पोस्ट के अंत में उन्होंने मुस्कुराने वाला इमोजी भी लगाया. राजदीप के इस छोटे से पोस्ट को सोशल मीडिया पर किताब को लेकर चल रही राजनीतिक बहस से जोड़कर देखा जा रहा है. उनका इशारा उन राजनीतिक आरोपों की तरफ माना जा रहा है जिनमें विरोधी विचार रखने वालों को अलग-अलग नामों से निशाना बनाया जाता है. हालांकि उन्होंने किताब के बारे में कोई विस्तृत समीक्षा नहीं दी है. फिलहाल उनका पोस्ट इस चर्चा का हिस्सा बन गया है कि सोनिया गांधी के संस्मरण को पढ़ने और उस पर राय रखने को लेकर भी सियासी माहौल कितना गर्म है.

November 11, 202607:42 IST

Sonia Gandhi Book Reaction LIVE: केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोनिया गांधी की किताब को बताया प्रेरणादायक

सोनिया गांधी की किताब लाइव: केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनिया गांधी की किताब के साथ अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘मॉडर्न बुक सेंटर’ से इस संस्मरण की प्रति मिली है. सतीशन ने सोनिया गांधी के लंबे राजनीतिक सफर और कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उनके नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि सोनिया गांधी ने शांत शक्ति और अटूट प्रतिबद्धता के साथ पार्टी का मार्गदर्शन किया. उस दौर में वह खुद एक युवा विधायक और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनसे सीख रहे थे. सतीशन के मुताबिक राजनीति का असली आधार संवेदना है और सच्चा नेतृत्व करुणा, कर्तव्य तथा शांत साहस से बनता है. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सोनिया गांधी हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि किताब के कवर पर लगी तस्वीर 1966 में ट्यूरिन में राजीव गांधी ने खींची थी.

Received my copy of Smt. Sonia Gandhi Ji’s memoir, Belonging: A Journey of Love, today from Modern Book Centre.

As the longtime Congress President and UPA Chairperson, she guided our party with quiet strength and unwavering commitment. During those years, I was a young MLA and party worker, learning under her leadership.

Her life reminds us that empathy is the true foundation of politics and that real leadership is rooted in compassion, duty and quiet courage. She remains an enduring inspiration for young Indians who aspire to serve with integrity and heart. I was surprised to learn that the cover photo of this book was taken by Shri Rajiv Gandhi ji in Turin in 1966.

Looking forward to reading this personal journey of love, loss and belonging.

@SoniaGandhi @INCIndia @INCKerala

#VDSatheesan

— V D Satheesan (@vdsatheesan) November 10, 2026

First Published :

November 11, 2026, 07:40 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजन्म से पहले टूटी थीं 20 हड्डियाँ, आज 8 साल की है Catherine Printo| Girl born with 20 broken bones
Next Article Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल | Assam Train Accident: Kolkata-Sairang Express Derailed Near Digaru; Several Passengers Injured
HawkNews
  • Website

Related Posts

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल | Assam Train Accident: Kolkata-Sairang Express Derailed Near Digaru; Several Passengers Injured

November 11, 2026

जन्म से पहले टूटी थीं 20 हड्डियाँ, आज 8 साल की है Catherine Printo| Girl born with 20 broken bones

November 11, 2026

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे? | Ladakh Hill Council Election 2026 on 4 December, Counting by 8 December; Panchayat Elections Full Details

November 11, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,080)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल | Assam Train Accident: Kolkata-Sairang Express Derailed Near Digaru; Several Passengers Injured

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावर

November 11, 2026

जन्म से पहले टूटी थीं 20 हड्डियाँ, आज 8 साल की है Catherine Printo| Girl born with 20 broken bones

November 11, 2026

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे? | Ladakh Hill Council Election 2026 on 4 December, Counting by 8 December; Panchayat Elections Full Details

November 11, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल | Assam Train Accident: Kolkata-Sairang Express Derailed Near Digaru; Several Passengers Injured

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book LIVE: सोनिया गांधी की किताब पर संग्राम, किसी ने बताया प्रेरणा तो कोई विरोधी हमलावर

November 11, 2026

जन्म से पहले टूटी थीं 20 हड्डियाँ, आज 8 साल की है Catherine Printo| Girl born with 20 broken bones

November 11, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.