India
oi-Pallavi Kumari
col Sofiya Qureshi Husband Col Tajuddin Bagewadi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ‘चेहरा’ बनीं कर्नल सोफिया कुरैशी की हर तरफ चर्चा हो रही है। जब से सोफिया कुरैशी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रेस ब्रीफिंग की है, उनकी बहादुरी और उनके परिवार, पति को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। सोफिया कुरैशी के बारे में तो लगभग आद देश में सबको जानकारी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी भारतीय सेना में तैनात हैं। ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी भारतीय सेना में कर्नल हैं।
1999 में कमीशन प्राप्त अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने तीन दशकों से अधिक समय तक भारतीय सेना की सेवा की है। सोफिया कुरैशी अपने वर्षों के अनुभव में कई हाई-प्रोफाइल पोस्टिंग में रही हैं, जिसमें 2006 में कांगो शांति मिशन में उनका उल्लेखनीय योगदान शामिल है, जब उन्होंने विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Who is Col Tajuddin Bagewadi: कौन हैं कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी?
- कर्नल सोफिया कुरैशी के पति ताजुद्दीन बागेवाड़ी मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में अधिकारी हैं। मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री, एक ऐसी पैदल सेना होती है, जो युद्ध के मैदान में गति और ताकत के लिए वाहनों का इस्तेमाल करती है।
- ताजुद्दीन बागेवाड़ी बेलगावी के गोकक तालुक के कोन्नूर गांव के रहने वाले हैं। बड़ौदा की रहने वाली सोफिया अपने सुसराल कोन्नूर गांव हमेशा जाती रहती हैं। ताजुद्दीन बागेवाड़ी और सोफिया ने साल 2015 में लव मैरिज (प्रेम विवाह) की थी।
- वर्तमान में कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी झांसी में सेवारत हैं, जबकि सोफिया कुरैशी जम्मू में तैनात हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर ने क्या कहा?
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया के ससुर गौस सब बागेवाड़ी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए जवाबी हमले के बारे में सोफिया द्वारा बताए गए तरीके पर खुशी जताई है।
सोफिया के ससुर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे और बहू पर बेहद गर्व है, जो देश की सेवा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोफिया द्वारा मीडिया को जानकारी दिए जाने के बारे में पता नहीं था और कोन्नूर में अपने दोस्तों से उन्हें इसके बारे में पता चला।
उन्होंने कहा, “मैंने सोफिया को मीडिया को जानकारी देते हुए सुनने के लिए टीवी देखना शुरू किया, तभी मेरे कुछ दोस्त घर आए और उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया। मुझे अपने बेटे और बहू दोनों पर बहुत गर्व है कि वे जो कर रहे हैं, वह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।”
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए सोफिया के ससुर बागेवाड़ी ने कहा,
“जिन आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की आस्था के बारे में पूछकर उन्हें गोली मार दी, उनमें मानवता नहीं है। वे शैतान हैं। अल्लाह भी उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्हें अपने कर्मों की सजा यहीं मिलेगी।”
पड़ोसी देश के बारे में उन्होंने कहा,
“पाकिस्तान एक राक्षस है। यह कभी सामने से हमला नहीं करता। यह हमेशा पीछे से निशाना बनाता है।” उन्होंने कहा, “मेरे सभी पड़ोसियों को यह देखकर गर्व हुआ कि मेरे बच्चे सेना में सेवा कर रहे हैं। वे बेहद खुश थे। उन्होंने मुझे आमंत्रित किया और मेरा सम्मान किया। हम यहां एक परिवार की तरह रह रहे हैं।”

