आइसक्रीम के अंदर धंसा हुआ था सांप
घटना थाईलैंड के पाक थो, मुआंग रत्चबुरी में हुई, जहां रेबन रेबन नाकलेंगबून नाम के एक व्यक्ति ने स्थानीय स्ट्रीट वेंडर से आइसक्रीम खरीदी थी। लेकिन एक अच्छे स्वाद के लिए जब उसने उसे खोला तो जमी हुई आइसक्रीम में एक काले और पीले रंग का सांप का सिर धंसा हुआ दिखाई दिया, जिसकी आंखें उसे घूर रही थी। उसने आगे देखा तो यह केवल सिर ही नहीं था, बल्कि पूरा सांप ही जमा हुआ था।
हैरान रेबन ने इस घटना की तस्वीरें उन्होंने फेसबुक पर शेयर कीं और लोगों से सवाल किया कि क्या ये अब मर गया है? उन्होंने आइसक्रीम को खुद ही खरीदने का दावा किया। रेबन ने थाई भाषा में लिखी पोस्ट में कहा, ‘इतनी बड़ी आंखें! क्या यह अभी भी मरा है? ब्लैक बीन, स्ट्रीट वेंडर, असली तस्वीर क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।’ ब्लैक बीन थाईलैंड में आइसक्रीम का एक लोकप्रिय प्रकार है।
वायरल हो रही पोस्ट
हैरानी की बात नहीं है कि उनकी पोस्ट वायरल हो गई। इस पर हजारों यूजर्स ने कमेंट किए और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे हैरान करने वाला बताया जबकि कुछ इस पर मजाकिया कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने मजाक में कहा, अभी इसे मत खाओ। इसके पिघलने का इंतजार करो ताकि इसे फिर से जिंदा किया जा सके। दूसरे ने मजाक किया, अगर मैं तुम्हें इसे एक बार ट्राई करने के लिए कहूं, तो क्या मुझ पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया जाएगा?

