India
oi-Purnima Acharya
Simone
Tata
Lakme:
रतन
टाटा
की
सौतेली
मां
और
नोएल
टाटा
की
मॉम
सिमोन
टाटा
का
निधन
हो
गया
है।
खबर
है
कि
आज
यानी
5
दिसंबर
2025
(शुक्रवार)
सुबह
90
साल
की
उम्र
में
उन्होंने
मुंबई
के
ब्रीच
कैंडी
अस्पताल
में
अंतिम
सांस
ली।
रतन
टाटा
की
सौतेली
मां
सिमोन
टाटा
का
हुआ
निधन
बताया
जा
रहा
है
कि
सिमोन
टाटा
पिछले
कुछ
समय
से
अस्वस्थ
चल
रही
थीं।
कुछ
समय
पहले
दुबई
के
किंग्स
हॉस्पिटल
में
उनका
इलाज
भी
चला
था।
सिमोन
टाटा
देश
की
जानी-मानी
बिजनेसवुमेन
थीं।
उनके
निधन
से
टाटा
परिवार
ही
नहीं
बल्कि
देश
के
कॉरपोरेट
जगत
में
शोक
की
लहर
दौड़
गई
है।

महिलाओं
की
जरूरतों
को
समझने
वाला
‘लैक्मे’
ब्रांड
-सिमोन
टाटा
की
मौत
की
खबर
सामने
आने
के
बाद
से
लोग
उनके
अहम
ब्यूटी
ब्रांड
लैक्मे
के
बारे
में
सर्च
कर
रहे
हैं।
आपको
बता
दें
कि
भारत
में
अगर
किसी
ब्यूटी
ब्रांड
ने
सबसे
पहले
महिलाओं
की
जरूरतों
को
सही
मायने
में
समझा
है
तो
वो
लैक्मे
ब्रांड
है।
-आज
ये
नाम
भारतीय
कॉस्मेटिक्स
इंडस्ट्री
का
सुपरब्रांड
माना
जाता
है
लेकिन
इसकी
कहानी
सिर्फ
एक
बिजनेस
जर्नी
नहीं
बल्कि
भारत
की
आर्थिक
सोच,
महिलाओं
की
जरूरतों
और
टाटा
साम्राज्य
की
दूरदृष्टि
का
अनोखा
संगम
है।
Lakme
ब्रैंड
की
शिखर
तक
पहुंचने
की
कहानी
-कम
ही
लोग
जानते
हैं
कि
लैक्मे
की
नींव
जेआरडी
टाटा,
पंडित
जवाहरलाल
नेहरू
और
फ्रांसीसी
संस्कृति
से
जुड़ी
मां
लक्ष्मी
की
प्रेरणा
से
रखी
गई
थी।
आइए
आपको
बताते
हैं
इस
दिग्गज
ब्रांड
की
रोचक
शुरुआत
और
उसके
शिखर
तक
पहुंचने
की
पूरी
कहानी।
-स्वतंत्र
भारत
की
अर्थव्यवस्था
उस
दौर
में
संघर्ष
कर
रही
थी।
उच्च
गुणवत्ता
वाले
देसी
ब्यूटी
प्रॉडक्ट्स
न
के
बराबर
थे
और
विदेशी
कॉस्मेटिक्स
पर
भारी
धनराशि
खर्च
हो
रही
थी।
-जवाहरलाल
नेहरू
को
चिंता
हुई
तो
उन्होंने
कहा-
जब
भारतीय
महिलाएं
अपनी
सुंदरता
के
लिए
विदेशी
प्रॉडक्ट्स
पर
निर्भर
हैं
तो
आखिर
क्यों
न
भारत
ही
अपने
कॉस्मेटिक्स
बनाए?
-इसी
विचार
के
साथ
जवाहरलाल
नेहरू
ने
अपने
मित्र
और
टाटा
समूह
के
चेयरमैन
जेआरडी
टाटा
से
ये
चुनौती
संभालने
को
कहा
था।
देश
में
कॉस्मेटिक्स
का
लगभग
कोई
मुकाबला
नहीं
था
और
जेआरडी
टाटा
ने
तुरंत
इसे
एक
सुनहरा
अवसर
समझा
था।
लैक्मे
की
आधिकारिक
शुरुआत
(मेड
इन
इंडिया
क्रांति)
-लैक्मे
को
TOMCO
(Tata
Oil
Mills
Company)
की
100
फीसदी
सब्सिडियरी
के
रूप
में
लॉन्च
किया
गया
था।
फ्रांस
की
दो
प्रतिष्ठित
कंपनियों-
Robert
Piguet
और
Renoir,
ने
सुगंध
और
तकनीक
पर
मार्गदर्शन
दिया
लेकिन
इक्विटी
में
कोई
हिस्सा
नहीं
था।
ऐसे
में
शुरुआत
से
ही
लैक्मे
पूरी
तरह
भारतीय
था।
-ब्रांड
के
नाम
के
सुझाव
के
लिए
टाटा
ने
अपने
फ्रांसीसी
पार्टनर्स
से
कहा
था।
उन्होंने
एक
ऐसा
नाम
चुना
जिसमें
भारतीय
और
विदेशी
दोनों
की
छाप
हो।
ऐसे
में
नाम
रखा
गया-
Lakme
(लैक्मे)
जो
पेरिस
के
मशहूर
ओपेरा
से
प्रेरित
था।
देवी
लक्ष्मी
पर
आधारित
है
कंपनी
का
नाम
-ये
ओपेरा
देवी
लक्ष्मी
पर
आधारित
था
जिन्हें
फ्रेंच
में
लक्ष्मी
(Lakme)
कहा
जाता
है।
इस
तरह
जन्म
हुआ
एक
ऐसे
ब्रांड
का,
जो
समृद्धि,
सुंदरता
और
भारतीय
पहचान
का
प्रतीक
बन
गया।
-लैक्मे
की
शुरुआत
मुंबई
के
पेद्दार
रोड
पर
एक
छोटे
से
किराए
के
ऑफिस
में
हुई
थी
लेकिन
इसकी
गुणवत्ता,
सस्ती
कीमत
और
भारतीय
त्वचा
के
अनुरूप
तैयार
फॉर्मुले
ने
इसे
तेजी
से
पॉपुलर
बना
दिया।
-साल
1960
तक
कंपनी
को
बड़े
सेटअप
की
जरूरत
पड़ने
लगी
और
उसका
स्थान
TOMCO
की
सेवरी
फैक्ट्री
में
शिफ्ट
कर
दिया
गया।
फिल्म
इंडस्ट्री
ने
भी
लैक्मे
को
झट
से
अपना
लिया।
इसे
देखते
ही
देखते
आम
महिलाओं
के
बीच
भी
भरोसे
का
ब्रांड
बना
दिया।
सिमोन
टाटा
ने
लैक्मे
को
बनाया
आइकॉनिक
ब्रांड
-साल
1961
में
कंपनी
की
कमान
सिमोन
टाटा
ने
संभाली।
स्विट्जरलैंड
में
जन्मी
सिमोन
टाटा
का
स्टाइल
सेंस
और
बिजनेस
माइंड
दोनों
कमाल
के
थे।
विदेशी
सफर
से
वह
नए
ब्यूटी
प्रॉडक्ट्स
के
सैंपल
लाती
थीं,
उन्हें
भारतीय
जरूरतों
के
मुताबिक
डेवलप
करवाती
थीं
और
इस
तरह
लैक्मे
की
क्वालिटी
लगातार
बेहतर
होती
चली
गई।
-साल
1982
में
सिमोन
टाटा
चेयरपर्सन
बनी
थीं
और
उनके
नेतृत्व
में
लैक्मे
देश
का
सबसे
बड़ा
और
सबसे
भरोसेमंद
कॉस्मेटिक्स
ब्रांड
बन
गया।
लैक्मे
की
पॉपुलैरिटी
सिर्फ
प्रॉडक्ट
क्वालिटी
से
नहीं
बढ़ी
बल्कि
उसकी
शानदार
मार्केटिंग
से
भी
बढ़ी।
रेखा,
हेमा
मालिनी,
जया
प्रदा
जैसी
एक्ट्रेसेस
लैक्मे
के
विज्ञापन
चेहरों
में
शामिल
थीं।
-ब्रांड
की
पहली
मॉडल
श्यामोली
वर्मा
थीं,
जिन्होंने
80
के
दशक
में
लैक्मे
को
नया
आयाम
दिया
था।
डिस्ट्रीब्यूशन
की
ताकत
इतनी
व्यापक
थी
कि
हर
वह
कस्बा
(20,000+
आबादी)
जहां
मार्केट
था,
वहां
लैक्मे
भी
था।
-1980
में
कंपनी
ने
पहला
लैक्मे
ब्यूटी
सैलून
खोला
और
प्रोफेशनल
ब्यूटी
सर्विसेज
में
भी
उतर
गई।
महिलाओं
के
बाद
पुरुषों
के
प्रॉडक्ट्स
की
रेंज
लॉन्च
किए
गए,
जो
बेहद
सफल
रहे।
लैक्मे
कब
गई
HUL
के
पास?
साल
1996
में
टाटा
और
हिंदुस्तान
यूनिलीवर
के
बीच
50:50
साझेदारी
हुई।
साल
1998
में
पूरी
हिस्सेदारी
HUL
को
सौंप
दी
गई
थी।
टाटा
समूह
ने
माना
कि
यूनिलीवर
ही
इस
ब्रांड
को
भविष्य
में
और
ऊंचाइयों
पर
ले
जा
सकता
है,
जो
बाद
में
सच
भी
साबित
हुआ।
70
से
भी
ज्यादा
देशों
में
लैक्मे
का
कारोबार
आज
लैक्मे
प्रॉडक्ट
की
रेंज
100
रुपये
से
शुरू
होती
है।
इसके
लगभग
300
प्रॉडक्ट्स
हैं
और
70
से
ज्यादा
देशों
में
बिक
रहे
हैं।
आज
लैक्मे
का
6
माह
का
ब्यूटी
कोर्स
भी
है
जो
कि
एक
डिप्लोमा
कोर्स
है।
गरीब
लड़कियों
के
लिए
स्कॉलरशिप
प्रोग्राम
और
स्टार्टअप
शुरू
करने
में
मदद
की
भी
पेशकश
की
जा
रही
है।
लैक्मे
फैशन
वीक,
लैक्मे
शोज
जैसे
ईवेंट्स
भी
आयोजित
किए
जाते
हैं।
लैक्मे
की
कुल
नेटवर्थ
बिक्री
और
नई
कंपनी
साल
1996
में
टाटा
ने
Lakme
को
HUL
को
बेच
दिया
और
इस
पैसे
से
सिमोन
टाटा
ने
ट्रेंट
(Trent)
कंपनी
बनाई
जो
वेस्टसाइड
(Westside)
जैसे
रिटेल
ब्रांड
चलाती
है।
ट्रेंट
की
टोटल
वैल्यूएशन
-इकोनॉमिक
टाइम्स
के
अनुसार
तब
तक
ट्रेंट
(जिसमें
Lakme
की
बिक्री
से
मिले
पैसे
लगे
थे)
का
मार्केट
कैप
1
लाख
करोड़
रुपये
(लगभग
$12
बिलियन)
तक
पहुंच
गया
था
जो
दर्शाता
है
कि
Lakme
की
विरासत
आज
भी
बहुत
बड़ी
है।
-लैक्मे
का
टर्नओवर
सीधे
तौर
पर
एक
नंबर
में
बताना
मुश्किल
है
क्योंकि
ये
हिंदुस्तान
यूनिलीवर
(HUL)
का
एक
ब्रांड
है
और
इसके
लिए
लैक्मे
लीवर
प्राइवेट
लिमिटेड
(Lakme
Lever
Pvt.
Ltd.)
की
रिपोर्ट
देखी
जाती
है,
जिसके
अनुसार
वित्त
वर्ष
2023
में
इसका
राजस्व
बढ़कर
328
करोड़
रुपये
हो
गया
था।
-इसमें
19.8
फीसदी
की
बढ़त
दर्ज
की
गई
थी
जो
मुख्य
रूप
से
सैलून
कारोबार
में
सुधार
के
कारण
थी।
वहीं
वित्त
वर्ष
2024
के
लिए
अनुमानित
राजस्व
रेंज
100
करोड़
से
500
करोड़
रुपये
के
बीच
बताई
गई
है।
-

19 Minute Video को लेकर Sweet Zannat के बाद अब Vikas Divyakirti को क्यों किया जा रहा Viral? जानें सच
-

मां के बाद अब पिता भी चले गए, अकेली पड़ गईं बांसुरी स्वराज, 41 की उम्र में भी क्यों नहीं की अब तक शादी?
-

Delhi MCD By-Election Result 2025: दिल्ली में 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे जारी, किसने किस सीट पर मारी बाजी
-

IND vs SA: विराट कोहली-रुतुराज गायकवाड़ के शतक गए बेकार, साउथ अफ्रीका ने जबड़े से छीन ली जीत
-

सुषमा स्वराज के पति और BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, रह चुके हैं मिजोरम के राज्यपाल
-

‘पैसे चाहिए तुझे’, धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करते हुए सनी देओल ने की ऐसी हरकत, बौखलाए एक्टर, फिर जो किया
-

Swaraj Kaushal Caste: किस जाति के थे सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल? परिवार में कौन-कौन? पढ़ें सफरनामा
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 Dec: कल का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
-

‘हेमा मालिनी ने औरत होकर मेरे साथ जो किया’, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का शॉकिंग बयान, सामने आया सच
-

Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना की नवंबर-दिसंबर की किस्त कब मिलेगी? क्या एक साथ ट्रांसफर होंगे 3000 रु
-

Dream11 की धांसू वापसी, क्या फिर से फैंस होंगे मालामाल? लाखों कमाने का मौका लौटा!
-

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा, सनी-बॉबी को मिला ‘0’, किसको सौंप दी सारी जमीन?
-

Swaraj Kaushal Death Reason: किस वजह से हुई सुषमा स्वराज के पति कौशल स्वराज का निधन? एम्स ले जाते ही टूटी सांस
-

Dharmendra की मौत के 9 दिन बाद परिवार ने लिया ये बड़ा फैसला, अस्थियां लेकर ये कहां पहुंचे सनी देओल?
-

बेटे सनी देओल के लिए इस एक्ट्रेस के दरवाजे पर पहुंच गए थे धर्मेंद्र, देने लगे मुंह मांगी कीमत, फिर जो हुआ

