मलबे के ढेर में तब्दील हुई 5-मंजिला इमारत के नीचे सांसों की तलाश जारी है. दिल दहला देने वाले सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 को जिंदा बाहर निकाला गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई. NDRF और राहत टीमें मलबे में दबी हर एक जिंदगी को बचाने के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं. साउथ कैंपस के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब 5 मंजिला बॉयज पीजी हॉस्टल डेज की इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. सीएम रेखा गुप्ता भी घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची.
इमारत के बेसमेंट में चल रहा मरम्मत और निर्माण कार्य इस पूरे हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय मेयर रेखा गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने व जांच के निर्देश दिए.
September 6, 202623:42 IST
सत्या निकेतन हादसा: मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
सत्या निकेतन में हुई गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर निरीक्षण और प्रारंभिक आकलन के आधार पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
September 6, 202623:37 IST
सत्य निकेतन त्रासदी का असर: श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने रद्द की क्लास, PG बंद होने पर क्लासरूम बने छात्रों का आशियाना
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने सत्य निकेतन हादसे के बाद कल कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है. हादसे के कारण क्षेत्र के कई पीजी (PG) बंद होने से छात्रों में असुरक्षा और बेघर होने का डर पैदा हो गया है. इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रभावित छात्रों को अपने क्लासरूम्स में अस्थायी रूप से ठहरने और आश्रय की व्यवस्था की है.
September 6, 202623:01 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: सत्य निकेतन हादसा में इमारत के मालिक पर किन धाराओं में हुआ मुकदमा?
धारा 105 BNS: गैर-इरादतन हत्या के लिए दंड (Punishment for Culpable Homicide)यह धारा गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) के लिए सजा का प्रावधान करती है, जो हत्या (Murder) की श्रेणी में नहीं आती। (यह पहले IPC की धारा 304 थी
धारा 125(a) BNS: दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना और चोट पहुँचाना (Act Endangering Life & Causing Hurt)यह धारा उतावलेपन या लापरवाही से किए गए ऐसे कार्यों से संबंधित है जिससे दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ती है
धारा 290 BNS: इमारतों के निर्माण या मरम्मत में लापरवाही (Negligent Conduct with Respect to Buildings)यह धारा किसी इमारत को गिराने, मरम्मत करने या बनाने के दौरान बरती गई लापरवाही से संबंधित है।
September 6, 202622:00 IST
सत्य निकेतन हादसा: मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ चार, गुनहगार मकान मालिक आनंद बंसल की तलाश में छापेमारी तेज
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 4 हो गया है, जबकि राहत और बचाव टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. मलबे में दबे दो और लोगों के दम तोड़ने के बाद इलाके में मातम और आक्रोश फैल गया है. इस बीच, पुलिस और प्रशासन ने हादसे के असली जिम्मेदार यानी जर्जर इमारत के मालिक के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. हादसे के बाद से ही फरार चल रहे मकान मालिक आनंद बंसल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं. प्रशासन का साफ कहना है कि अवैध निर्माण और लापरवाही बरतने वाले गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा.
September 6, 202621:36 IST
सत्य निकेतन हादसा: एबीवीपी का एमसीडी दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन
साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में दिल्ली यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस के पास एक 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत गिर गई. लड़कों के हॉस्टल वाली इस जर्जर इमारत के ढहने से 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि कई मलबे में दब गए. इस दर्दनाक हादसे और लापरवाही के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एमसीडी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की.
VIDEO | South Delhi building collapse: ABVP members stage protest outside MCD office.
An around 50-year-old five-storey building housing a boys’ hostel in a congested bylane in Satya Niketan near Delhi University’s South Campus collapsed on Sunday afternoon, leaving three… pic.twitter.com/RuzoeYdIdT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
September 6, 202621:33 IST
सत्य निकेतन हादसा: पीड़ित के दोस्त अनमोल यादव ने बयां किया खौफनाक मंजर
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे पर पीड़ित नीरज पावा के दोस्त अनमोल यादव ने आपबीती साझा की. उन्होंने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि उनका दोस्त ऊपर मलबे में फंसा हुआ है. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और इंतजार के बाद नीरज को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.
September 6, 202621:03 IST
सत्य निकेतन हादसा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया गहरा दुख
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. पीयूष गोयल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें.
September 6, 202620:34 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: सत्य निकेतन हादसा: रेस्क्यू अपडेट, 3 की मौत और 6 घायल
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे का नया आधिकारिक अपडेट सामने आया है. मलबे से अब तक कुल 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है और 6 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में छात्र युवराज, एक मजदूर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. घायलों में 4 छात्र और 2 मजदूर हैं. एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती छात्र अभिषेक, नीरज और आदित्य की हालत स्थिर है जबकि एक छात्र आरआर अस्पताल में भर्ती है. वहीं, घायल मजदूर असगर अली (एम्स) और अयान (सफदरजंग अस्पताल) में उपचाराधीन हैं.
September 6, 202620:09 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘PG में 40-40 छात्र रहने को मजबूर…’: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: सत्य निकेतन इमारत हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है. उन्होंने NDRF और राहत टीमों से मलबे में फंसे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की. राहुल गांधी ने हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “कॉलेजों में अच्छे हॉस्टलों की कमी के कारण छात्र पीजी में अमानवीय स्थितियों में 40-40 की संख्या में रहने को मजबूर हैं. छात्रों का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा है, अब यह जानलेवा बन चुका है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं.
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं।
मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर संभव प्रयास करके हर एक छात्र तक पहुँचें, घायलों को… https://t.co/uQi7H8HPra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2026
September 6, 202620:04 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, होगी सख्त जांच.. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सत्य निकेतन हादसे के बाद चेतावनी
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: सत्य निकेतन इमारत हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया है. दुर्घटनास्थल और स्थिति का जायजा लेने के बाद सीएम ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू और राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया था ताकि मलबे में फंसे लोगों की जान बचाई जा सके. 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है.” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त चेतावनी देते हुए आश्वासन दिया कि पुरानी बिल्डिंग की खस्ताहाली और इस लापरवाही के पीछे जो भी जिम्मेदार होंगे, उनकी निष्पक्ष जांच की जाएगी. सिस्टम में किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा.
September 6, 202619:52 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: सत्य निकेतन पीजी हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत की पुष्टि, 11 को बचाया गया सुरक्षित, पीएम ने जताया दुख
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही 5 मंजिला इमारत के मलबे में लोगों को निकालने का काम जारी है. दिल दहला देने वाले इस हादसे में अब तक 3 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि NDRF और बचाव दल ने 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है. मलबे में फंसे अन्य छात्रों को बचाने के लिए रात-दिन राहत कार्य चलाया जा रहा है.
September 6, 202619:19 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘सिर्फ अफसोस जताने से काम नहीं चलेगा’: आप सांसद संजय सिंह ने सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार को घेरा
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: सत्य निकेतन इमारत हादसे पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से यह हादसा हुआ, जिसमें ज्यादातर छात्र प्रभावित हुए हैं. संजय सिंह ने दिल्ली और केंद्र सरकार से मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली में खतरे के दायरे में आने वाली ऐसी इमारतों पर तुरंत सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो आगे भी ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहेंगे.
September 6, 202619:17 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: NDRF ने चलाया गैस कटर, मलबे का लोहे का जाल काटकर निकाले जा रहे छात्र
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के मलबे से जिंदगी बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें दिन-रात जुटी हैं. मलबे के बीच लोहे के जाल और भारी-भरकम मेटल रॉड्स बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रहे थे. NDRF और राहत कर्मियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मेटल रॉड्स को काटा और मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचने का रास्ता बनाया. इस जांबाजी से मलबे में दबे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया में तेजी आई है.
September 6, 202619:12 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: इलाज में न हो कोई कमी… जेपी नड्डा ने संभाली कमान, सत्य निकेतन हादसे के घायलों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: सत्य निकेतन इमारत हादसे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया. जेपी नड्डा ने AIIMS निदेशक और केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मलबे से निकाले गए घायलों के इलाज और आपातकालीन सहायता में कोई कमी न रखी जाए.
September 6, 202618:33 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: कुछ बच्चों को सुरक्षित निकाला… सत्य निकेतन हादसे पर बोले मेयर प्रवेश वाही, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं. मलबे में से कुछ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए मलबे में दबी अन्य जिंदगियों को भी सकुशल बचा लिया जाएगा. दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.
VIDEO | Delhi: Building collapses near Satya Niketan; rescue operation underway. Delhi Mayor Pravesh Wahi says, “Some children have been rescued alive, and the NDRF team is currently working at the site. Everyone is involved in the rescue operation. I hope more lives can be… pic.twitter.com/SSWtXRcZH1
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2026
September 6, 202618:27 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘पहले दिल्ली, फिर कोई और काम…’: सत्य निकेतन PG हादसे के बाद अमित शाह ने रद्द किया गोवा का बड़ा कार्यक्रम
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर दिया है. अमित शाह को आज गोवा के चिंबल में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय भवन का उद्घाटन करना था. राजधानी में हादसे के बाद उन्होंने तुरंत अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिल्ली रेस्क्यू ऑपरेशन की सीधी निगरानी में जुट गए.
September 6, 202618:21 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़… सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी पर बरसे सौरव भारद्वाज
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के छात्रों का पीजी हॉस्टल था, जहां मलबे में 30 से 40 छात्रों के दबे होने की आशंका है. एमसीडी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि ऑडिट के नाम पर कारोबारियों और अस्पतालों से करोड़ों की लूट होगी, लेकिन जमीनी हालात कभी नहीं बदलेंगे.
September 6, 202618:17 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: सत्य निकेतन हादसे पर अमित शाह की नजर, सीएम, सीपी और NDRF चीफ को तुरंत फोन, युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और NDRF के महानिदेशक से बात कर स्थिति की समीक्षा की. अमित शाह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और NDRF मिलकर तेज गति से राहत कार्य चला रहे हैं. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.
September 6, 202618:14 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘हर जिंदगी बचाना पहली प्राथमिकता’, सत्य निकेतन हादसे पर बोले कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, दिल्ली सरकार का सख्त रुख
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: आरके पुरम के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे पर दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें मौके पर मुस्तैदी से जुटी हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं. सुरक्षा के लिहाज से पास की इमारत को खाली करा लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस वक्त हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और राहत पहुंचाना है, स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है.
September 6, 202618:06 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: स्पॉट पर पहुंची रेखा गुप्ता… अफसरों से ले रही सत्य निकेतन हादसे पर अपडेट
दिल्ली पीजी हादसा लाइव अपडेट: सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई हैं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जारी राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया. सीएम ने अधिकारियों को मलबे में फंसे हर एक व्यक्ति को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को त्वरित इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए. वो घटनास्थल से बाजू वाली इमारत पर चढ़कर रेस्क्यू ऑपरेशन देखती नजर आई.

