Last Updated:
Salary & Bonus : एनसीपीए के कर्मचारियों को सैलरी इंक्रीमेंट और बोनस का तोहफा दिया गया है. कर्मचारी संघ के साथ हुए समझौते के हर महीने 7,200 रुपये से ज्यादा इंक्रीमेंट और हर साल 50 हजार के बोनस पर सहमति बनी है. यह सहमति चार साल के लिए लागू की गई है.
एनसीपीए कर्मचारियों को चार साल तक इंक्रीमेंट का फायदा मिलेगा.
नई दिल्ली. नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से ही पहले ही शानदार बोनस का तोहफा मिल गया है. अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ ने NCPA के कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण वेतन समझौता किया है. इस समझौते के तहत NCPA के सभी कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 7,250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा कर्मचारियों को हर साल 50,000 रुपये का बोनस भी मिलेगा.
इस समझौते की अवधि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 तक चार साल के लिए होगी. भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया कि NCPA प्रबंधन और कामगार संगठन के बीच यह तीसरा वेतनवृद्धि समझौता है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ ने अपनी संगठनात्मक ताकत के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन और हितों के लिए लगातार प्रयास किए हैं और यह समझौता उन्हीं प्रयासों का महत्वपूर्ण सफलता है.
एनसीपीए कर्मचारियों के वेतन वृिद्ध के लिए समझौता किया गया है.
लेबर यूनियन भी समझौते में शामिल
संगठन के मुताबिक, मुंबई लेबर यूनियन के सदस्यों के भी संगठन में शामिल होने का दावा किया गया है. इससे पहले NCPA में मुंबई लेबर यूनियन बहुसंख्यक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन थी. अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ का दावा है कि संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी काम करते हुए मुंबई लेबर यूनियन के पूरे सदस्य वर्ग को अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के साथ जोड़ा गया है. संगठन के अनुसार, इसके बाद औद्योगिक न्यायालय में चली कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ NCPA में सबसे बड़ी और एकमात्र प्रमाणित कामगार यूनियन के रूप में सामने आई है.
एनसीपीए को मिली ज्यादा ताकत
संघ का कहना है कि इस संगठनात्मक सफलता से NCPA के कर्मचारियों के अधिकारों और मांगों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने की ताकत मिली है. वेतन समझौते के हस्ताक्षर समारोह में NCPA की ओर से अध्यक्ष संटूक, निदेशक फ्रेडी तलाठी, तकनीकी निदेशक काळे और मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक व्हिन्सेंट डिसूजा उपस्थित रहे. वहीं अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की ओर से महासचिवरी साई साटे, उपाध्यक्ष प्रशांत वर्तक सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.
क्या है इस समझौते का मकसद
रविंद्र चव्हाण ने कहा कि कामगारों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के प्रयासों को मिली यह सफलता कर्मचारियों की एकजुटता, संगठनात्मक ताकत और न्यायसंगत मांगों के लिए किए गए संघर्ष की जीत है. उन्होंने कहा कि संघ के नेतृत्व में NCPA कर्मचारियों को मिली यह वेतनवृद्धि भविष्य में बेहतर सेवा-सुविधाओं और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. इससे कर्मचारियों में भी अपना पूर्ण योगदान देने की भावना जागृत होगी.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें

