Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, September 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE Ashwini Vaishnaw: एआई को अपनाने में हमने देर नहीं की, स्‍टार्टअप के काम से खुश: अश्व‍िनी वैष्‍णव
Hindi News

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE Ashwini Vaishnaw: एआई को अपनाने में हमने देर नहीं की, स्‍टार्टअप के काम से खुश: अश्व‍िनी वैष्‍णव

HawkNewsBy HawkNewsApril 9, 2025No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में दूसरे दिन के सत्र की शुरुआत भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई. इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर, चीन के साथ सीमा विवाद से लेकर 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बात की.न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट 2025 में दूसरे दिन के सत्र की शुरुआत भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई. इस दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर, चीन के साथ सीमा विवाद से लेकर 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बात की. शाम को केंद्रीय मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव आए और उन्‍होंने एआई समेत कई मुद्दों पर बात की. वैष्‍णव ने कहा, सितंबर तक भारत की पहली चिप बनकर तैयार हो जाएगी. कई स्‍टार्टअप इस पर काम कर रहे हैं. एआई को अपनाने में हमने देर नहीं की है और एआई के इस्‍तेमाल के मामले में हम दुन‍िया के शीर्ष देशों की ल‍िस्‍ट में है. उन्‍होंने कहा क‍ि अन्‍य देशों की तुलना में भारत में अपार प्रत‍िभा है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बारी आई. उन्‍होंने वक्‍फ बिल समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी. साफ कहा क‍ि नए वक्‍फ कानून से मुसलमानों को फायदा होगा. कलावा पहनने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, क‍िसी की निजी जिंदगी में कौन कैसे रहना चाहता है, ये उसका अपना फैसला है. चिराग पासवान से जब पूछा गया क‍ि बिहार चुनाव में उनकी पार्टी को क‍ितनी सीटें मिलने जा रही हैं, तो इस पर चिराग ने कहा, बिहार में सीट बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि, उन्होंने एनडीए नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों को सीटों का सम्मानजनक और उचित हिस्सा दिया जाएगा. एनडीए ब्लॉक के भीतर एकजुटता की बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, हमें नेतृत्व और गठबंधन पर भरोसा है. जब समय आएगा, तो सभी को उनका हक मिलेगा.

इस समिट के पहले दिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नए वक्फ कानून, आतंकवाद-नक्सलवाद की चुनौतियों के साथ-साथ भारत की विकास गाथा पर अपनी बात रखी. वहीं आज के सत्र में गृह मंत्री अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति पर बात करेंगे.

आज के सत्र में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी सांसद चिराग पासवान भी शामिल होंगे. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सबकी नजरें इन पर जरूर टिकी रहेंगी. वहीं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी आज भारतीय न्यायपालिका को लेकर अपनी बात रखेंगे.

इसके अलावा भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की नब्ज से लेकर टैरिफ नीतियों में बदलाव तक, अब तक की चर्चाओं में कई अहम मुद्दे शामिल रहे हैं. दूसरे दिन उभरते भारत के भविष्य को आकार देने वाली बातचीत के बारे में और अधिक जानकारी के लिए बने रहें.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live:वंदे भारत को सुव‍िधा और सुरक्षा के ल‍िहाज से डिजाइन क‍िया गया- वैष्‍णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है. कवच से दुर्घटनाओं में कमी आई है और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार चाहती है कि रेलवे भारत के मध्यम और निम्न सामाजिक आर्थिक वर्गों के लिए अधिक सुलभ हो.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live:इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्‍यूफैक्‍चर‍िंग दे रहा 25 लाख मह‍िलाओं को नौकरी- वैष्‍णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्‍यूफैक्‍चर‍िंग सेक्‍टर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं सहित 25 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है. इससे उनकी ताकत बढ़ी है.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live: समय रैना के शो में बयानबाजी पर क्‍या बोले अश्व‍िनी वैष्‍णव

कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स को यह समझना चाहिए कि हम सभी एक सोशल लाइफ जी रहे हैं. समाज पर इनका असर पड़ता है.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live:लड़क‍ियों का कॉन्‍फ‍िडेंस बढ़ाने के ल‍िए खेल जरूरी-अभ‍िनव बिंद्रा

ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने कहा कि लड़कियों का कॉन्‍फ‍िडेंस बढ़ाने के ल‍िए खेल जरूरी हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि खेलों को मुख्यधारा में लाने की जरूरत है और अब तक इनका विकास चुपके से हुआ है. खेल सेहत के लिए आवश्यक है जो भारत और इसकी इकोनॉमिक प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी को मजबूत करने के लिए जरूरी है.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live:राहुल गांधी को जात‍ि के बारे में कोई आइड‍िया नहीं- संजय झा

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा क‍ि अगर एनडीए-जेडी(यू) गठबंधन आगामी चुनाव जीतता है तो नीतीश कुमार अगले पांच साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्‍होंने कहा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाति या जाति आधारित जनगणना के बारे में कोई आइड‍िया नहीं.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live:संव‍िधान में जब सेक्‍लुरिज्‍म को शामिल क‍िया तब कौन जेपीसी बनी थी?

सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि वक्‍फ बोर्ड कानून को लेकर तमाम बातें कही जा रही हैं. लेकिन 1976 में इमरजेंसी के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना में “धर्मनिरपेक्ष” और “समाजवादी” शब्दों को बिना क‍िसी चर्चा के, बिना क‍िसी जेपीसी के शामिल कर लिया गया. तब कौन सी जेपीसी बनाई गई थी.

Highlight Pin Rising Bharat Summit 2025 Live: ट्रंप का टैर‍िफ भारत के ल‍िए बड़ा मौका: दीपांशु मोहन

अर्थशास्त्री गुरुचरण दास ने बताया कि भारत में औद्योगिक क्रांति नहीं हुई है और भारत के विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट बेस की जरूरत है. सेंटर फॉर न्यू इकोनॉमिक्स स्टडीज के निदेशक दीपांशु मोहन ने कहा, अमेरिका ने जो टैर‍िफ लगाया है, वह भारत का पूर्वी एश‍ियाई देशों को एक बार फ‍िर जोड़ने का मौका देता है.

Rising Bharat Summit 2025 Live: सुनीता विलियम्स के स्‍पेसक्राफ्ट में थी गड़बड़ी: स्‍कॉट केली

राइजिंग भारत समिट 2025 लाइव अपडेट: नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की. उन्‍होंने कहा, शुरुआत में जून 2024 में आठ दिवसीय मिशन के रूप में योजना बनाई गई थी, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में महत्वपूर्ण तकनीकी समस्याओं के कारण उनका प्रवास 286 दिनों तक बढ़ा दिया गया. क्‍याेंक‍ि सुनीता विलियम्स के स्‍पेसक्राफ्ट में गंभीर गड़बड़ी थी.

Rising Bharat Summit 2025 Live: इतिहासकार संपत ने टीपू जयंती मनाने पर सवाल उठाए

राइजिंग भारत समिट 2025 लाइव अपडेट: इतिहासकार विक्रम संपत ने टीपू जयंती मनाने पर सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा, सच को वैसा नहीं बताया गया जैसा वह है. विक्रम संपत ने उस घटना की ओर इशारा किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि टीपू सुल्तान ने मेलुकोटे पर हमला किया था और लगभग 700 अयंगर ब्राह्मणों को मार डाला था. संभवतः अंग्रेजों या मैसूर के वोडेयार राजवंश के प्रति उनकी कथित निष्ठा थी इसल‍िए ऐसा क‍िया था.

Rising Bharat Summit 2025 Live: जीएसटी देश के इतिहास में निर्णायक फैसला: डीटीडीसी के सीईओ चक्रवर्ती

डीटीडीसी के सीईओ अभिषेक चक्रवर्ती ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन को भारत के आर्थिक ढांचे के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि पहले इन्वेंट्री का ढेर लगना आम बात थी और इससे क्‍वाल‍िटी प्रभावित होती थी, लेकिन जीएसटी और सड़क, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सुधारों ने बड़े बदलाव किए हैं.

Rising Bharat Summit 2025 Live: बिहार में सीट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं: चिराग पासवान

राइजिंग भारत समिट 2025 लाइव अपडेट: लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि, उन्होंने एनडीए नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों को सीटों का सम्मानजनक और उचित हिस्सा दिया जाएगा. एनडीए ब्लॉक के भीतर एकजुटता की बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, हमें नेतृत्व और गठबंधन पर भरोसा है. जब समय आएगा, तो सभी को उनका हक मिलेगा.

Rising Bharat Summit 2025 Live: भारत की डिजिटल व्यवस्था सिलिकॉन वैली से भी कहीं आगे- राइजिंग भारत समिट में विवेक वाधवा

राइजिंग भारत समिट 2025 में मशहूर टेक्नोलॉजिस्ट, लेखक और Vionix Biosciences के सीईओ विवेक वाधवा ने भारत की डिजिटल ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर अब सिर्फ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा, बल्कि नेतृत्व कर रहा है. आज भारत की डिजिटल व्यवस्था सिलिकॉन वैली से भी कहीं आगे निकल चुकी है.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: जेवर एयरपोर्ट कैसे बनेगा गेमचेंजर? नोएडा अथॉरिटी की श्री लक्ष्मी ने बताया

राइजिंग भारत समिट 2025 में नोएडा अथॉरिटी की अधिकारी श्री लक्ष्मी ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘एनसीआर को मिलने वाला एयरपोर्ट क्षेत्र की भीड़ को कम करेगा और आईटी, रियल एस्टेट व उद्योगों में निवेश बढ़ाएगा.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘जेवर एयरपोर्ट से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी. यह निवेश आकर्षित करेगा और नोएडा तथा उसके आस-पास के क्षेत्रों में विकास को गति देगा.’

शहरी नियोजन और भविष्य के लिए तैयार शहरों पर बात करते हुए वचानी ने कहा, ‘अमेरिका का विकास उपनगरों के विस्तार से संभव हुआ. आज पूरी दुनिया 15-मिनट सिटी मॉडल की ओर बढ़ रही है, जहां स्कूल, काम, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन जैसी ज़रूरतें 15 मिनट के दायरे में पूरी हो सकें.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘जेवर एयरपोर्ट इस दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगा और पूरे एनसीआर क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: ‘मैं अंग्रेजों की फौज में होता…’ राइजिंग भारत समिट में रणदीप हुडा ने क्यों कहा ऐसा?

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने राइजिंग भारत समिट 2025 में अपने बेबाक जवाबों से सभी को चौंका दिया. जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि अगर वे ब्रिटिश राज के दौरान होते, तो किस राजनीतिक पार्टी से जुड़ते, तो उन्होंने बेहद अनोखा और अप्रत्याशित उत्तर दिया.

रणदीप हुड्डा ने कहा, ‘मैं उस समय था ही नहीं, तो मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ता. लेकिन अगर आप पूछ रहे हैं, तो मैं ब्रिटिश फोर्सेज में शामिल होता.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: चांद पर कोई भारतीय कब तक रखेगा कदम? मंत्री जितेंद्र सिंह ने बता दी तारीख

देश के अंतरिक्ष क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राइजिंग भारत समिट 2025 में कहा कि भारत 2040 तक एक भारतीय को चंद्रमा पर उतारने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 2035 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा.

डॉ. सिंह ने कहा, ‘भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है. चंद्रयान और गगनयान मिशन के बाद हमारा अगला बड़ा लक्ष्य यही है कि 2040 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर कदम रखे.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: भारत का बंटवारा इतिहास की सबसे बड़ी भूल- राइजिंग भारत समिट में बोले जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट में बोलते हुए 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन को ‘दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी भूल’ करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा एक ऐसी ऐतिहासिक चूक थी, जिसकी कीमत देश ने दशकों तक चुकाई है और आज भी चुका रहा है.

जितेंद्र सिंह ने यहां कहा, ‘भारत का विभाजन केवल एक भूगोलिक बंटवारा नहीं था, बल्कि यह एक सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक चोट थी, जो आज भी हमारे समाज की चेतना में गूंजती है.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: ElevenLabs के सिद्धार्थ ने वॉयस क्लोनिंग को लेकर बढ़ती चिंता पर दिया जवाब

वॉयस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से उभरते ElevenLabs के Go-to-Market इंडिया लीड सिद्धार्थ श्रीनिवासन ने वॉयस क्लोनिंग को लेकर बढ़ती प्राइवेसी चिंताओं पर प्रतिक्रिया दी है. न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट में श्रीनिवासन ने कहा, ‘जब बात प्राइवेसी और सहमति की आती है, तो हमारे पास एक स्पष्ट फ्रेमवर्क और प्रक्रिया पहले से मौजूद है.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: क्या जजों को भी घोषित करनी चाहिए अपनी संपत्ति? पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने क्या दिया जवाब

राइजिंग भारत समिट में पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक अहम सवाल पर अपनी राय रखते हुए कहा कि क्या न्यायाधीशों की संपत्ति की घोषणा सार्वजनिक की जानी चाहिए, यह पूरी तरह से उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘सभी न्यायाधीश भारत के नागरिक हैं. इसे (संपत्ति का ब्योरा) वेबसाइट पर डाला जाए या नहीं, यह निर्णय न्यायाधीशों पर ही छोड़ देना चाहिए.’ चंद्रचूड़ ने यह भी कहा कि जजों और वकीलों की आय में काफी विविधता हो सकती है, इसलिए इस मुद्दे पर कोई एकरूप नीति लागू करना व्यावहारिक नहीं होगा.

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: न्यायपालिका में महिलाओं के समान अवसर पर क्या बोले जस्टिस चंद्रचूड़

राइजिंग भारत समिट में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायपालिका में महिलाओं के लिए समान अवसर की आवश्यकता पर विचार रखते हुए कहा कि यह मसला केवल कानून के पेशे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध समाज के व्यापक ढांचे से है. उन्होंने कहा, ‘महिलाओं के लिए न्यायपालिका में समान स्तर के अवसर बनाना सिर्फ कानूनी व्यवस्था की बात नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक संदर्भ से जुड़ा हुआ विषय है.’

RISING BHARAT SUMMIT 2025 LIVE: समाज की सेवा के लिए हैं कानून… राइजिंग भारत समिट में बोले पूर्व CJI चंद्रचूड़

राइजिंग भारत समिट 2025 के दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय न्याय व्यवस्था पर अपनी बात रखी. जस्टिस चंद्रचूड़ ने यहां तेजी से न्याय, युवाओं की भूमिका और न्यायिक सुधारों पर जोर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGoogle Lens से फोटो चेंज! फर्जी ड्राइवर और राइडर बन UBER को लगाया चूना, आधार कार्ड-ड्राइविंग लाइसेंस से खेल – noida news google lens fraud with uber by booking ride with fake documents
Next Article ‘एक कुर्ता, दो दीवानी’, सरोजिनी मार्केट में शॉपिंग वॉर का Video वायरल, दो महिलाओं में जबरदस्त हाथापाई | Delhi Sarojini Market Fight Video Viral on social media women fight in Sarojini Market news in hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Vellanki Simhadri Case: शिवा साइनाइड, रियल एस्टेट में डूबा पैसा, फिर शुरू हुआ किस्मत चमकाने का खौफनाक खेल, और 10 कत्ल

September 19, 2026

विसर्जन के बाद कचरे में नहीं, बच्चों की पढ़ाई में काम आया POP |Ganesh Chaturthi

September 19, 2026

IIT का छात्र ChatGPT से एग्जाम में कर रहा था चिटिंग! पकड़ा गया तो उठाया खौफनाक कदम, पूरी कहानी चौंका देगी | IIT Bombay Student Death after chatgpt cheating allegation during exam full story

September 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,835)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Vellanki Simhadri Case: शिवा साइनाइड, रियल एस्टेट में डूबा पैसा, फिर शुरू हुआ किस्मत चमकाने का खौफनाक खेल, और 10 कत्ल

September 19, 2026

विसर्जन के बाद कचरे में नहीं, बच्चों की पढ़ाई में काम आया POP |Ganesh Chaturthi

September 19, 2026

IIT का छात्र ChatGPT से एग्जाम में कर रहा था चिटिंग! पकड़ा गया तो उठाया खौफनाक कदम, पूरी कहानी चौंका देगी | IIT Bombay Student Death after chatgpt cheating allegation during exam full story

September 19, 2026

DUSU Election Results 2026 LIVE: दोपहर 1 बजे तक आ सकते हैं डूसू चुनाव के नतीजे, सिर्फ यहां चेक करें पल-पल के अपडेट्स

September 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Vellanki Simhadri Case: शिवा साइनाइड, रियल एस्टेट में डूबा पैसा, फिर शुरू हुआ किस्मत चमकाने का खौफनाक खेल, और 10 कत्ल

September 19, 2026

विसर्जन के बाद कचरे में नहीं, बच्चों की पढ़ाई में काम आया POP |Ganesh Chaturthi

September 19, 2026

IIT का छात्र ChatGPT से एग्जाम में कर रहा था चिटिंग! पकड़ा गया तो उठाया खौफनाक कदम, पूरी कहानी चौंका देगी | IIT Bombay Student Death after chatgpt cheating allegation during exam full story

September 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.