बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ओम प्रकाश की हत्या हो गई है। यह घटना बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में रविवार शाम को हुई। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने ही उनकी हत्या की है। पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पत्नी ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
पत्नी ने फोन कर पुलिस को दी सूचना
68 साल के ओम प्रकाश अपनी रिटायरमेंट के बाद बेंगलुरु में अपने घर में रह रहे थे। उनकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। कहा जा रहा है कि मानसिक संतुलन खो चुकी पत्नी ने रविवार शाम को ओम प्रकाश की हत्या कर दी और फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में इस घटना का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है।

