Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Reservation Hatao Andolan| Harsh Dubey video: ‘आरक्षण की वजह से मेरा NEET में सेलेक्‍शन नहीं हो पाया’, कौन हैं हर्ष दुबे, जिनका वीडियो हो गया Viral
Hindi News

Reservation Hatao Andolan| Harsh Dubey video: ‘आरक्षण की वजह से मेरा NEET में सेलेक्‍शन नहीं हो पाया’, कौन हैं हर्ष दुबे, जिनका वीडियो हो गया Viral

HawkNewsBy HawkNewsJuly 28, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Reservation Hatao Andolan: NEET-UG 2026 की बहस के बीच एक नाम अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ-हर्ष दुबे. खुद को NEET अभ्यर्थी बताने वाले हर्ष के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. वह आरक्षण और अलग-अलग राज्यों के कट-ऑफ और मेडिकल एडमिशन सिस्टम पर खुलकर बोल रहे हैं. उनके भाषण के बाद सोशल मीडिया पर ‘Reservation Hatao Andolan (RHA)’ अभियान को भी काफी चर्चा मिली. हर्ष का दावा है कि वह कई बार मेडिकल कॉलेज की कट-ऑफ के बेहद करीब पहुंचकर भी सीट नहीं पा सके और इसी अनुभव ने उन्हें आरक्षण व्यवस्था और काउंसलिंग सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया.

कौन हैं हर्ष दुबे?

हर्ष दुबे NEET परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र हैं. उन्होंने न्‍यूज 18 की टीवी डिबेट में बताया कि वे कई बार NEET परीक्षा दे चुके हैं और हर बार मेडिकल कॉलेज की कट-ऑफ के बेहद करीब पहुंचकर रह गए. उनके मुताबिक उन्होंने चार बार ऐसी स्थिति देखी जब कुछ अंकों के अंतर से उनका MBBS में दाखिला नहीं हो सका.डिबेट के दौरान उन्होंने आरक्षण, अलग-अलग राज्यों में कट-ऑफ के अंतर और मेडिकल एडमिशन सिस्टम पर कई सवाल उठाए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद उन्हें लेकर देशभर में बहस शुरू हो गई.

सोशल मीडिया पर’Reservation Hatao Andolan’

इधर सोशल मीडिया पर Reservation Hatao Andolan (RHA)नाम से एक अभियान भी चल रहा है.इस प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग जुड़े होने का दावा किया जाता है.इस अभियान का संदेश है-
Educate, Agitate, Organize और इसका प्रमुख नारा है-सारी जाति एक समान, मेरा बस ये देश महान.इस अभियान के जरिए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव या समीक्षा की मांग उठाई जा रही है.

आरक्षण की वजह से मेरा NEET में नहीं हो पाया

हर्ष दुबे का सबसे बड़ा दावा यही है कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला न मिलने की सबसे बड़ी वजह आरक्षण और अलग-अलग श्रेणियों की कट-ऑफ है. उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत की.अच्छे अंक भी हासिल किए लेकिन सामान्य वर्ग की ऊंची कट-ऑफ के कारण उन्हें सीट नहीं मिली.उन्होंने कहा कि वह हर बार बाउंड्री पर जाकर रह जाते हैं यानी मेडिकल कॉलेज की सीट से कुछ ही अंक दूर रह जाते हैं.

सरकार छात्रों से बात करे,नेताओं से नहीं

टीवी डिबेट में हर्ष ने कहा कि सरकार लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करती है, लेकिन उन छात्रों से बात नहीं करती जो सीधे इस परीक्षा से प्रभावित होते हैं.उन्होंने सवाल उठाया कि अगर NEET को लेकर फैसला लेना है तो बातचीत उन छात्रों से होनी चाहिए जिन्होंने परीक्षा दी है और जो इस पूरी प्रक्रिया का अनुभव रखते हैं.उनका कहना था कि राजनीतिक नेताओं के बजाय सरकार को सीधे NEET अभ्यर्थियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए.

आरक्षण पर चर्चा क्यों नहीं होती?

हर्ष दुबे का सबसे बड़ा सवाल आरक्षण व्यवस्था को लेकर था.उन्होंने कहा कि सार्वजनिक बहस में पेपर लीक, इस्तीफा और राजनीति पर चर्चा होती है लेकिन आरक्षण की वजह से अलग-अलग वर्गों और राज्यों में बनने वाले कट-ऑफ के अंतर पर कोई बात नहीं करता.उनका कहना था कि यदि देश में एक ही राष्ट्रीय परीक्षा होती है तो फिर मेडिकल एडमिशन के लिए राज्यों के अनुसार कट-ऑफ में इतना अंतर क्यों है?

अलग-अलग राज्यों की कट-ऑफ का मुद्दा

डिबेट के दौरान हर्ष ने दावा किया कि अलग-अलग राज्यों में समान मेडिकल कॉलेजों के लिए अलग-अलग अंकों पर प्रवेश मिल जाता है.उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कहीं 570 अंक पर सीट मिलती है तो कहीं 560 या उससे भी कम अंकों पर दाखिला हो जाता है.इसी आधार पर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि परीक्षा पूरे देश के लिए एक है तो काउंसलिंग और सीट आवंटन की व्यवस्था भी अधिक समान क्यों नहीं हो सकती.उन्होंने सुझाव दिया कि एक राष्ट्रीय परीक्षा के बाद अधिक समान और पारदर्शी काउंसलिंग व्यवस्था पर विचार होना चाहिए.

इस्तीफे से छात्रों की समस्या हल नहीं होगी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी हर्ष ने अपनी राय रखी.उन्होंने कहा कि किसी मंत्री के इस्तीफा देने भर से उन छात्रों को मेडिकल कॉलेज की सीट नहीं मिल जाएगी जो वर्षों से तैयारी कर रहे हैं.उनके मुताबिक असली जरूरत परीक्षा और एडमिशन सिस्टम में सुधार की है केवल राजनीतिक कार्रवाई से छात्रों की समस्या खत्म नहीं होगी.

2024 के NEET पेपर लीक आंदोलन का भी किया जिक्र

हर्ष ने बताया कि वर्ष 2024 में जब NEET पेपर लीक का मामला सामने आया था तब वह धरना-प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे.उनका दावा है कि उस समय कई छात्र राजनीतिक दलों से मिले, लेकिन बाद में उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला.उन्होंने यह भी कहा कि कई आंदोलनों में वास्तविक NEET अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम थी और वहां ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्हें मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी.

NEET साल में सिर्फ एक बार होता है

हर्ष ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कठिनाई का भी जिक्र किया.उनके मुताबिक NEET साल में केवल एक बार आयोजित होती है.छात्र पूरे साल तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा वाले दिन यदि किसी कारण से प्रदर्शन खराब हो जाए, बिजली चली जाए, स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ जाए या कोई अन्य दिक्कत हो जाए तो पूरा साल प्रभावित हो जाता है.उन्होंने कहा कि एक दिन की गलती कई छात्रों का पूरा करियर बदल देती है.

आर्थिक असमानता का भी उठाया मुद्दा

डिबेट में हर्ष ने आर्थिक स्थिति का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि कई छात्र साधारण परिवारों से आते हैं जबकि कुछ छात्र आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होते हैं.उनके मुताबिक मेहनत और अंकों के बावजूद यदि सामान्य वर्ग का आर्थिक रूप से कमजोर छात्र सीट से वंचित रह जाता है तो उसकी निराशा स्वाभाविक है.इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि केवल जाति के आधार पर किसी की आर्थिक स्थिति का आकलन नहीं किया जाना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई बहस

हर्ष दुबे के बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.एक वर्ग ने उनके अनुभवों और सामान्य वर्ग के छात्रों की चुनौतियों का समर्थन किया वहीं दूसरे वर्ग ने कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय और ऐतिहासिक असमानताओं को दूर करने का संवैधानिक माध्यम है और इसे केवल कट-ऑफ के नजरिए से नहीं देखा जा सकता.यही वजह है कि हर्ष दुबे का वीडियो अब केवल एक छात्र की कहानी नहीं रह गया है बल्कि NEET, मेडिकल एडमिशन, आरक्षण नीति और काउंसलिंग सिस्टम पर राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन चुका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले कुर्सी बचाने की हुई पूरी कोशिश! सरकार ने दिया था ऑफर लेकिन CJP ने ठुकराया | Dharmendra Pradhan resignation inside Story CJP rejected Modi Govt offer
Next Article ‘Sapna Choudhary नशेड़ी है, उसके पास कई मर्द हैं, इज्जत बेच दी’, धर्मेंद्र हुड्डा का सनसनीखेज खुलासा | sapna choudhary nashedi hai dharmendra hooda sensational revelation said she has many men
HawkNews
  • Website

Related Posts

लद्दाख के हीरो- बचाईं कंबल और जाल से 47 Snow Leopards की जान | Khenrab Phuntsog

July 28, 2026

PoJK में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल, प्रदर्शन कर रहे 91 लोगों को गोली मारी, भारत ने लगाई लताड़ | pojk rawalakot protest pakistan army firing kills protesters india mea reacts

July 28, 2026

बारिश में सब्जी उगा रहे हैं? बस ये 3 काम कर लें, कीट नहीं करेंगे फसल पर हमला

July 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,610)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

लद्दाख के हीरो- बचाईं कंबल और जाल से 47 Snow Leopards की जान | Khenrab Phuntsog

July 28, 2026

PoJK में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल, प्रदर्शन कर रहे 91 लोगों को गोली मारी, भारत ने लगाई लताड़ | pojk rawalakot protest pakistan army firing kills protesters india mea reacts

July 28, 2026

बारिश में सब्जी उगा रहे हैं? बस ये 3 काम कर लें, कीट नहीं करेंगे फसल पर हमला

July 28, 2026

Assam बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे Salman Khan, खाने के पैकेट्स से लेकर सैनिटरी पैड तक पहुंचा रही भाईजान की टीम | salman khan on assam flood helping victims his team providing food packets to sanitary pads

July 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

लद्दाख के हीरो- बचाईं कंबल और जाल से 47 Snow Leopards की जान | Khenrab Phuntsog

July 28, 2026

PoJK में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल, प्रदर्शन कर रहे 91 लोगों को गोली मारी, भारत ने लगाई लताड़ | pojk rawalakot protest pakistan army firing kills protesters india mea reacts

July 28, 2026

बारिश में सब्जी उगा रहे हैं? बस ये 3 काम कर लें, कीट नहीं करेंगे फसल पर हमला

July 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.