India
oi-Smita Mugdha
Republic
Day
Parade
Missile
Pralay:
भारत
की
सैन्य
ताकत
और
इसकी
मारक
क्षमता
की
प्रदर्शनी
गणतंत्र
दिवस
परेड
में
होती
है।
इस
साल
‘प्रलय’
(Pralay)
मिसाइल
को
भी
परेड
में
लगातार
दूसरी
बार
शामिल
किया
जाएगा।
यह
मिसाइल
खास
तौर
पर
चीन
के
साथ
एलएसी
(LAC)
और
पाकिस्तान
के
साथ
नियंत्रण
रेखा
(LoC)
पर
रणनीतिक
संतुलन
बनाने
के
उद्देश्य
से
विकसित
की
गई
है।
रक्षा
अनुसंधान
एवं
विकास
संगठन
(DRDO)
की
ओर
से
तैयार
प्रलय
मिसाइल
भारत
की
पारंपरिक
सैन्य
क्षमता
को
एक
नई
ऊंचाई
देती
है।
यह
डिफेंस
सेक्टर
में
भारत
की
आत्मनिर्भरता
का
भी
प्रतीक
है।
इसकी
मारक
क्षमता
से
चीन
और
पाकिस्तान
भी
बेचैन
हैं।

मिसाइल
प्रलय
की
खूबियों
की
बात
करें,
तो
यह
सतह
से
सतह
पर
मार
करने
वाली
शॉर्ट-रेंज
मिसाइल
है।
इसकी
मारक
क्षमता
150
से
500
किलोमीटर
तक
है।
इसकी
सबसे
बड़ी
खासियत
इसका
क्वासी-बैलिस्टिक
स्वरूप
है।
पारंपरिक
बैलिस्टिक
मिसाइलों
से
यह
बिल्कुल
अलग
है।
पारंपरिक
मिसाइलें
एक
तय
पैराबोलिक
रास्ते
पर
उड़ती
हैं,
जिन्हें
आधुनिक
एयर
डिफेंस
सिस्टम
ट्रैक
कर
इंटरसेप्ट
कर
सकते
हैं।
यह
भी
पढ़ें:
Republic
Day
Parade:
परेड
में
LR-AASCM
मिसाइल
देख
चीन-पाकिस्तान
होंगे
चौकन्ने,
जोरदार
है
मारक
क्षमता
Missile
Pralay
Features:
बेजोड़
है
मिसाइल
प्रलय
की
ताकत
–
प्रलय
मिसाइल
उड़ान
के
दौरान
अपनी
ऊंचाई
और
दिशा
बदल
सकती
है।
इसे
रोक
पाना
दुश्मन
के
लिए
बेहद
मुश्किल
हो
जाता
है।
–
रफ्तार
और
सटीकता
की
बात
करें,
तो
यह
मिसाइल
बेहद
घातक
साबित
हो
सकती
है।
यह
अपने
अंतिम
चरण
में
मैक-6
यानी
लगभग
7,400
किलोमीटर
प्रति
घंटे
की
हाइपरसोनिक
गति
हासिल
कर
सकती
है।
–
इसकी
सटीकता
इतनी
अधिक
है
कि
इसका
सर्कुलर
एरर
प्रॉबेबल
(CEP)
10
मीटर
से
भी
कम
बताया
जाता
है।
इसका
मतलब
है
कि
यह
मिसाइल
बेहद
सटीक
तरीके
से
अपने
लक्ष्य
को
भेदने
में
सक्षम
है।
Republic
Day
Parade:
पिछले
साल
भी
नजर
आई
थी
प्रलय
प्रलय
मिसाइल
को
पिछले
साल
भी
परेड
में
शामिल
किया
गया
था।
प्रलय
500
से
1000
किलोग्राम
तक
के
पारंपरिक
हथियार
ले
जा
सकने
में
सक्षम
है।
इसमें
हाई
एक्सप्लोसिव
प्री-फ्रैगमेंटेड
(HEPF)
और
पेनिट्रेशन-कम-ब्लास्ट
(PCB)
जैसे
वॉरहेड
शामिल
हैं।
इन्हें
खास
तौर
पर
दुश्मन
के
बंकरों,
रडार
स्टेशनों,
कमांड
एंड
कंट्रोल
सेंटर्स
और
एयरबेस
जैसे
महत्वपूर्ण
सैन्य
ठिकानों
को
नष्ट
करने
के
लिए
डिजाइन
किया
गया
है।
प्रलय
मिसाइल
को
मोबाइल
लॉन्चर
के
जरिए
दागा
जाता
है।
Missile
Pralaya
में
युद्ध
क्षेत्र
को
बदलने
की
क्षमता
प्रलय
मिसाइल
युद्ध
क्षेत्र
को
भी
बदलने
की
क्षमता
से
लैस
है।
8×8
बीईएमएल
टाटा
वाहन
पर
आधारित
इसका
लॉन्च
प्लेटफॉर्म
इसे
युद्ध
क्षेत्र
में
तेजी
से
तैनात
करने
और
स्थान
बदलने
की
क्षमता
देता
है।
इसकी
सर्वाइवल
और
ऑपरेशनल
फ्लेक्सिबिलिटी
बढ़
जाती
है।
रणनीतिक
रूप
से
प्रलय
मिसाइल
की
तुलना
रूस
की
इस्कंदर-एम
मिसाइल
से
की
जाती
है।
यह
भारत
की
‘नो
फर्स्ट
यूज’
(NFU)
परमाणु
नीति
के
दायरे
से
बाहर
है।
इसे
पूरी
तरह
से
पारंपरिक
युद्ध
के
लिए
विकसित
किया
गया
है।
कुल
मिलाकर,
प्रलय
मिसाइल
भारत
की
सीमाओं
पर
एक
मजबूत
और
भरोसेमंद
रक्षा
कवच
के
रूप
में
उभर
रही
है।
-

Republic Day Traffic Advisory: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन,जाने कब-कहां रहेगा प्रतिबंध
-

गणतंत्र दिवस परेड में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का सम्मान किया जाएगा, जिसमें इंडियन रिवर एन्क्लोजर भी शामिल होंगे।
-

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के लिए 17, 19, 20 और 21 जनवरी को दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
-

Silver Rate Today: दिल्ली में चांदी 2.9 लाख के पार , 2026 में रॉकेट बनी सिल्वर, अब क्या है ताजा भाव
-

MS Dhoni Meets Chandrashekhar Azad: धोनी और सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच क्या-क्या हुई बातचीत? वीडियो वायरल
-

Trump Greenland: ‘ग्रीनलैंड पर समर्थन नहीं दिया तो बर्बाद कर दूंगा इकोनॉमी’, ट्रंप ने दुनिया को दी खुली धमकी
-

Gaza Peace Board: ब्रिटेन के पूर्व PM,भारतीय मूल के बैंकर…, ट्रंप के ‘गाजा शांति बोर्ड’ में 7 लोग कौन?
-

PSEB Board Exam 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च से शुरू, देखें पूरी डेटशीट और टाइमिंग
-

Delhi CM Rekha Gupta का बड़ा दांव: स्किल्ड यूथ से बनेगा ‘विकसित भारत’, प्रदूषण पर टेक्नोलॉजी का हमला
-

श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी संग की ऐसी ‘गंदी’ हरकत, पापा ने पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज और फिर जो हुआ
-

Love Story: ‘जायकों’ के जादूगर को प्यार में एकता कपूर से खाने पड़े थप्पड़! फिर ऐसे हुआ रिश्ते का अंत
-

BMC Election Result 2026 JVC Exit Poll: भाजपा को मिली इतनी सीटें! फेल हो गए ठाकरे ब्रदर्स? चौंकाने वाले नतीजे
-

Rudraprayag News अगस्त्य मुनि महाराज की देवरा यात्रा के दौरान बवाल, डीएम ने उठाया सख्त कदम, हो गई कार्रवाई
-

‘पिया बिना ससुराल’, तलाक के बाद मातोश्री में क्यों रहती है ठाकरे खानदान की ये बहू?
-

Mumbai का ‘King’ कौन? BMC चुनाव 2026 के नतीजों से पहले Axis My India Exit Poll में बड़ा खुलासा

