Entertainment
oi-Purnima Acharya
Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड में भी कहर बरपाती नजर आ रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती तक के कायल हैं। नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना ने अब हिंदी बेल्ट में भी अपना जादू चला दिया है।
रश्मिका मंदाना का बॉलीवुड में चला जादू
रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड की ब्लॉबस्टर मूवीज जैसे ‘एनिमल’ और ‘छावा’ में देखा गया है। इसके अलावा रश्मिका साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ में भी नजर आई थी। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी रश्मिका
फिलहाल रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की पुरुष फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लड़के उनके लुक पर मर मिटने को तैयार रहते हैं।
सलमान खान से 31 साल छोटी हैं रश्मिका मंदाना
-आपको बता दें कि फिल्म ‘सिकंदर’ में रश्मिका मंदाना ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया है। असल जिंदगी में सलमान खान की उम्र जहां 59 साल है, वहीं रश्मिका मंदाना 28 साल की हैं। ऐसे में भाईजान रश्मिका से 31 साल बड़े हैं। उम्र के इस गैप को जानने के बाद से ही लोग रश्मिका के पिता के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं।
-लोग ये जानना चाहते हैं कि रश्मिका मंदाना के पिता कौन हैं? वह किसकी बेटी हैं और कौन से परिवार से ताल्लुक रखती हैं? आपको बता दें कि सिकंदर में लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार सलमान खान की उम्र 59 साल है जबकि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के रियल फादर की उम्र 56 साल है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
कौन हैं रश्मिका मंदाना के माता-पिता?
-कर्नाटक के विराजपेट में जन्मीं रश्मिका मंदाना किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। रश्मिका के पिता का नाम मदन मंदाना और मां का नाम सुमन मंदाना है।
-कोडवा हिंदू परिवार में पैदा हुए रश्मिका के पिता मदन मंदाना एक बिजनेसमैन हैं। वह एक कॉफी एस्टेट के मालिक हैं। इसके अलावा वह एक फंक्शन हॉल भी चलाते हैं। वहीं रश्मिका की मां सुमन मंदाना एक हाउसवाइफ हैं। रश्मिका की एक छोटी बहन शिमन भी हैं।
-रश्मिका मंदाना ने बंगलुरु के एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी, पत्रकारिता और इंग्लिश लिट्रेचर में बैचलर डिग्री हासिल की है। रश्मिका ने साल 2016 से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।
रश्मिका मंदाना की लव लाइफ
-रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ ‘किरिक पार्टी’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म के सेट पर ही उन्हें मूवी के लीड एक्टर रक्षित शेट्टी से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई भी कर ली थी।
-इसके बाद अचानक ही साल 2018 को दोनों सगाई तोड़ ली थी। हालांकि सगाई टूटने के कारण को लेकर आज तक दोनों मे से किसी ने कोई कारण नहीं बताया है और न ही कोई टिप्पणी की है।
-इसके बाद रश्मिका मंदाना का नाम साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ा। दोनों को कई बार साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं दोनों साथ में कई पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होते हैं। साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
-

MP News: गोविंदा का खुलासा- पैर में गोली से लेकर ऊंची बिल्डिंग से गिरने तक, महाकाल ने हर बार बचाया
-

Krrish 4: 51 साल की उम्र में कृष 4 को डायरेक्ट करेंगे ऋतिक रोशन, 700 करोड़ी फिल्म को मिल गया प्रोड्यूसर
-

‘गोविंदा सर कहां हैं?’, पत्नी सुनीता आहूजा ने बनाया ऐसा मुंह, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ
-

क्या है दिशा सालियान की मौत की असली वजह? 5 साल बाद क्लोजर रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ये बड़ा सच
-

रमजान के महीने में सलमान खान के हाथों में दिखे भगवान ‘श्रीराम’, ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले ही लोगों ने कही ऐसी
-

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की बेटी का ऐसे हुआ स्वागत, इंस्टा स्टोरी की फोटो ने मचाया हंगामा
-

Disha Salian: क्या सच में सामने आई है दिशा सालियान की क्लोजर रिपोर्ट? जानिए वकील नीलेश ओझा ने क्या कहा
-

Sikandar Review: रिलीज के पहले सामने आया ‘सिकंदर’ का रिव्यू, जिसे पढ़ भाईजान के फैंस कहेंगे ‘मिल गई ईदी’
-

Sikandar Advance Booking: सिकंदर की एडवांस बुकिंग देख मेकर्स के उड़ जाएंगे तोते, सलमान खान भी होंगे निराश
-

Saif Ali Khan पर हुए हमले के केस में नया मोड़, आरोपी ने दायर की जमानत याचिका, कहा- सब फर्जी है, वो तो….
-

Shreyas Talpade: करोड़ों के चिट फंड धोखाधड़ी मामले में श्रेयस तलपड़े ने दिया बयान, बोले- ‘ये बहुत निराशाजनक’
-

Prabhas Net Worth: प्रभास के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, 45 साल के ‘बाहुबली’ ऐसे करते हैं कमाई
-

IPL 2025: एस.एस. थमन ने हैदराबाद में किया परफॉर्म, चार्टबस्टर गानों से बांधा समां
-

Shreyas Talpade पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई FIR, क्या है मामला?
-

एटली के साथ A6 में काम न करने पर सलमान खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, फिल्म न बनने की वजह बताई

