India
-Naveen Parmuwal
Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया के इंडियाज गॉट लेटेंट शो (India’s Got Latent Show) विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) की सख्ती के बाद अब केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। केंद्र सरकार ने इंटरनेट, सोशल मीडिया पर भद्दे और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ओटीटी (OTT Platforms) प्लेटफॉर्म्स को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि ये प्लेटफॉर्म्स कानून के खिलाफ जाकर किसी भी तरह का कंटेंट न दिखाएं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनके सेल्फ-रेगुलेटरी संगठनों को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि उन्हें आईटी नियम-2021 के तहत तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
सांसदों और जनता की शिकायतों के बाद एक्शन
मंत्रालय ने बताया कि कई सांसदों, विधायी संस्थाओं और आम लोगों ने शिकायत की है कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर अश्लील, पोर्नोग्राफिक और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा है। इसी के चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार ने यह भी कहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट को उम्र के हिसाब से वर्गीकृत करना होगा, ताकि बच्चों तक गलत सामग्री न पहुंचे।
कानून और नियमों का पालन जरूरी
सरकार ने साफ किया है कि इन प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट दिखाते समय कानून और आईटी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। किसी भी तरह का गैरकानूनी कंटेंट दिखाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
‘ए’ रेटेड कंटेंट पर खास ध्यान
‘ए’ रेटेड कंटेंट को बच्चों से दूर रखने के लिए, प्लेटफॉर्म्स को खास इंतजाम करने होंगे। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों तक यह कंटेंट न पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई चिंता
बता दें कि केंद्र सरकार की यह एडवाइजरी सुप्रीम कोर्ट के उस सुझाव के बाद आई है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को नियंत्रित करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद में YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे कंटेंट को लेकर चिंता जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि सोशल मीडिया पर हर तरह का कंटेंट दिखाया जा रहा है, और इसे रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत है। सरकार अब इस दिशा में कदम उठा रही है।
-

क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला
-

प्रशांत नील के साथ करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शूटिंग Jr. NTR ने की शुरू, हजारों एक्टर्स के साथ शेयर किया BTS
-

‘दंगल गर्ल’ के साथ ऐसा क्या हुआ था, महज 19 साल में हुई दर्दनाक मौत, सुहानी भटनागर को थी ये अजीब बीमारी
-

‘मेरे वकील की फीस…..’ इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर पहली बार समय रैना ने तोड़ी चुप्पी
-

क्यों कार में सोती थी Rashami Desai? बिग बॉस में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, बताई अपनी संघर्ष की कहानी
-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस फिल्म के लिए नहीं मिली थी स्क्रिप्ट, अपने डायलॉग भी एक्टर ने खुद लिखे
-

Review Pyar Ka Professor: कामेडी लव स्टोरी में लगा मॉर्डन का तड़का, प्रणय और संदीपा का काम उम्दा
-

‘कांतारा चैप्टर 1’ में दिखेगा महायुद्ध, 50 दिन तक एक सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे ऋषभ शेट्टी; जानिए खासियत
-

‘4 साल किया टाइमपास’ तारा सुतारिया को एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने दिया धोखा? बोले-‘मैंने हमेशा प्यार…’
-

72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी भारत करेगा, 31 मई को होगा ग्रैंड फिनाले
-

‘अगर यह अभद्रता नहीं है तो क्या है?’ रणवीर इलाहाबादिया की सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, जारी किया आदेश
-

‘सर एक किस हो जाए’ इवेंट में उदित नारायण को देखते ही पैप्स ने की टांग खिचाई, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन
-

Sikandar New Poster: थिएटर में इस दिन दस्तक देगी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’, पोस्टर में दिखा भाईजान का एंग्री लुक
-

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने ‘छावा’ फिल्म को किया टैक्स फ्री, CM मोहन यादव ने की घोषणा, जानिए क्या फायदा होगा
-

Delhi New CM: प्रवेश वर्मा, नुपूर शर्मा सब रह गए पीछे, अब दिल्ली सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे!

