धारदार हथियार से काट दिया गुप्तांग
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्थित अयप्पा मंदिर में देर रात चौकीदार मलान निवासी लाल सिंह रावणा राजपूत के पास साउथ इंडियन हाल प्रताप नगर निवासी दीपक नायर आया। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में नायर ने लाल सिंह से मारपीट करते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान उसने सीर पर धारदार हथियार से कई बार वार किए। इसके बाद उसने चौकीदार के गुप्ताग को भी काट दिया। चौकीदार की हत्या के कारण मंदिर परिसर में खून ही खून फैल गया। यही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी परिसर में आराम से बैठकर अपना सीर भी धोया।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
पुलिस उप अधीक्षक भीलवाड़ा सदर श्याम सुंदर बिश्नोई ने कहा कि देर रात ढाई बजे सूचना मिली कि रमा विहार में अयप्पा मंदिर है उसके चौकीदार की हत्या कर दी गई है। जिस पर हम मौके पर एफएसएल और सुभाष नगर थाने पुलिस के साथ पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें प्रताप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला दीपक नायर हत्या करते हुए नजर आया। इस पर पुलिस टीमें गठित करके 1 घंटे के अंदर ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है और आरोपी से पुछताछ के बाद ही कारण पता चल पाएंगे।
मृतक के परिजन देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार गरीब है। जिसके कारण उनको 51 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए।

