Entertainment
oi-Ankur Sharma
Rahul Vaidya: जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य इस वक्त विराट कोहली के वीडियो पर तंज कसने की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि राहुल वैद्य का कहना है कि कुछ लोग उनकी बहन और बीवी को गालियां भी देने लग गए हैं, जिस पर सिंगर ने वीडियो जारी करके कहा है कि ‘जो कुछ भी कहा वो मैंने कहा इसलिए जो भी कहना है वो मुझसे कहिए मेरी बीवी को गालियां क्यों दे रहे हो?’
आपको बता दें कि सिंगर राहुल ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार से प्रेम विवाह किया है। मालूम हो कि दिशा की गिनती टीवी के चर्चित चेहरों में होती हैं, वो लोगों के बीच में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की प्रिया यानी की राम कपूर (लीड करेक्ट) की पत्नी के रूप में पहचानी जाती हैं।

मालूम हो कि राहुल और दिशा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। दोनों के बीच में मुलाकातें शुरू हुई, दोस्ती और मोहब्बत का सिलसिला यूं ही चल रहा था।
नेशनल टीवी पर राहुल ने दिशा को किया था प्रपोज
लेकिन तभी राहुल ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बनें और उन्होंने नेशनल टीवी पर यानी शो के दौरान दिशा को प्रपोज कर दिया था। वो 2020 में ‘बिग बॉस 14’ के प्रथम रनर-अप रहे हैं। शो से बाहर आने के बाद राहुल और दिशा की शादी कर ली और आज दोनों एक बेटी नव्या भी है।
आइए एक नजर डालते हैं दिशा परमार के करियर पर (Rahul Vaidya)
- दिशा परमार का जन्म 11 नवंबर 1994 को नई दिल्ली में हुआ था।
- उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सधु वासवानी इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली से पूरी की।
- उन्होंने दिल्ली में कई प्रिंट और कमर्शियल विज्ञापनों में काम किया।
- दिशा ने 17 वर्ष की उम्र में उन्हें स्टार प्लस के धारावाहिक ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में पंखुड़ी गुप्ता की मुख्य भूमिका मिली।
- बड़े अच्छे लगते हैं 2 और 3 में उन्होंने प्रिया सूद की भूमिका निभाई है।
- दिशा ने वेब सीरीज़ ‘I Don’t Watch TV’ (2016), म्यूजिक वीडियो ‘याद तेरी’ (2019) में काम किया है।
- इंडियन टेली अवार्ड्स में ‘फ्रेश न्यू फेस (महिला)’ से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

