Last Updated:
Rahul Gandhi Vs Kiren Rijiju: महिला सशक्तिकरण पर राहुल गांधी के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तंज कसा और इसे राहुल गांधी के नजरिए में ‘हृदय परिवर्तन’ बताया. रिजिजू ने कांग्रेस से महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की अपील की. इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उसका पूरा समर्थन किया था. राहुल ने सवाल उठाया कि तीन साल बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हुआ और इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है. उन्होंने 2023 के कानून को बिना किसी शर्त लागू करने की मांग की.
महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को ‘हृदय परिवर्तन’ बताया.
नई दिल्ली: महिलाओं की आजादी और उनके अधिकारों की बात पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश क्या दिया, सियासत में उसका अगला अध्याय तुरंत शुरू हो गया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को सकारात्मक बताते हुए इसे उनके ‘हृदय परिवर्तन’ से जोड़ दिया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस से महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की उम्मीद जता दी. लेकिन राहुल गांधी ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने सीधे याद दिलाया कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में संसद से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उसका पूरा समर्थन किया था. राहुल ने सवाल दाग दिया कि तीन साल बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हुआ?
यहीं से पूरा मामला महिला सशक्तिकरण की सामान्य बहस से निकलकर परिसीमन और संसद में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण की राजनीति तक पहुंच गया. राहुल गांधी ने साफ कहा कि 2023 के कानून को लागू करने में अब कोई शर्त नहीं होनी चाहिए. उनका निशाना सरकार की उस कवायद पर था, जिसमें महिला आरक्षण के लागू होने को परिसीमन से जोड़ा जा रहा है. दूसरी तरफ रिजिजू ने राहुल के महिला स्वतंत्रता वाले संदेश को कांग्रेस की सोच में बदलाव बताया. दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर हुई यह तकरार अब संसद की बड़ी राजनीतिक बहस से जुड़ गई है.
This seems to be a positive message from the Congress Party. There’s a visible change of heart in Shri Rahul Gandhi Ji about the Women. Now, I hope Congress Party will support the Women’s Reservation Bill unconditionally. https://t.co/nSzH2C6Orf

