Last Updated:
P V Sindhu at Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट पर सैन्य तनाव के बीच हुए धमाकों के दौरान भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी वहीं मौजूद थीं. फ्लाइट कैंसिल होने से वह अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर फंस गईं. सिंधु ने सोशल मीडिया पर बताया कि विस्फोट और अचानक बिगड़े हालात बेहद डराने वाले थे. हालांकि सभी सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर शनिवार को ताबड़तोड़ मिसाइल दागे. इसके बाद जंग का ऐलान करते हुए ईरान ने जवाबी हमले में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनया. दुबई में अमेरिकी सैन्य ठिकाना है. इस कारण ईरान ने दुबई को भी निशाना बनाया है.

ईरान तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट पर हुए धमाकों के दौरान पीवी सिंधु मौजूद थीं. (फोटो AFP/PTI)
नई दिल्ली: ईरान पर शनिवार को ईजरायल और अमेरिका ने हमला कर दिया. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले में पूरे मिडिल ईस्ट में 100 से ज्यादा मिसाइल दागे. ईरान ने इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. ईरान ने बहरीन से लेकर दुबई तक पर अमेरिकी ठिकानों पर निशाने बनाए. ईरानी हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट पर देर रात का सामान्य माहौल कुछ ही मिनटों में डर और अफरातफरी में बदल गया. मिसाइल हमलों और हवाई हमले की चेतावनियों के बीच हजारों यात्रियों की तरह भारत की बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु (PV Sindhu) भी वहीं मौजूद थीं. धमाकों की आवाज, ऊपर उड़ती इंटरसेप्टर मिसाइलें और लगातार कैंसिल होती फ्लाइट ने एयरपोर्ट को युद्ध जैसे माहौल में बदल दिया. सिंधु ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि यह अनुभव बेहद डराने वाला था और हालात इतनी तेजी से बिगड़े कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रहीं सिंधु के लिए यह सफर अचानक संकट में बदल गया. एयरस्पेस बंद होते ही दुबई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन रोक दिया गया. यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. परिवार फर्श पर बैठे दिखे. अनाउंसमेंट लगातार बदलते रहे. सिंधु ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक जोरदार विस्फोट हुआ और उनके कोच भी उस समय बेहद करीब थे. हालांकि उन्होंने राहत की बात कही कि उनकी पूरी टीम सुरक्षित है लेकिन माहौल बेहद तनावपूर्ण और अस्थिर बना हुआ है.
The ordeal continues to unfold, and the situation is becoming more frightening by the hour.
A few hours ago, there was an explosion close to where we were holed up at the airport. My coach had to quickly run out of the area as he was closest to the smoke and debris. It was an… https://t.co/ZdNtuALk0P

