Last Updated:
Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने ऐलान किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर का दौरा करेंगे. इस दौरे के साथ ही कांग्रेस मालवा की धरती से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूकेंगी. पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ना, कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाना और मिशन 2027 के लिए संगठन को पूरी तरह मजबूत करना है.
संगरूर से कांग्रेस पंजाब चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है.
पंजाब की राजनीति में 2027 की जंग का बिगुल बजने ही वाला है, और इस बार कांग्रेस ढील देने के मूड में नहीं है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए माहौल गरमा दिया है. आगामी 4 नवंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मालवा की ऐतिहासिक धरती संगरूर कदम रखने जा रहे हैं. संगरूर से ही कांग्रेस अपने मिशन 2027 की नीव रखेगी और पूरे प्रदेश में चुनावी अभियान को नई धार और सुपर-फ़ास्ट रफ़्तार देगी. मालवा हमेशा से पंजाब के पावर कॉरिडोर की चाबी रहा है, और यही वजह है कि राहुल गांधी सीधे कार्यकर्ताओं का जोश हाई करने और जमीनी स्तर पर संगठन में नई जान फूंकने आ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि संगरूर से उठी यह सियासी आंधी विरोधियों का कितना खेल बिगाड़ती है.
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी 4 नवंबर को पंजाब के संगरूर जिले का दौरा करेंगे. यह दौरा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति देने के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया जाएगा.
सरदार परगट सिंह ने कहा कि मालवा पंजाब की राजनीति में अहम स्थान रखता है और इस क्षेत्र की विधानसभा सीटें चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. संगरूर से चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना पंजाब कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता के साथ संपर्क मजबूत करना और पंजाब के लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाना पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी. उनके अनुसार, राहुल गांधी का दौरा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए प्रेरित करेगा. सरदार परगट सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर अपना अभियान आगे बढ़ाएगी और पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल मजबूत किया जाएगा. 4 नवंबर को संगरूर में होने वाला कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

