Last Updated:
Priyanka Gandhi Vadra News: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद किंग्सवे कैंप में प्रियंका गांधी वाड्रा का अलग अंदाज देखने को मिला. राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप में रखा गया था. इसी दौरान प्रियंका गांधी वहां पहुंचीं और गेट के ऊपर चढ़कर उसे खोल दिया. गेट खुलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश कर लिया. प्रियंका के गेट पर चढ़ने और उसे खोलने का वीडियो अब चर्चा में है.
राहुल गांधी के लिए गेट पर चढ़ गईं प्रियंका, किंग्सवे कैंप का गेट खोला और अंदर घुस गई भीड़
Priyanka Gandhi News: देश की राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर 2026 को खूब हलचल रही. दिल्ली में मंगलवार को इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन हुआ. राहुल गांधी की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान खूब सियासी ड्रामा देखने को मिला. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे. विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा घटनाक्रम ही बदल गया.
भाई राहुल गांधी को हिरासत में देख प्रियंका गांधी डिटेंशन सेंटर के गेट पर पहुंच जाती हैं. इसके बाद वह गेट के ऊपर चढ़ती हैं. काफी देर तक वह गेट पर चढ़कर डटी रहती हैं. वह गेट खोलने की कोशिश करती हैं. उनकी कोशिशों को देख पुलिस भी मजबूर हो जाती है. आखिरकार गेट खोल देती है. गेट खुलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और दूसरे प्रदर्शनकारी परिसर के अंदर दाखिल होने लगते हैं. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग गेट के अंदर पहुंच जाते हैं.
राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में
दरअसल, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस समेत विपक्ष के कई नेताओं को मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इससे पहले INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए. करीब आठ घंटे से ज्यादा चले इस धरने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप पहुंचाया.
चलिए जानते हैं 6 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या हुआ?
- आकाशवाणी भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैम्प भेजा, जहां से बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया.
- कांग्रेस की नई रणनीति: मकर द्वार पर प्रदर्शन और राष्ट्रपति भवन मार्च की तैयारी, दिन समय अभी तय नहीं , आज भी हो सकता है प्रदर्शन
- दिल्ली पुलिस: प्रदर्शन की कोई लिखित अनुमति नहीं दी गई थी, धारा 163 BNSS का उल्लंघन करने तथा आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति प्रवेश करने के कारण 10 सांसदों सहित लगभग 260 लोगों को हिरासत में लिए गए थे.
- चुनाव आयोग का रुख: चुनाव आयोग ने बताया कि शाम 4 बजे तक किसी दल ने मिलने का लिखित समय नहीं मांगा था; बाद में दिल्ली पुलिस के माध्यम से 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल और बैठक स्थल संसद भवन एनेक्सी की जानकारी मिलने पर सुरक्षा व प्रबंधकीय कारणों से प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया, हालांकि आयोग ने ज्ञापन लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भेजने का विकल्प दिया था जिसे सांसदों ने नहीं माना.
- प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष की मांग चुनाव प्रक्रिया में धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर मिलने की थी, लेकिन पुलिस का इस्तेमाल लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है.
- भाई राहुल गांधी के लिए जब प्रियंका गांधी डिटेंशन सेंटर के गेट पर चढ़ीं तो मजबूरन पुलिस ने गेट खोला, जहां राहुल पहले से मौजूद थे.
- राहुल गांधी का X POST- लोकतंत्र के गद्दारो को बचाने के लिए बचे-खुचे लोकतंत्र को घसीटा गया है. हिसाब होगा- एक भी देशद्रोही बख्शा नहीं जाएगा.
- पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, केसी वेणुगोपाल, कोडिकुन्निल सुरेश और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित विपक्ष के कई नेता व सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बस के अंदर और बाहर नारेबाजी करते नजर आए.
- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने वीडिओ पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी करने और जबरन बस में लादकर किंग्सवे कैम्प ले जाने का आरोप लगाया.
- टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने जानकारी दी कि हिरासत में लिए गए सभी सांसदों को छोड़ दिया गया है और I.N.D.I.A. गठबंधन एकजुट होकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा.
- पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलाकात न करने का फैसला आगे भारी पड़ेगा और उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
- पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि वे नेता प्रतिपक्ष से मिलने से क्यों बच रहे हैं और पारदर्शिता का पालन नहीं कर रहे हैं.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

