Agency:एजेंसियां
Last Updated:
President Droupadi Murmu News: राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहे Mi-17 हेलिकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड का हिस्सा अचानक धंस गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से हाथों से खींचकर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है.
राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहे Mi-17 हेलिकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड का हिस्सा अचानक धंस गया. केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. राष्ट्रपति मुर्मू को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर के उतरते ही प्रमादम स्टेडियम (राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम) में बने हेलीपैड का हिस्सा अचानक धंस गया. यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं.
जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को धंसे हुए हिस्से से हाथों से खींचकर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है.
अधिकारियों के अनुसार, प्रमादम में हेलीपैड का निर्माण मंगलवार देर रात ही किया गया था, क्योंकि खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की निलक्कल में लैंडिंग रद्द करनी पड़ी थी. इस वजह से प्रमादम को वैकल्पिक लैंडिंग साइट के रूप में चुना गया.
#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb

