Last Updated:
PM Narendra Modi at SRCC LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कॉलेज की एकेडमिक एक्सीलेंस की तारीफ की. इससे पहले वह 2013 में गुजरात के सीएम रहते हुए SRCC आए थे. बीजेपी के यूथ आउटरीच के बीच पीएम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी स्टूडेंट्स से बात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सबसे चर्चित और प्रीमियम श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. शाम 7 बजे होने वाले इस बड़े इवेंट को लेकर कॉलेज कैंपस में अलग ही लेवल की यूथफुल वाइब देखने को मिल रही है. पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह कुछ ही देर में SRCC के 100 साल पूरे होने के ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, “यह कॉलेज सालों से अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस, बेहतरीन इंस्टीट्यूशन-बिल्डिंग और देश को बिजनेस, पब्लिक लाइफ और सोसायटी में लीडर्स देने के लिए जाना जाता है.”
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें

