PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आए ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टारमर से मुलाकात की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद स्टारमरक की यह पहली भारत यात्रा है. दोनों नेताओं ने सबसे पहले मुंबई के राजभवन में मुलाकात की. इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की प्रगति का जायजा लेना रहा. विशेष रूप से व्यापार एवं निवेश के प्रमुख आधार स्तंभों में की गई पहलों पर चर्चा हुई.
October 9, 2025 20:25 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर PM मोदी और ब्रिटिश PM स्टारमर के स्वागत में चमकी ‘भारत-UK दोस्ती’
PM Modi-Starmer Meeting Live: मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक बुधवार रात को भारत और यूनाइटेड किंगडम की मजबूत होती दोस्ती के जश्न में ‘वेलकम मुंबई एंड IND-UK पार्टनरशिप’ के संदेशों से जगमगा उठा. इस प्रतिष्ठित सी लिंक पर एक शानदार विज़ुअल प्रोजेक्शन किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को दर्शाया गया था. यह लाइट-अप मुंबई द्वारा दोनों देशों के बीच संबंधों को दिए जा रहे महत्व को प्रदर्शित करता है, जो भारत-ब्रिटिश मित्रता के स्वागत में शहर की ओर से किया गया एक शानदार और सार्वजनिक प्रदर्शन था.
October 9, 2025 16:47 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: PM मोदी ने बताया AI का मतलब ‘All Inclusive’: डेटा प्राइवेसी पर भारत का बड़ा फोकस
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति भारत के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके लिए AI का मतलब ‘All Inclusive’ (सभी को समाहित करने वाला) है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास की अगली लहर को चलाने के लिए देश को कौशल (Skills), नवाचार (Innovation), और शासन (Governance) में निवेश करना चाहिए. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भारत का AI मिशन में डेटा और गोपनीयता (Data and Privacy) को संभालने की क्षमता है.
October 9, 2025 16:42 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: आगे सब कुछ बदल जाएगा: RBI की डिजिटल करेंसी पर PM मोदी
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के डिजिटल भविष्य पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि UPI, डिजिलॉकर, और डिजियात्रा जैसे सिस्टम देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिजिटल करेंसी (CBDC) आने वाले समय में चीजों को और भी बेहतर बनाएगी.
October 9, 2025 16:36 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: डिजिटल हब बना भारत: PM मोदी
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री मोदी ने फिनटेक फेस्टिवल में डिजिटल इंडिया की शक्ति पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज का भारत टेक्नोलॉजिकली बहुत आगे है और देश में गुड गवर्नेंस स्थापित हो चुका है. उन्होंने कहा कि भारत आज डिजिटल टेक्नोलॉजी का हब बन चुका है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) है. पीएम मोदी ने बताया कि UPI पर हर महीने 20 बिलियन ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. भारत के इस डिजिटल सिस्टम की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत जो डिजिटल कार्य कर रहा है, वह विशेष रूप से साउथ एशिया के लिए है, और इशारों में कहा कि “समझदार को इशारा ही काफी है” यह कोई प्रचार नहीं है.
October 9, 2025 16:34 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: PM मोदी का आत्मविश्वास: चुनाव की भविष्यवाणी और लोकतंत्र की शक्ति
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2025 में अपने संबोधन की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में की. इसमें उन्होंने 2024 के चुनाव के पहले की अपनी भविष्यवाणी को याद किया. उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वह आए थे, तो उन्होंने दोबारा आने की बात कही थी, जिस पर लोगों ने ताली बजाई थी. पीएम मोदी ने आत्मविश्वास से कहा, “राजनीति शास्त्र के लोगों ने मान लिया था कि मोदी आ रहा है.” प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है और उसने लोकतांत्रिक भावना को अपने शासन का एक मजबूत स्तंभ बनाया है. उन्होंने मुंबई को ‘उद्यम और अनंत संभावनाओं का शहर’ बताते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया.
October 9, 2025 16:18 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: ब्रिटिश PM स्टारमर ने फिनटेक उत्सव में कहा: यह तो बस एक शुरुआत…
PM Modi-Starmer Meeting Live: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक उत्सव 2025 को संबोधित करते हुए भारत-ब्रिटेन साझेदारी पर जोर दिया. स्टारमर ने घोषणा की कि यह सहयोग “दोनों देशों के लिए एक बड़ी जीत है,” लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि “यह तो बस एक शुरुआत है.” उन्होंने अपनी भारत यात्रा के उद्देश्य पर कहा कि “हम भारत में यह दिखाने आए हैं कि हमारा मतलब क्या है,” जो दोनों देशों के बीच भविष्य में व्यापक आर्थिक और तकनीकी सहयोग के लिए ब्रिटेन की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
October 9, 2025 16:05 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: PM मोदी और ब्रिटिश पीएम ने मुंबई में ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ब्रिटेन की विभिन्न यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलरों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन सहयोग को और मजबूत करने तथा छात्रों और संस्थानों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की.
October 9, 2025 15:48 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: ‘दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं’ की दोस्ती देगी MSME को बूम!
PM Modi-Starmer Meeting Live: भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच रणनीतिक साझेदारी एक नए स्तर पर पहुंच गई है. जिसका उदाहरण भारत-यूके सीईओ फोरम की हालिया बैठक में देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फोरम में शामिल होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के विचारों की सराहना करते हुए आभार जताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ सालों में व्यावसायिक नेताओं के निरंतर प्रयासों से यह मंच दोनों देशों के संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है. प्रधानमंत्री ने सीईओज के विचार सुनने के बाद विश्वास जताया कि भारत और यूके एक-दूसरे के लिए एक उत्कृष्ट पार्टनर के रूप में उभर रहे हैं. इससे भविष्य में बड़े आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं.
पीएम मोदी ने इस साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण आयाम पर रोशनी डाली: दोनों विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह सहयोग विशेष रूप से MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) को बल देगा. यह संकेत देता है कि दोनों देश केवल बड़े निगमों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, छोटे और मझले व्यवसायों को वैश्विक मंच प्रदान करने की योजना बना रहे हैं. यह कदम न केवल व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, बल्कि दोनों देशों के करोड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की क्षमता रखता है. प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है.
October 9, 2025 15:18 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम मोदी के बयान के मुख्य बिंदु
प्राइम मिनिस्टर स्टार्मर के नेतृत्व में, भारत और UK के रिश्तों में उल्लेखनीय प्रगति
इस साल जुलाई में मेरी UK यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक Comprehensive Economic and Trade Agreement पर सहमति बनाई.
इस समझौते से- दोनों देशों के इम्पोर्ट कॉस्ट में कमी आएगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे, व्यापार बढ़ेगा और इसका लाभ हमारे उद्योग तथा उपभोक्ता, दोनों को ही मिलेगा.
भारत और UK नेचुरल पार्टनर्स हैं.
हमारे संबंधों की नीव में Democracy, freedom, और rule of law जैसे मूल्यों में साझा विश्वास है.
मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत और UK के बीच यह बढ़ती हुई साझेदारी global stability और आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनी रही है.
हमने इंडो-पेसिफिक, वेस्ट एशिया में शांति और स्थिरता और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भी विचार साझा किए.
यूक्रेन कान्फ्लिक्ट और गाज़ा के मुद्दे पर, भारत डायलॉग और डिप्लोमसी से शांति की बहाली के सभी प्रयासों का समर्थन करता है.
हम Indo-Pacific क्षेत्र में maritime security cooperation बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं.
हमने critical minerals पर सहयोग के लिए एक इंडस्ट्री गिल्ड और सप्लाइ चेन Observatory की स्थापना का निर्णय लिया है. इसका सैटेलाइट कैंपस ISM धनबाद में होगा.
Climate Technology Startup Fund की स्थापना की है. इससे दोनों देशों के climate, technology और AI में काम कर रहे इनोवेटर्स और entrepreneurs को समर्थन मिलेगा.
October 9, 2025 13:09 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: भारत-ब्रिटेन संबंधों में नई ऊर्जा- पीएम मोदी
PM Modi-Starmer Meeting Live: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत-ब्रिटेन संबंधों में नई ऊर्जा आ गई है. भारत-ब्रिटेन साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण आधार बन रही है. भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक सहयोगी हैं. भारत-ब्रिटेन संबंधों का आधार लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास है.
October 9, 2025 12:26 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: भारत में खुलेंगे 9 ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कैंपस
PM Modi-Starmer Meeting Live: भारत दौरे पर आए इंग्लैंड के प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत में यूके की नौ यूनिवर्सिटीज अपना कैंपस खोल रही है. इसके साथ इंग्लैंड के साथ तमाम अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई. इसके साथ पीएम ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच रिश्तों में नई ऊर्जा दिख रही है.
October 9, 2025 11:24 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच बातचीत खत्म, जल्द मीडिया से होंगे मुखातिब
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच बातचीत खत्म हो गई है. अब ये दोनों नेता जल्द ही मीडिया से मुखातिब होंगे.
October 9, 2025 10:49 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: भारत में यूके के यूनिवर्सिटी के कैंपस खोलने पर चर्चा
PM Modi-Starmer Meeting Live: यूके के पीएम का फोकस भारत में वहां के विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने पर भी होगी. दोनों नेता भारत–यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर मुंबई में आयोजित 6वें ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भी शामिल होंगे. दोनों नेता इस मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे. उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं तथा नवाचारकर्ताओं से संवाद करेंगे.
October 9, 2025 10:46 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम मोदी-स्टार्मर की मीटिंग में इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
PM Modi-Starmer Meeting Live: मुंबई में पीएम मोदी और यूके के पीएम स्टार्मर के बीच बातचीत शुरू हो गई है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार से भारत दौरे पर हैं. बैठक में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदार की प्रगति पर चर्चा हो रही है. ‘विजन 2035’ के तहत तैयार की गई 10 वर्षीय रोडमैप पर भी चर्चा. व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत होगी.
October 9, 2025 10:41 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच बातचीत शुरू
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है. ये बातचीत मुंबई में राजभवन में हो रही है. स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को मुंबई पहुंचे थे. वह मुंबई से ही आज अपने देश लौट जाएंगे.
October 9, 2025 10:29 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: राजभवन में स्टार्मर से मिले पीएम मोदी
PM Modi-Starmer Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से गुरुवार सुबह मुंबई के राजभवन में मुलाकात की. स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं.
October 9, 2025 10:22 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: पीयूष गोयल ने स्टार्मर से मुलाकात की, व्यापार साझेदारी पर चर्चा
PM Modi-Starmer Meeting Live: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और इस चर्चा को आनंददायक बताया. दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापार और आर्थिक संबंधों को गहरा करने के उपायों पर चर्चा की, जिसका लक्ष्य दोनों देशों के लिए पारस्परिक विकास और समृद्धि है.
October 9, 2025 08:53 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: फिनटेक में दिग्गज टेक कंपनियां ले रही भाग
PM Modi-Starmer Meeting Live: फिनटेक फेस्ट में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सिंगापुर का ‘मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर’, जर्मनी का ‘ड्यूश बुंडेसबैंक’, ‘बैंक डी फ्रांस’ और ‘स्विस फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजरी अथॉरिटी’ (एफआईएनएमए) जैसे प्रसिद्ध नियामक शामिल हैं. उनकी भागीदारी वित्तीय नीति संवाद और सहयोग के वैश्विक मंच के रूप में जीएफएफ के बढ़ते कद को रेखांकित करती है.
October 9, 2025 07:57 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: फिटनेक फेस्ट में शामिल होंगे 1 लाख से अधिक प्रतिभागी
PM Modi-Starmer Meeting Live: इस फिनटेक फेस्ट में 75 से अधिक देशों से 1,00,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक (वित्तीय कार्यों में प्रौद्योगिकी का उपयोग) सम्मेलनों में से एक बन जाएगा. इस आयोजन में लगभग 7,500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय क्षेत्राधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 नियामक भाग लेंगे.
October 9, 2025 07:55 IST
PM Modi-Starmer Meeting Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लेंगे दोनों नेता
PM Modi-Starmer Meeting Live: बृहस्पतिवार को दोनों नेता जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट(जीएफएफ) के छठे संस्करण में भी हिस्सा लेंगे और इस अवसर पर लोगों को संबोधित करेंगे. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 दुनिया भर के नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं, केंद्रीय बैंकरों, नियामकों, निवेशकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाने वाला कार्यक्रम है.

