Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour | ‘हमारे लंबे साझा इतिहास से हम एक दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं’; पीएम मोदी से मुलाकात के बाद
Hindi News

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour | ‘हमारे लंबे साझा इतिहास से हम एक दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं’; पीएम मोदी से मुलाकात के बाद

HawkNewsBy HawkNewsMay 16, 2026No Comments18 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के तकनीकी और औद्योगिक भविष्य को नई उड़ान देने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. भारत को दुनिया का सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य को साकार होगा. देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी ASML के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए भी बेहद खास और ताकतवर है क्योंकि ASML दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसका एडवांस और छोटे आकार के चिप उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली ‘लिथोग्राफी तकनीक’ पर वैश्विक एकाधिकार (Monopoly) है.

नीदरलैंड्स में भारत की धमक और कूटनीतिक रिश्तों की गूंज दिख रही है. इसी क्रम में पीएम भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद राजशाही परिवार से मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के शाही राजा-रानी राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मुलाकात हुई. इस शाही मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है. उसमें पीएम मोदी और डच राजा-रानी के बीच की शानदार केमिस्ट्री और आपसी सम्मान को साफ तौर पर देखा जा सकता है. यह बैठक केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि कूटनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड दुनिया भर में बड़े वैश्विक प्रोजेक्ट्स को हासिल करने और एक पारदर्शी व भरोसेमंद ‘सप्लाई चेन’ के निर्माण के लिए रणनीतिक तौर पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की विश्व को देन और भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए आगे कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है. उस दौर में तब किसी ने सोचा नहीं था कि दो महासागर पार करने के बाद भी भारतीयों की पहचान इतनी जीवंत रहेगी. आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़ गए, लेकिन कुछ चीजें उनके साथ रहीं, अपनी मिट्टी की खशबू, त्योहार की संस्कृति, भजन की धुनें और पूर्वजों के संस्कार. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं लेकिन भार की विविध संस्कृति अपने लोगों के दिलों में धड़कता है.

PM Modi Netherlands Visit Live: खाद्य सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी; डच कंपनी ने किया पीएम मोदी के विजन का समर्थन

PM Modi Netherlands Visit Live: कृषि क्षेत्र की प्रमुख डच कंपनी रिज्क ज़वान (Rijk Zwaan) के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन एगिंक ने वैश्विक फूड सिस्टम में आपसी सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का पूर्ण समर्थन किया है. पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि वे सहयोग में दृढ़ता से विश्वास करते हैं, क्योंकि दुनिया का कोई भी देश अपनी खाद्य जरूरतों के लिए पूरी तरह से सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रह सकता. एगिंक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बेहद आवश्यक है. वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी का विजन और उनके शब्द पूरी तरह से सटीक और प्रासंगिक हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: पोर्ट सेक्टर से लेकर AI तक निवेश की अपार संभावनाएं, डच सीईओ ने की पीएम मोदी के विजन की तारीफ

PM Modi Netherlands Visit Live: एपीएम टर्मिनल्स (APM Terminals) के सीईओ कीथ स्वेंडसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात को शानदार बताते हुए कहा कि वह बंदरगाह (पोर्ट) और परिवहन क्षेत्र में पीएम मोदी के विस्तृत ज्ञान और आर्थिक प्रगति में इसके महत्व की उनकी गहरी समझ से बेहद प्रभावित हैं. इसकी झलक उन्होंने पहली बार ‘वाइब्रेंट गुजरात फोरम’ में भी देखी थी. इसी बैठक में, प्रोसस (Prosus) के सीईओ फैब्रिसियो ब्लोइसी ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वे भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. ब्लोइसी ने भारत और नीदरलैंड के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तकनीकी विकास को साझा करना भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार अवसर साबित होगा.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत के मैरीटाइम विजन को डच कंपनियों का साथ: डेमन शिपयार्ड्स के सीईओ ने की पीएम मोदी की तारीफ

PM Modi Netherlands Visit Live: द हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोर्ट ऑफ रॉटरडैम, रॉयल आईएचसी, रॉयल एचजेडपीसी, प्रोसस और एपीएम टर्मिनल्स जैसी प्रमुख डच कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की. इस अहम बैठक के दौरान, यूरोप की सबसे बड़ी निजी जहाज निर्माता कंपनी ‘डेमन शिपयार्ड्स’ (Damen Shipyards) के सीईओ अर्नौट डेमन ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक वृद्धि, विजन और रणनीति की जमकर सराहना की. अर्नौट डेमन ने भारत के साथ साझेदारी को लेकर भारी उत्साह जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डेमन शिपयार्ड्स अपनी विशेषज्ञता और ताकत को भारत के समुद्री जहाज निर्माण (शिपबिल्डिंग) क्षेत्र के साथ मिलाकर काम करेगा, जिससे भविष्य में दोनों देशों के तकनीकी और व्यापारिक रिश्तों को एक नई दिशा मिलेगी.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने डच पीएम से द्विपक्षीय वार्ता की.

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के दौरान डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. PM नरेंद्र मोदी और डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन को साथ-साथ चलते देखा गया, जो कि दोनों देशों की बीच मजबूत रिश्ते को दिखाता है.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत में मैन्युफैक्चरिंग अब बेहद किफायती: डच सीईओ संग बैठक में पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड के शीर्ष सीईओ के साथ एक अहम बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मजबूत होती औद्योगिक क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि देश में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) अब अत्यधिक किफायती और लाभदायक होता जा रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने टैक्सेशन, श्रम संहिताओं और सुशासन के क्षेत्रों में ‘नेक्स्ट-जेनरेशन’ सुधार लागू किए हैं, जिसके शानदार नतीजे अब सामने आ रहे हैं. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कभी भारत के लिए एक प्रमुख आयातित वस्तु रहने वाला ‘इलेक्ट्रॉनिक्स’ आज देश का सबसे बड़ा निर्यात बन गया है. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मैन्युफैक्चरिंग की इस असाधारण वृद्धि को अगले स्तर तक ले जाने और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार कई प्रमुख सेक्टर्स में विशेष इंसेंटिव (प्रोत्साहन) भी प्रदान कर रही है.

VIDEO | Netherlands: PM Modi (@narendramodi), during a meeting with Dutch CEOs, says, “Recently, we introduced next-generation reforms in areas such as taxation, labour codes and governance. Manufacturing in India is now becoming highly cost-effective. Electronics, which was once… pic.twitter.com/cCFXcoXg8N

— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2026

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी बोले- यह हर भारतीय के लिए खुशी और गर्व का पल

PM Modi Netherlands Visit Live:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 11वीं शताब्दी के ऐतिहासिक ‘चोल ताम्रपत्र’ नीदरलैंड से भारत वापस लाए जा रहे हैं. नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन की उपस्थिति में पीएम मोदी ने इस ‘स्वदेश वापसी’ समारोह में भाग लिया.

इन ताम्रपत्रों की खासियत बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि यह 21 बड़े और 3 छोटे ताम्रपत्रों का एक दुर्लभ सेट है, जिन पर दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषाओं में से एक ‘तमिल’ में ऐतिहासिक लेख मौजूद हैं. यह धरोहर महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम द्वारा अपने पिता, राजा राजराजा प्रथम के एक मौखिक वचन को औपचारिक रूप देने का प्रामाणिक दस्तावेज है.

ये ताम्रपत्र चोल साम्राज्य की महानता, उनकी समृद्ध संस्कृति और बेजोड़ समुद्री ताकत का जीता-जागता प्रमाण हैं. भारतीयों को चोल राजवंश पर गर्व होने की बात कहते हुए, प्रधानमंत्री ने इस अमूल्य धरोहर को 19वीं सदी के मध्य से सुरक्षित रखने और अब सम्मानपूर्वक भारत को लौटाने के लिए नीदरलैंड सरकार और विशेष रूप से वहां की ‘लीडेन यूनिवर्सिटी’ (Leiden University) का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

A joyous moment for every Indian!

Chola Copper Plates dating back to the 11th Century will be repatriated to India from the Netherlands. Took part in the ceremony for the same in the presence of Prime Minister Rob Jetten.

The Chola Copper Plates are a set of 21 large plates… pic.twitter.com/Zwu0QFc2ZJ

— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026

PM Modi Netherlands Visit Live: डच कंपनियों को पीएम मोदी ने बताया ‘ब्रांड एंबेसडर’

PM Modi Netherlands Visit Live:  नीदरलैंड्स दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डच कंपनियों के शीर्ष सीईओ के साथ एक अहम बैठक की. उन्होंने डच व्यापारिक जगत के योगदान की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि डच कंपनियां न केवल भारत में सुप्रसिद्ध ब्रांड हैं, बल्कि वे भारत-नीदरलैंड्स मित्रता की सच्ची ‘ब्रांड एंबेसडर’ भी हैं. उन्होंने इस बात पर गहरी खुशी जाहिर की कि एनएक्सपी (NXP), फिलिप्स (Philips) और प्रोसस (Prosus) जैसी दिग्गज कंपनियां भारतीय प्रतिभाओं के साथ मिलकर विश्व स्तरीय तकनीकी समाधान विकसित कर रही हैं. इसके अलावा, जहां एपीएम टर्मिनल्स और रॉयल वोपाक जैसी कंपनियां भारत के बंदरगाहों, जहाजरानी और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं, वहीं कई अन्य डच कंपनियां कृषि और सतत विकास के क्षेत्र में भी भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, ताकि पूरी दुनिया के लिए एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत में चिप निर्माण को बड़ी उड़ान, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच अहम समझौता

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. एक संयुक्त बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और डच सेमीकंडक्टर उपकरण दिग्गज ASML ने भारत में चिप निर्माण इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. गौरतलब है कि नीदरलैंड की कंपनी ASML को लिथोग्राफी उपकरणों की श्रेणी में वैश्विक एकाधिकार हासिल है, जो एडवांस और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर के उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक मानी जाती है. इस अहम साझेदारी से भारत के चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य को काफी गति मिलने की उम्मीद है.

PM Modi Netherlands Visit Live: नीदरलैंड्स ने 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को सौंपे

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हुए, नीदरलैंड्स ने शनिवार को एक विशेष समारोह में 11वीं सदी के चोल राजवंश के ऐतिहासिक ‘अनईमंगलम ताम्रपत्र’ (लीडेन प्लेट्स) भारत को वापस सौंप दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के जरिए भारत को वे 21 तांबे की प्लेटें वापस मिल गई हैं, जिनकी वापसी के लिए देश 2012 से लगातार प्रयास कर रहा था. राजराजा चोल प्रथम के शासनकाल से जुड़े और लगभग 30 किलोग्राम वजनी ये ताम्रपत्र, जो चोल राजवंश की शाही मुहर वाले एक मजबूत कांस्य छल्ले (रिंग) से बंधे हुए हैं, चोल साम्राज्य के सबसे प्रामाणिक ऐतिहासिक दस्तावेजों और भारत के बाहर मौजूद सबसे अहम तमिल विरासतों में से एक माने जाते हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: खेल के जरिए और करीब आ रहे भारत और नीदरलैंड- पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और नीदरलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करने में खेलों के अहम योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने क्रिकेट और हॉकी का विशेष रूप से उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे खेल दोनों देशों के नागरिकों को एक मजबूत सूत्र में पिरोने और उनके आपसी रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में एक अहम कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने एक्स पर निदरलैंड्स में स्वागत की कुछ झलकियों को शेयर किया

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने एक्स पर नीदरलैंड्स में उनकी स्वागत की कुछ झलकियों को पोस्ट किया है. एक पोस्ट को शेर करते हुए लिखा, ‘कम्युनिटी प्रोग्राम में महाराष्ट्र की शानदार संस्कृति ज़िंदा हो गई. सच में, यह महाराष्ट्र की परंपराओं का एक यादगार जश्न था जो दुनिया भर में पॉपुलर हो रही हैं.’ उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘असम के कल्चर की एक झलक ने नीदरलैंड्स में कम्युनिटी प्रोग्राम में एक खास जान डाल दी. ग्लोबल स्टेज पर असम की कल्चरल स्पिरिट का एक शानदार उदाहरण.’ इंडियन क्मयुनिटी के संबोधन के दौरान का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हेग में कम्युनिटी प्रोग्राम में भारतीय समुदाय के ज़बरदस्त उत्साह और प्यार से बहुत खुश हूं. उनकी एनर्जी और भारत के साथ उनका जुड़ाव बहुत खास है.’
1.

The glorious culture of Maharashtra came alive at the community programme in the Netherlands. Truly, a memorable celebration of Maharashtra’s traditions which are getting popular worldwide. pic.twitter.com/fmDdGtd10Z

— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026

2.

A glimpse of the culture of Assam added a special vibrancy to the community programme in the Netherlands. A wonderful example of Assam’s cultural spirit on the global stage. pic.twitter.com/NkFzs7D6BF

— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026

3.

Deeply touched by the immense enthusiasm and affection of the Indian community at the community programme in The Hague. Their energy and connection with India are deeply special. pic.twitter.com/qGyHuUDtSc

— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड्स भरोसेमंद और पारदर्शी सप्लाई चेन शुरू करेंगे- पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से एक बेहद अहम और गर्मजोशी भरी मुलाकात की है. इस शाही बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत और नीदरलैंड्स के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देश वैश्विक मंच पर समन्वय स्थापित कर प्रमुख ग्लोबल परियोजनाओं पर एक साथ काम कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी विशेष प्रकाश डाला कि भारत और नीदरलैंड्स दुनिया भर में एक भरोसेमंद और पारदर्शी ‘सप्लाई चेन’ (आपूर्ति श्रृंखला) बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं, जिससे भविष्य में दोनों देशों के व्यापारिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई मिलेगी.

PM Modi Netherlands Visit Live: भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग पर पीएम मोदी का जोर

PM Modi Netherlands Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि दोनों देश वैश्विक मंच पर समन्वय स्थापित कर प्रमुख वैश्विक परियोजनाओं को हासिल कर सकते हैं. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दोनों देश एक विश्वसनीय और पारदर्शी सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) बनाने के लिए सक्रिय रूप से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने हेग में भारतीय समुदाय से बातचीत की, नीदरलैंड्स में भारत के मून मिशन का जिक्र

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी का नीदरलैंड्स में भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. साथ ही उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की. उन्होंने अपने संबोधन में भारत स्पेस एक्सप्लोरेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी में की उपलब्धियों पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत चांद के उस हिस्से तक भी पहुंच गया जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था.’ देश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत का यह पैमाना हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी दिखता है. भारत में बन रहे सोलर पार्क दुनिया के सबसे बड़े पार्कों में से हैं.’

PM Modi Netherlands Visit Live: आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है- नीदरलैंड्स में पीएम मोदी

PM Modi Netherlands Visit Live: पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स मोबाईल मैन्युफैक्चर पर बात की. उन्होंने वर्तमान में भारत में मोबाईल मैन्युफैक्चर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इम्पोर्ट करते थे. आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है. ये जो स्पीड और स्केल है इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान इनोवेशन पावर्ड है. हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा आज पूरी दुनिया में होती है. यह भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है. आज पैसा रखना है तो डिजिटल वॉलेट है. डॉक्यूमेंट रखने है तो डीजी लॉकर है. ट्रेवल करना है, तो डीजी यात्रा है. हेल्थ केयर का लाभ लेना हो, तो डिजिटल हेल्थ आईडी है. आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं, यानी पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजैक्शन में आधे से ज्यादा केवल भारत में हो रहे हैं और स्टार्टअप तो आज भारत के युवाओं का मिजाज बन चुका है.

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी…’ पीएम मोदी ने क्यों जताई यह चिंता

ईरान-अमेरिका जंग और इस कारण होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुए ऊर्जा संकट पर भी पीएम मोदी ने चिंता जताई. उन्होंने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों, भारत जब सफल होता है तो पूरी मानवता को उसका फायदा होता है. लेकिन आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां भी है. आज की दुनिया किस तरह नई-नई चुनौतियों से जूझ रही है. पहले कोरोना आया, फिर युद्ध होने के कारण आज एनर्जी क्राइसिस हैृ. यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है. हम सभी देख रहे हैं. अगर यह स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा. बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी. साथियों ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चैन की बात कर रही है और तब भारत और नीदरलैंड मिलकर एक ट्रस्टेड ट्रांसपेरेंट फ्यूचर रेडी सप्लाई चैन बनाने में जुटे हैं. एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर वॉटर सिक्योरिटी तक नीदरलैंड्स और भारत मिलकर काम कर रहे हैं. ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर हमारा कोऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण है और भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच जो ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है. इससे भारत और नीदरलैंड्स की साझेदारी और मजबूत होगी.’ यहां पढ़ें विस्तृत समाचार…

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘भारत चांद पर भी वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया’ नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी

‘भारत चांद पर भी वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया’ नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत की सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘चांद पर भी भारत वहां पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था. और न्यूक्लियर एनर्जी में दुनिया के सबसे एडवांस फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भी आज सफलता के साथ काम कर रहा है. साथियों भारत की जो ये स्केल है, ये हम इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में भी देख रहे हैं. आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वो विश्व के सबसे बड़े उनमें से एक है. सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और लंबे ब्रिजेज हो, सबसे लंबे एक्सप्रेस वे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो. सबसे बड़े इलेक्ट्रीफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आज का भारत अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा…’ नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘साथियों आज भारत की एस्पिरेशन सिर्फ अपनी सीमाओं तक नहीं है. भारत चाहता है, वो ओलिंपिक्स होस्ट करे. ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बने. ग्रीन हाइड्रोजन लीडर बने और दुनिया का ग्रोथ इंजन बने. बात वही है, एस्पिरेशंस अनलिमिटेड है और हमारे एफर्ट्स की स्केल भी उतनी ही बड़ी है. रिकॉर्ड हाईवेज कंस्ट्रक्शन, रिकॉर्ड रेल इलेक्ट्रिफिकेशन, वंदे भारत जैसी सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें और दुनिया का इतना बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी… बड़े से बड़ा लक्ष्य हो आज का भारत कहता है हम यह लक्ष्य पाकर के ही रहेंगे… और हम यह करके दिखा रहे हैं. साथियों आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है…

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आज से 12 साल पहले 16 मई को…’ पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय को बताई वह खास बात

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘आज 16 मई है. और ये दिन एक और वजह से बहुत विशेष है. सोचिए जरा और सोचिए आज से 12 वर्ष पहले 2014 में 16 मई 2014 कुछ खास हुआ था. 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. बरसों को बाद भारत में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था. एक वो दिन था और एक आज का दिन है. कोटी कोटी भारतवासियों का विश्वास मुझे ना रुकने देता है और ना थकने देता है. यह नॉनस्टॉप चले ही जा रहा है. साथियों, बहुत छोटी आयु से ही मैं देश भक्ति के रंग में रंग गया.’

PM Modi Netherlands Visit Live: ‘आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़कर आए थे, लेकिन कुछ चीजें हमेशा साथ रही… भारतीय समुदाय से पीएम मोदी

पीएम मोदी ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपके पूर्वज बहुत कुछ पीछे छोड़कर आए थे. लेकिन कुछ चीजें हमेशा उनके साथ रही. अपनी मिट्टी की खुशबू. अपने त्योहारों की स्मृतियां. भजन की धुनें. अपने पूर्वजों के संस्कार. साथियों मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गई. लेकिन भारत का डायवर्स कल्चर आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. पीढ़ियां बदल गई. देश बदल गए. परिवेश बदल गए. लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले. अपनापन नहीं बदला.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिग्गज केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किया आत्मसमर्पण, कौन है बंडी भागीरथ, क्या है 5 करोड़ का पूरा खेल? | Who is Bandi Bhagirath Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case: What You Need to Know About the Telangana Political Storm
Next Article सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया | सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया
HawkNews
  • Website

Related Posts

सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया | सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया

May 16, 2026

दिग्गज केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किया आत्मसमर्पण, कौन है बंडी भागीरथ, क्या है 5 करोड़ का पूरा खेल? | Who is Bandi Bhagirath Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case: What You Need to Know About the Telangana Political Storm

May 16, 2026

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया

May 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,903)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया | सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया

May 16, 2026

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour | ‘हमारे लंबे साझा इतिहास से हम एक दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं’; पीएम मोदी से मुलाकात के बाद

May 16, 2026

दिग्गज केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किया आत्मसमर्पण, कौन है बंडी भागीरथ, क्या है 5 करोड़ का पूरा खेल? | Who is Bandi Bhagirath Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case: What You Need to Know About the Telangana Political Storm

May 16, 2026

POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के बेटे बंडी भगीरथ को पुलिस ने हिरासत में लिया

May 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया | सहायक कलेक्टर ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत कृषि भूमि लेनदेन को अमान्य घोषित किया

May 16, 2026

PM Modi Netherlands Visit Live | PM Modi 5 Nation Tour | ‘हमारे लंबे साझा इतिहास से हम एक दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं’; पीएम मोदी से मुलाकात के बाद

May 16, 2026

दिग्गज केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किया आत्मसमर्पण, कौन है बंडी भागीरथ, क्या है 5 करोड़ का पूरा खेल? | Who is Bandi Bhagirath Bandi Sanjay Kumar Son POCSO Case: What You Need to Know About the Telangana Political Storm

May 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.