
कुवैत सिटी (कुवैत). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर कुवैत पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है. भारतवंशियों ने तिरंगा झंडा लेकर उनका वेलकम किया. इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगे. कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी में बड़ी तादाद में भारतवंशी हाथों में तिरंगा लिए पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे. उनके पहुंचते ही लोग ताली बजाने लगे और तिरंगा लहराकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां वह कुवैती नेताओं के साथ बातचीत और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशअल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं. 43 साल बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की यह पहली यात्रा है. यात्रा के दौरान मोदी कुवैत के नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए उनकी इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi reaches Kuwait for a 2-day visit at the invitation of Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al-Sabah, the Amir of the State of Kuwait.
This is the first visit of an Indian Prime Minister to Kuwait in 43 years.
(Source: DD News) pic.twitter.com/ccNDGwthhU
— ANI (@ANI) December 21, 2024

