International
oi-Siddharth Purohit
PM Modi In Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक 4.30 पर उनका विमान तेल-अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर लैंड किया। इसके तकरीबन 10 मिनट के बाद पीएम मोदी विमान से बाहर आए।
पत्नी संग नेतन्याहू ने किया रिसीव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए खुद इजरायली पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू हवाई पट्टी पर खड़े रहे। जैसे ही पीएम मोदी सीढ़ियों से उतरकर नीचे आए तो मिस्टर और मिसेज नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

चर्चा में आई मिसेज नेतन्याहू की भगवा ड्रेस
पीएम मोदी को वेलकम करते हुए सारा नेतन्याहू चर्चा में आ गईं। दरअसल सारा नेतन्याहू ने भगवा रंग का सूट पहना हुआ था। जो कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का सबसे मुख्य प्रतीक है। बीजेपी के झंडे में भी बड़ा हिस्सा भगवा रंग का ही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अधिकांश पोस्टर भी भगवा रंग के ही बनते हैं।
נחתתי בישראל.
לכבוד הוא לי להתקבל על ידי ראש הממשלה נתניהו וגברת נתניהו בשדה התעופה. אני מצפה לקיים דיונים בילטרליים ולתוצאות פוריות שיחזקו את הידידות בין הודו לישראל.@netanyahu pic.twitter.com/E5BOXRWfti
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026 “>
कहां रुकेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी के रुकने का इंतजाम तेल-अवीव के पांच सितारा होटल किंग डेविड में किया गया है। यहां पीएम मोदी कुछ देर रहेंगे। इसके बाद अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत करेंगे। यहां से निकल वे सीधे इजरायली संसद (क्नेस्सेट) जाएंगे और उसके बाद एग्जीबीशन ऑफ टेक्नोलॉजीस एंड इनोवेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।
डिनर का खास इंतजााम
इजरायली पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू ने उनके लिए रात 9 बजे खास डिनर का इंतजाम किया है। इसमें उनके लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। सूत्रों की मानें तो तेल-अवीव पहुंचे सभी मेहमानों के लिए शाकाहारी भोजन का ही इन्तजाम है।
9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा
इससे पहले पीएम मोदी साल 2017 में इजरायल की यात्रा पर गए थे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय पीएम बने थे। उनके पहले कभी कोई पीएम इजरायल की यात्रा पर नहीं गया। उनसे पहले तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इजरायल का दौरा कर चुके थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

PM Modi In Israel: क्या है Yad Vashem? जहां दोबारा जाएंगे पीएम मोदी, डरावना इतिहास और रुला देने वाली हकीकत
-

PM Modi In Israel: हिब्रू अखबार की हेडलाइन में ‘हिंदी…, इजरायली न्यजूपेपर्स ने PM Modi को लेकर क्या-क्या छाप
-

PM Modi के दौरे से पहले नेतन्याहू ने Hexagon Alliance लांच किया, भारत को बनाया पार्टनर, क्या हैं इसके मायने?
-

Israel-India: Iron Dome से लेकर SPICE-1000 तक, कौन-कौन से हथियार लाएंगे PM Modi? लिस्ट में बड़े नाम
-

Israel-India: Modi की इजरायली संसद में स्पीच का क्यों हो रहा विरोध? वहां भी, विपक्षी सांसदों ने किया बहिष्कार
-

मोदी कब तक बने रहेंगे PM? उनके बाद कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री? भविष्यवाणियों ने बढ़ाई सियासी हलचल
-

Modi Cabinet Decisions: केरल का नाम बदला-रेलवे प्रोजेक्ट्स पर ₹12,236 Cr का पैकेज, 8 बड़े फैसले क्या-क्या?
-

Rahul Gandhi in MP: भोपाल में राहुल गांधी का पीएम पर वार, ‘अपनी छवि बचाने के लिए देश को बेच दिया’
-

Haridwar Kumbh Mela 2027 तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए 500 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने कही ये बात
-

Success Story: लटेरी के भूरा बंजारा को PMJJBY से मिली राहत, मिले 2 लाख रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन
-

Radhikaraje Gaekwad: 25000 करोड़ के महल में पीएम मोदी से मिलीं देश की सबसे खूबसूरत महारानी, तस्वीरें Viral
-

Weather Delhi-NCR: IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन, अगले कुछ घंटे में बदल जाएगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

