Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 1
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi In Gujarat LIVE: भारत की आर्थिक उड़ान में गुजरात बना ग्रोथ इंजन… राजकोट में बोले पीएम मोदी, कहा- देश में निवेश का सही समय
Hindi News

PM Modi In Gujarat LIVE: भारत की आर्थिक उड़ान में गुजरात बना ग्रोथ इंजन… राजकोट में बोले पीएम मोदी, कहा- देश में निवेश का सही समय

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 11, 2026No Comments14 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

PM Modi In Gujarat Live Updates: गुजरात के पावन सोमनाथ धाम में आस्था, राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पावन श्री सोमनाथ मंदिर परिसर से देश को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने ‘जय सोमनाथ’ के जयघोष के साथ की, जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व करोड़ों-करोड़ भारतीयों की शाश्वत आस्था, साधना और अटूट संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है. उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक विरासत और आत्मसम्मान का प्रतीक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले रविवार सुबह गिर सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए और फिर सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. शोर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी दोनों हाथों में भगवान शिव का डमरू लिए दिखे. भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर की धरती से पीएम मोदी ने न सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया, बल्कि स्वाभिमान, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत का स्पष्ट संदेश भी दिया.

पीएम मोदी ने इस शौर्य यात्रा से पहले कहा कि सोमनाथ मंदिर शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है और पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहता है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘सोमनाथ शाश्वत दिव्यता का प्रतीक है. इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों का मार्गदर्शन करती आ रही है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले शनिवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ‘ओम’ जाप में शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने एक ड्रोन शो भी देखा. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे. आसमान में ड्रोन के जरिये उकेरी गई धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियों ने श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के बाद राजकोट पहुंचे, जहां उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस से पहले ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इस मौके पर कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में राज्य सरकार, उद्योग जगत और निवेशकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

January 11, 202616:07 IST

PM Modi In Gujarat Live: कच्छ-सौराष्ट्र के बंदरगाह बने ऑटो निर्यात के केंद्र: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यह भारत के विश्वस्तरीय बंदरगाहों से समृद्ध है. उन्होंने कहा कि देश के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है, और पिपावाव और मुंद्रा जैसे बंदरगाह ऑटोमोबाइल निर्यात के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष गुजरात के बंदरगाहों से ढाई लाख वाहनों का निर्यात किया गया, जो इस क्षेत्र की औद्योगिक और आर्थिक ताकत को दर्शाता है.

January 11, 202616:05 IST

PM Modi In Gujarat Live: कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट हाइब्रिड ऊर्जा पार्क: PM मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कच्छ में 30 गीगावाट का नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाया जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड ऊर्जा पार्क होगा और आकार में पेरिस से तीन गुना बड़ा होगा. उन्होंने बताया कि धोलेरा में भारत की पहली सेमीकंडक्टर सुविधा तैयार की जा रही है और इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा और दूरदर्शी सोच पूरी तरह तैयार है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र भारत के ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा.

January 11, 202616:01 IST

PM Modi In Gujarat Live: मोरबी-जामनगर-राजकोट बनेगा ‘मिनी जापान’: PM मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय उन्होंने यह बात कही थी कि मोरबी, जामनगर और राजकोट का यह त्रिकोण एक दिन ‘मिनी जापान’ बन जाएगा, जिस पर तब काफी मजाक उड़ाया गया था. उन्होंने कहा कि आज वही सपना उनकी आंखों के सामने साकार होता दिख रहा है. पीएम मोदी ने सौराष्ट्र के पत्रकारों की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र तेजी से औद्योगिक, तकनीकी और उत्पादन क्षमता का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जो भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा.

January 11, 202616:00 IST

PM Modi In Gujarat Live: आत्मनिर्भर भारत का मजबूत केंद्र बना राजकोट

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजकोट और आसपास का क्षेत्र आज भारत के विकास का मजबूत आधार बन चुका है और आत्मनिर्भर भारत का एक प्रमुख केंद्र है. उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए यह क्षेत्र सबसे बड़े भरोसे का प्रतीक बन गया है, क्योंकि अकेले राजकोट में ही करीब 25 लाख लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सक्रिय हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यहां रॉकेट और हवाई जहाज के पुर्जे तक बनाए जा रहे हैं, जो इस क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता और तकनीकी ताकत को दर्शाता है.

January 11, 202615:59 IST

PM Modi In Gujarat Live: मेहनत से बदली सौराष्ट्र-कच्छ की तकदीर: पीएम मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ यह सिखाता है कि चाहे चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लगन और निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने याद किया कि कभी कच्छ में भीषण भूकंप आया था, सौराष्ट्र सूखे से जूझ रहा था, बिजली नहीं थी और महिलाओं को पानी के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था. पीएम मोदी ने कहा कि आज 20 साल के युवा इन हालात को सिर्फ कहानियों में सुनते हैं, क्योंकि उस समय जो असंभव लगता था, वह समय के साथ बदल गया और सौराष्ट्र-कच्छ के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत खुद बदल दी.

January 11, 202615:57 IST

PM Modi In Gujarat Live: भारत में निवेश का सही समय: पीएम मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में निवेश करने का यह बिल्कुल सही समय है. उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग कच्छ और सौराष्ट्र में रहने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन आज ये दोनों क्षेत्र भारत की विकास यात्रा के एंकर बन चुके हैं. पीएम मोदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भारत को वैश्विक विकास का इंजन मानता है, देश में राजनीतिक स्थिरता है और इसी वजह से भारत निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बनकर उभरा है.

January 11, 202615:49 IST

PM Modi In Gujarat Live: डिजिटल और औद्योगिक ताकत के रूप में उभरा भारत: पीएम मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है और आज देश दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपभोक्ता बन चुका है. उन्होंने कहा कि भारत का यूपीआई दुनिया का नंबर एक रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म है, जबकि एक समय 10 में से 9 मोबाइल फोन आयात होते थे, वहीं आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है. पीएम मोदी ने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है और विमानन बाजार में भी भारत तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जो देश की तेज़ी से बढ़ती आर्थिक और तकनीकी क्षमता को दर्शाता है.

January 11, 202615:47 IST

PM Modi In Gujarat Live: भारत की आर्थिक उड़ान में गुजरात की बड़ी भूमिका-PM मोदी

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का चौथा हिस्सा बीत चुका है और इस दौरान भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें गुजरात का अहम योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है और सामने आ रहे आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की भारत से उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. पीएम मोदी ने भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया और कहा कि महंगाई नियंत्रण में है, दूध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है, जेनेरिक दवाओं और वैक्सीन उत्पादन में भी भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश बन चुका है.

January 11, 202615:45 IST

PM Modi In Gujarat Live: दो दशकों में विकास और समावेशिता की नई मिसाल

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से कुछ नया और विशेष किया गया है. उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में वैश्विक साझेदारों की संख्या लगातार बढ़ी है और यह शिखर सम्मेलन समावेशिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जहां कॉरपोरेट्स, सहकारी संस्थाएं, एमएसएमई, स्टार्ट-अप्स और वित्तीय संस्थान एक साथ बैठकर विचार-विमर्श करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन इसी सोच का विस्तार हैं, जिनका उद्देश्य गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों की ताकत को प्रदर्शन और विकास में बदलना है कहीं लंबी आदिवासी पट्टी है तो कहीं कृषि और पशुपालन जैसी विशिष्ट क्षमताएं हैं.

January 11, 202615:44 IST

PM Modi In Gujarat Live: वैश्विक सहयोग का मजबूत मंच बना वाइब्रेंट गुजरात-PM Modi

PM Modi In Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन आज वैश्विक विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी के लिए एक सशक्त मंच बन चुका है. उन्होंने बताया कि वह शुरुआत से ही इसकी योजना प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं और आरंभ में इसका उद्देश्य गुजरात की क्षमताओं से दुनिया को परिचित कराना था, जो अब बदलकर वैश्विक स्तर पर भरोसे, सहयोग और विकास का प्रतीक बन गया है.

January 11, 202615:38 IST

PM Modi In Gujarat Live: वाइब्रेंट गुजरात समिट में पीएम मोदी का संबोधन

PM Modi In Gujarat Live: वाइब्रेंट गुजरात समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी वाइब्रेंट गुजरात का मंच सजीव होता है, तो वह इसे केवल एक सम्मेलन नहीं बल्कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत की यात्रा के रूप में देखते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐसा सफर है जो कभी एक सपने के रूप में शुरू हुआ था और आज विश्वास, भरोसे और आत्मविश्वास की एक असाधारण कहानी में बदल चुका है, जो भारत की विकास गाथा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है.

January 11, 202615:30 IST

PM Modi Gujarat Visit Live: जामनगर में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर

PM Modi Vibrant Gujarat Live: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि गुजरात स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन मटीरियल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने बताया कि जामनगर को दुनिया के सबसे बड़े क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी और ग्रीन मटीरियल्स एक्सपोर्ट हब बनेगा, जबकि कच्छ को एक ग्लोबल क्लीन एनर्जी सेंटर के रूप में बदला जा रहा है. मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि रिलायंस जामनगर में देश का सबसे बड़ा AI-रेडी डेटा सेंटर बना रही है, जिसका उद्देश्य हर भारतीय तक किफायती और सुलभ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहुंचाना है.

January 11, 202615:13 IST

PM Modi Vibrant Gujarat Live: गुजरात हमारी आत्मा है: मुकेश अंबानी का भावुक संबोधन

पीएम मोदी गुजरात लाइव: ‘जय सोमनाथ’ के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि राजकोट को वह गुजरात का किंग मानते हैं और यह ऐतिहासिक शहर पहली बार रीजनल समिट की मेजबानी कर रहा है. उन्होंने कहा कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी है और गुजरात उसकी आत्मा व शरीर दोनों है. अंबानी ने गुजरात के विकास को अपना संकल्प बताया और कहा कि भारत माता की सेवा उनका धर्म है. उन्होंने यह भी कहा कि 2036 में होने वाले वर्ल्ड ओलंपिक्स में रिलायंस फाउंडेशन पार्टनर बनेगा और भारत की सुरक्षा दीवार का नाम नरेंद्र मोदी है.

January 11, 202615:10 IST

PM Modi Gujarat Visit Live: वाइब्रेंट गुजरात समिट में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

PM Modi Vibrant Gujarat Live: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि यह सम्मेलन सौराष्ट्र के बहुआयामी विकास के लिए एक फोर्स मल्टीप्लायर साबित होगा. उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस अगले पांच सालों में 7 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इससे गुजरात और देश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. मुकेश अंबानी ने बताया कि जामनगर में देश का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर बनाया जा रहा है और जियो एक पीपल फर्स्ट इंडिजिनस एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा. जिससे नागरिक अपनी भाषा में अपने डिवाइस पर एआई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

January 11, 202615:09 IST

PM Modi Vibrant Gujarat Live: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के बाद राजकोट पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Vibrant Gujarat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के बाद राजकोट पहुंचे, जहां उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस से पहले ट्रेड शो का उद्घाटन किया. इस मौके पर कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और निवेश संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में राज्य सरकार, उद्योग जगत और निवेशकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

January 11, 202615:02 IST

PM Modi Gujarat Visit Live: वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी का सम्मान

पीएम मोदी गुजरात लाइव: राजकोट, गुजरात में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी मौजूद रहे. सम्मेलन में क्षेत्रीय विकास, निवेश और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें कच्छ और सौराष्ट्र को आर्थिक विकास का नया केंद्र बनाने पर जोर दिया गया.

January 11, 202612:39 IST

PM Modi Somnath Swabhiman Parv Live Updates: ‘गजनी से लेकर औरंगजेब तक ने सोमनाथ पर हमले किए’ सोमनाथ पर्व में पीएम मोदी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पीएम मोदी ने कहा, ‘जब गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांताएं सोमनाथ पर हमला कर रही थीं, तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है. लेकिन वे मजहबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते थे, उसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हुआ है. उसमें हलाहल को पीकर भी अमर रहने का विचार जुड़ा है. उसके भीतर सदाशिव महादेव के रूप में वह चैतन्य शक्ति प्रतिष्ठित है, जो कल्याणकारक भी है और प्रचंड तांडव: शिव: यह शक्ति का स्रोत भी है.’

January 11, 202612:25 IST

PM Modi Somnath Parv Live: ‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सोमनाथ और भारत में अनोखी समानता देखाई देती है. सोमनाथ पर आक्रांताओं ने कई हमले किए. वैसी ही भारत पर भी विदेशी ताकतों ने कई हमले किए. लेकिन ना तो सोमनाथ झुका न ही भारत झुका. महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा, अलाउद्दीन खिलजी ने सोमनाथ पर आक्रमण किया. औरंगजेब ने सोमनाथ को अपवित्र किया. मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की. लेकिन हर युग में सोमनाथ पुन: पुन: स्थापित होता रहा है.’

January 11, 202612:19 IST

PM Modi Somnath Swabhiman Parv Live Updates: सोमनाथ का कण-कण वीरता और साहस का साक्षी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो बार-बार मन में प्रश्न आ रहा है कि ठीक 1000 वर्ष पहले, ठीक इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा?… अपनी आस्था, अपने विश्वास, अपने महादेव के लिए हमारे पुरखों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. 1000 साल पहले वह आक्रंता सोच रहे थे कि हमें जीत लिया कि आज 1000 साल बाद भी सोमनाथ महादेव के मंदिर पर फहरा रही ध्वजा पूरी सृष्टि का आह्वान कर रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है, उसका सामर्थ्य क्या है… यहां का कण-कण वीरता और साहस का साक्षी है…’

January 11, 202612:12 IST

PM Modi Somnath Swabhiman Parv Live Updates: सोमनाथ केवल तीर्थ नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक- स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भावुक शब्दों में कहा कि पवित्र श्री सोमनाथ मंदिर में इस महापर्व का सहभागी बनना उनके जीवन का अविस्मरणीय और अमूल्य क्षण है. उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण, उत्सव की भव्यता और दिव्यता मन को गहरे तक स्पर्श करती है. उन्होंने कहा, ‘यह वातावरण, यह उत्सव अद्भुत है. यह एक दिव्य और भव्य अवसर है. इस आयोजन में गर्व है, गरिमा है और गौरव है.’

पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य का विषय है. उन्होंने यह भी कहा कि सोमनाथ केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा, उसकी अखंडता और उसके आत्मविश्वास का प्रतीक है, जिसने हर चुनौती के बावजूद अपने अस्तित्व और गौरव को बनाए रखा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePrashant Tamang Top 10 Songs: तमांग के ये गाने हमेशा रखेंगे उन्हें जिंदा, कभी नहीं भूल पाएंगे इस जादूई आवाज को | Prashant Tamang, Indian Idol Season 3 winner-Singer Actor ,passes away: here is top 10 songs Hindi by jiosaavn
Next Article Prashant Tamang Net Worth: प्रशांत तमांग अपने पीछे कितनी जायदाद पत्‍नी-बेटी के लिए छोड़ गए? कितने घर-कारें? | Prashant Tamang Net Worth: How Cars-Properties Left for Wife Martha Ali-Daughter Aria Before Death News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों आज चमकने वाला है भाग्य, प्रमोशन के योग के बीच बस रखना होगा ये परहेज

July 1, 2026

हैरी केन के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। | हैरी केन ने कांगो के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

July 1, 2026

aaj ka Kanya rashifal 02 july 2026 in hindi today is challenging stay patient

July 1, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,983)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों आज चमकने वाला है भाग्य, प्रमोशन के योग के बीच बस रखना होगा ये परहेज

July 1, 2026

हैरी केन के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। | हैरी केन ने कांगो के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

July 1, 2026

aaj ka Kanya rashifal 02 july 2026 in hindi today is challenging stay patient

July 1, 2026

Japanese PM साने तकाइची पहुंचीं दिल्ली, अब तक कितने जापानी पीएम आए भारत? कौन रहा सबसे पॉपुलर? | japan-pm-india-visit-shinzo-abe-most-popular-japanese-prime-minister-world-news-hindi

July 1, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों आज चमकने वाला है भाग्य, प्रमोशन के योग के बीच बस रखना होगा ये परहेज

July 1, 2026

हैरी केन के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। | हैरी केन ने कांगो के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।

July 1, 2026

aaj ka Kanya rashifal 02 july 2026 in hindi today is challenging stay patient

July 1, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.