International
oi-Bhavna Pandey
PM Modi Donald Trump Meet: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की ट्रंप से आज पहली बार मिले। वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री को अपना पुराना अच्छा दोस्त बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमेरिका और भारत के शीर्ष नेताओं के बीच लगभग एक घंटे ये मीटिंग चली। इस मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री ने व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की।

व्हाइट हाउस में जुटी दुनिया भर की मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना पुराना मित्र बताया। ट्रंप ने कहा भारत अमेरिका से तेल और गैस खरीदेगा और व्यापार चर्चा करेंगे। ट्रंप ने कहा मोदी शानदार काम कर रहे हैं और भातर-अमेकिका हमेशा अच्छे दोस्त बने रहेंगे।
वहीं पीएम मोदी ने ट्रंप के लिए कहा “डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा व्हाइट हाउस में देखकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा ट्रंप ने मेरा स्वागत पुराने मित्र जसे किया। उन्होंने मुझे नमस्ते ट्रंप और हाउडी मोदी की यादें ताजा करवा दी।
पीएम मोदी ने कहा “मैं भारत के लोगों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे तीसरी बार केंद्र की सरकार चलाने का अवसर दिया। हम मिलकर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा भारत-अमेरिका की पार्टनशिप से मानवता का लाभ होगा। डोनाल्ड ट्रंप हमें मेक अमेरिका, ग्रेट अगेन की याद दिलाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा ठीक उसी तक भारत को एक विकसित देश बनाना ये 1.4 अरब भारतीयों की आकांक्षा और संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा हमारे मिलने का मतबल एक और एक 11 है, जो मानवता के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

