Last Updated:
PM Modi BRICS Summit Speech: PM मोदी ने BRICS समिट में भारत को ग्लोबल साउथ की आवाज बताया और संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं पर तंज कसते हुए कहा कि बदलाव अब जरूरी है वरना ये सिर्फ शोपीस बनकर रह जाएंगी.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो X/@narendramodi)
हाइलाइट्स
- PM मोदी ने BRICS मंच से UN जैसी संस्थाओं पर बोला हमला.
- PM मोदी ने कहा- “मोबाइल में सिम है पर नेटवर्क नहीं”.
- भारत को बताया ग्लोबल साउथ की आवाज और समाधान का केंद्र.
नई दिल्ली/ब्रासीलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS सम्मेलन के मंच से सिर्फ भाषण नहीं दिया बल्कि यह साफ संदेश दिया कि भारत अब ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों की आवाज बनने को तैयार है. उन्होंने अपने पूरे संबोधन में भारत को एक जिम्मेदार, निर्णायक और नेतृत्वकारी भूमिका में पेश किया, जो सिर्फ अपने लिए नहीं, पूरे विश्व के लिए सोचता है.
सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे जो लंबे समय से खुद को ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधि बताने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस बार पीएम मोदी ने यह दिखाया कि भारत का दृष्टिकोण सिर्फ रणनीति का नहीं, संवेदनशीलता और समाधान का है. उनका हर वाक्य ग्लोबल साउथ के लिए था और हर तंज उन संस्थाओं के लिए जो इस हिस्से की उपेक्षा करती रही हैं.
Grateful to President Lula for hosting this year’s BRICS Summit in Rio de Janeiro.

