Last Updated:
PM Modi Australia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है. खासकर रेयल अर्थ मिनरल्स के क्षेत्र में अहम करार होने की स…और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं.
PM Modi Australia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी को देखकर लोग उत्साहित नजर आए और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. प्रधानमंत्री मोदी का मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया. इंतजार कर रहे लोगों ने जैसे ही उन्हें देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम’ की धुनों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान महिला कलाकारों ने शिव भक्ति गीत से जुड़ी नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की. इस मौके पर पीएम मोदी लगातार ताली बजाते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे. उन्होंने सभी कलाकारों का आभार भी जताया. पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है. यूरेनियम जैसे रेयर अर्थ मैटेरियल से लेकर डिफेंस सेक्टर तक में करार हो सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को चीन को करारा जवाब देने के तौर पर भी देखा जा रहा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी और खास अंदाज में स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वे कई लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके.’ प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं. यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा. मुझे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ होने वाली बातचीत का इंतजार है. इस दौरान मुझे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने का भी मौका मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की एक अहम ताकत हैं.’
पीएम मोदी की 3 दिवसीय यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने की संभावना है. यहां प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे.
PM Modi Australia Visit LIVE: ‘मां तुझे सलाम’ पर प्रस्तुती सुनकर पीएम मोदी हुए मंत्रमुग्ध
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा लाइव: प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत ‘मां तुझे सलाम’ की भावपूर्ण प्रस्तुति अद्भुत रही. इसने खूबसूरती से दिखाया कि संगीत किस तरह हमारे लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाता है. इस यादगार प्रस्तुति के लिए ऑर्केस्ट्रा के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई. यह ‘वंदे मातरम्’ की वैश्विक लोकप्रियता का भी प्रमाण है, खासकर ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.’
The Australian-India Orchestra’s soulful presentation of ‘Maa Tujhe Salaam’ was wonderful. It beautifully demonstrated how music strengthens the bonds between our people. My compliments to every member of the orchestra for this memorable performance. It also shows the global… pic.twitter.com/YqQMZEJux3
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2026
PM Modi Australia Visit LIVE: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को किया आमंत्रित
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया यात्रा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ऑस्ट्रेलियाई कारोबारों के लिए निवेश और व्यापार के नए अवसर लेकर आई है. दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा गया कि भारत की विकास यात्रा में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां अहम साझेदार बन सकती हैं. उभरते क्षेत्रों में निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं. भरोसे और दीर्घकालिक सहयोग पर आधारित साझेदारी दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित होगी. भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत और विश्वसनीय आर्थिक संबंध भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
India’s growth story presents immense opportunities for Australian businesses. Together, we can build trusted and future-ready partnerships. https://t.co/SpniY4kdLB
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026

