Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi Argentina Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रिनिडाड और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर अर्जेंटीना पहुंच गए हैं. यहां वह रक्षा, कृषि, खनन और ऊर्जा से जुड़े कई अहम समझौते का ऐलान कर सकत…और पढ़ें

हाइलाइट्स
- पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, लिथियम पर चर्चा करेंगे.
- ट्रिनिडाड और टोबैगो में पीएम मोदी को सम्मान मिला.
- भारत-अर्जेंटीना संबंधों को नई दिशा मिलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रिनिडाड और टोबैगो की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर शुक्रवार रात अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहां गए हैं. इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना पहुंचने पर एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसका फोकस अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर होगा. मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.’
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिलेई के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, व्यापार और निवेश, साथ ही जनसंपर्क बढ़ाने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के रास्ते तलाशे जाएंगे.
Aterricé en Buenos Aires para realizar una visita bilateral que se enfocará en fortalecer las relaciones con Argentina. Me entusiasma reunirme con el Presidente Javier Milei y entablar conversaciones detalladas con él.@JMilei pic.twitter.com/WBRCMT7Wxd

